logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ बांध निवासी 55 वर्षीय किसान कल्लू अहिरवार, पिता शेरा अहिरवार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 25 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे वह अपने खेत में मूंगफली की फसल पर दवाई का छिड़काव करने गए थे, उसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद कल्लू अहिरवार ने तुरंत फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजकुमार अवस्थी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

4 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
4 hrs ago

महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ बांध निवासी 55 वर्षीय किसान कल्लू अहिरवार, पिता शेरा अहिरवार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 25 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे वह अपने खेत में मूंगफली की फसल पर दवाई का छिड़काव करने गए थे, उसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद कल्लू अहिरवार ने तुरंत फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजकुमार अवस्थी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छतरपुर शहर में पहली बार इस्कॉन मंदिर द्वारा आज 25 जुलाई शाम करीब 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ पुरानी तहसील स्थित इस्कॉन मंदिर से होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। नगर भ्रमण के लिए विशेष रूप से उज्जैन में तैयार किया गया 25 फीट ऊंचा भव्य रथ पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। यह यात्रा पुरानी तहसील से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक और पन्ना नाका होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का विश्राम होगा। इस्कॉन मंदिर के अनुसार इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग में भक्तजन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन करेंगे।
    1
    छतरपुर शहर में पहली बार इस्कॉन मंदिर द्वारा आज 25 जुलाई शाम करीब 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ पुरानी तहसील स्थित इस्कॉन मंदिर से होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है।

नगर भ्रमण के लिए विशेष रूप से उज्जैन में तैयार किया गया 25 फीट ऊंचा भव्य रथ पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। यह यात्रा पुरानी तहसील से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक और पन्ना नाका होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का विश्राम होगा।

इस्कॉन मंदिर के अनुसार इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग में भक्तजन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन करेंगे।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कानूनपुरा निवासी शिवदयाल अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर हरपालपुर थाना पुलिस पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि जमीन विवाद के मामले में उन्हें और उनके परिवार को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर धमकियां देने, शिकायत दर्ज न करने और डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित भूमि विवाद का मामला कलेक्टर के समक्ष विचाराधीन है और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले के जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। पुलिस के रवैये से त्रस्त होकर पीड़ित ने अब एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कानूनपुरा निवासी शिवदयाल अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर हरपालपुर थाना पुलिस पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि जमीन विवाद के मामले में उन्हें और उनके परिवार को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर धमकियां देने, शिकायत दर्ज न करने और डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित भूमि विवाद का मामला कलेक्टर के समक्ष विचाराधीन है और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले के जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। पुलिस के रवैये से त्रस्त होकर पीड़ित ने अब एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 120 रुपये के एक मोबाइल कवर की डिलीवरी को लेकर उपजे विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को उपजेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित SDM पर डिलीवरी बॉय के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    120 रुपये के एक मोबाइल कवर की डिलीवरी को लेकर उपजे विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को उपजेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित SDM पर डिलीवरी बॉय के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पलेरा में छात्रों ने जोरदार हल्लाबोल किया है। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना से नाराज छात्रों ने पलेरा में एकत्र होकर अपना कड़ा विरोध जताया है।
    1
    नीट पेपर लीक मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पलेरा में छात्रों ने जोरदार हल्लाबोल किया है। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना से नाराज छात्रों ने पलेरा में एकत्र होकर अपना कड़ा विरोध जताया है।
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुशवाहा की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संतोष कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सागर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परिजनों के मुताबिक, राकेश कुशवाहा एचआईवी (HIV) संक्रमित थे और लंबे समय से उनका उपचार जारी था। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
    1
    ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुशवाहा की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे संतोष कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सागर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परिजनों के मुताबिक, राकेश कुशवाहा एचआईवी (HIV) संक्रमित थे और लंबे समय से उनका उपचार जारी था। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Local News Reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.