logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

26 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम जारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कुल्लू की उन 26 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम जारी किया है, जो पुनर्गठन, नव-गठन या विभाजन की प्रक्रिया में सम्मिलित रही हैं। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को सार्वजनिक जानकारी हेतु प्रारूप-1 पर प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें विकास खण्ड नगर की नसोगी, हलाण-2, शिल्ला हलाण और कन्याल; कुल्लू की डुखलीगाहर, मानगढ़, खड़ीहार, तियून और पाहनाला; बंजार की कोठीचैहणी और बिहार; भुन्तर की भलाण-2, छैउर, गड़ाली, शिल्लीहार, कोठी भलाण, शल्लीहार-2 और शियाह; आनी की पलेही और तांदी; तथा निरमण्ड की भालसी, बाड़ी, कोट, कोटी, कुडाकोड और कशौली पंचायतें शामिल हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि यदि इन मतदाता सूचियों के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई दावा या आक्षेप प्रस्तुत करना हो, तो वे संबंधित खण्ड विकास अधिकारी (BDO) के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेने की अवधि 17 अप्रैल 2026 तक होगी। इसके पश्चात, यदि कोई अपील दायर करना चाहे तो वह 24 अप्रैल 2026 तक की जा सकती है, जिस पर 27 अप्रैल 2026 तक निर्णय लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल 2026 को या उससे पूर्व कर दिया जाएगा। दावों और आपत्तियों के लिए आवश्यक प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायत और खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालयों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं।

3 hrs ago
user_Himachal Update 24 News
Himachal Update 24 News
Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago
be40803d-6853-40e6-956b-604f62b7b282

26 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम जारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कुल्लू की उन 26 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम जारी किया है, जो पुनर्गठन, नव-गठन या विभाजन की प्रक्रिया में सम्मिलित रही हैं। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को सार्वजनिक जानकारी हेतु प्रारूप-1 पर प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें विकास खण्ड नगर की नसोगी, हलाण-2, शिल्ला हलाण और कन्याल; कुल्लू की डुखलीगाहर, मानगढ़, खड़ीहार, तियून और पाहनाला; बंजार की कोठीचैहणी और बिहार; भुन्तर की भलाण-2, छैउर, गड़ाली, शिल्लीहार, कोठी भलाण, शल्लीहार-2 और शियाह; आनी की पलेही और तांदी; तथा निरमण्ड की भालसी, बाड़ी, कोट, कोटी, कुडाकोड और कशौली पंचायतें शामिल हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि यदि इन मतदाता सूचियों के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई दावा या आक्षेप प्रस्तुत करना हो, तो वे संबंधित खण्ड विकास अधिकारी (BDO) के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेने की अवधि 17 अप्रैल 2026 तक होगी। इसके पश्चात, यदि कोई अपील दायर करना चाहे तो वह 24 अप्रैल 2026 तक की जा सकती है, जिस पर 27 अप्रैल 2026 तक निर्णय लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल 2026 को या उससे पूर्व कर दिया जाएगा। दावों और आपत्तियों के लिए आवश्यक प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायत और खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालयों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Crafted in wood, designed for timeless living. This wooden dining table blends warmth, durability, and modern elegance—perfect for everyday moments and special gatherings. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Crafted in wood, designed for timeless living.
This wooden dining table blends warmth, durability, and modern elegance—perfect for everyday moments and special gatherings.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश
    1
    देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंडी में यूथ कांग्रेस का ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ 🔥 US ट्रेड डील और नई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Mandi News
    1
    मंडी में यूथ कांग्रेस का ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ 🔥 US ट्रेड डील और नई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Mandi News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट 4 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बंजार उपमंडल के अंतर्गत जलोड़ी जोत के समीप सोझा-घियागी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दिल्ली से आए पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब टेंपो ट्रैवलर जलोड़ी जोत के पास अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है। घायलों की सूची इस प्रकार है— अनुपमा, क्रियान करण फिजा, आयुषी, लियाकर, अनुराग, अरनव, मोहित शशि, मोहित अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई
    1
    रिपोर्ट 4 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
बंजार उपमंडल के अंतर्गत जलोड़ी जोत के समीप सोझा-घियागी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दिल्ली से आए पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब टेंपो ट्रैवलर जलोड़ी जोत के पास अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है।
घायलों की सूची इस प्रकार है—
अनुपमा, क्रियान करण फिजा, आयुषी, लियाकर, अनुराग, अरनव, मोहित शशि, मोहित अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    8 min ago
  • सुजानपुर सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक जागरुकता कार्यक्रम, रैली और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल करवाई गई तो भंूकंप आने पर किस तरह से बचाव किया जाए इस पर कर्मचारियों व लोगों को जागरूक किया गया है। एसडीएम संजीत सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दमकल विभाग, पुलिस व कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया और लोगों को बचाव की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय से लेकर नगर निगम कार्यालय तक एक जागरुकता रैली भी निकाली गई। रैली के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक मॉक ड्रिल भी की गई, जिसमें होमगार्ड्स और अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि 121 वर्ष पूर्व कांगड़ा में आया विनाशकारी भूकंप एक बहुत बड़ी त्रासदी थी। उस समय आपदा प्रबंधन के लिए न तो कोई सिस्टम विकसित हुआ था और न ही आम लोगों में इसके प्रति जागरुकता थी। लेकिन, आज के दौर में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए हर जिला स्तर पर डीडीएमए से लेकर उपमंडल स्तर तक एक प्रभावी तंत्र और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को तत्परता तथा प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए हमारी पहले से ही तैयारी होनी चाहिए, ताकि वास्तव में आपदा आने पर जान-माल के नुक्सान को कम किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह ने उपायुक्त, अन्य अधिकारियों, आईटीआई हमीरपुर और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कांगड़ा घाटी की भूकंप त्रासदी के इतिहास पर प्रकाश डाला।
    2
    हमीरपुर
कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक जागरुकता कार्यक्रम, रैली और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल करवाई गई तो भंूकंप आने पर किस तरह से बचाव किया जाए इस पर कर्मचारियों व लोगों को जागरूक किया गया है। एसडीएम संजीत सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दमकल विभाग, पुलिस व कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया और लोगों को बचाव की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय से लेकर नगर निगम कार्यालय तक एक जागरुकता रैली भी निकाली गई। रैली के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक मॉक ड्रिल भी की गई, जिसमें होमगार्ड्स और अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि 121 वर्ष पूर्व कांगड़ा में आया विनाशकारी भूकंप एक बहुत बड़ी त्रासदी थी। उस समय आपदा प्रबंधन के लिए न तो कोई सिस्टम विकसित हुआ था और न ही आम लोगों में इसके प्रति जागरुकता थी। लेकिन, आज के दौर में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए हर जिला स्तर पर डीडीएमए से लेकर उपमंडल स्तर तक एक प्रभावी तंत्र और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को तत्परता तथा प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए हमारी पहले से ही तैयारी होनी चाहिए, ताकि वास्तव में आपदा आने पर जान-माल के नुक्सान को कम किया जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह ने उपायुक्त, अन्य अधिकारियों, आईटीआई हमीरपुर और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कांगड़ा घाटी की भूकंप त्रासदी के इतिहास पर प्रकाश डाला।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • devbhumi Kullu Himachal Pradesh
    1
    devbhumi Kullu Himachal Pradesh
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.