प्राइमरी स्कूल टीचर की डांट से क्षुब्ध कक्षा 5 की छात्रा ने फांसी लगाकर चुनी मौत टीचर की डांट से क्षुब्ध कक्षा 5 की छात्रा ने फांसी लगाकर चुनी मौत, परिजनों का स्कूल में शव रखकर प्रदर्शन कन्नौज। प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल में शिक्षिका द्वारा डांट लगाने और कक्षा से बाहर निकाल दिए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा का कसूर यह था कि वह किसी कारणवश स्कूल नहा कर नहीं पहुंची थी। घटना की जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजन कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों की भीड़ के साथ छात्रा का शब लेकर स्कूल पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर शासन और पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के आश्वाशन के बाद मामला शांत हो सका। बताते चलें कि, जिले के थाना सौंरिख के रामपुर गांव निवासी अजय बॉथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी दो बेटियां जिनमें निधि (10 वर्ष ) गांव के रामपुर बेहटा के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है जबकि छोटी बेटी नेहा कक्षा तीन की छात्रा है।पता चला है कि, निधि और नेहा दोनों शनिवार को स्कूल पहुंची। इस दौरान विद्यालय में तैनात अध्यापिका मिथिला देवी द्वारा निधि को इस बात पर डांट लगाकर कक्षा से बाहर निकाल दिया गया कि वह किसी कारणवश नहा कर विद्यालय नहीं पहुंची थी। टीचर की डांट से क्षुब्ध निधि शिक्षिका द्वारा डांट लगाए जाने के बाद रोते हुए स्कूल से बाहर आ गई और अपनी बहन नेहा को साथ लेने के बाद घर लौट आई। घर पहुंचने के बाद निधि बिना किसी परिजन से कोई बात किए बिना घर के अंदर चली गई और घर पर एक कमरे में रखे स्टूल के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घर पर शोरगुल की आहट पर जैसे ही बच्चियों की मां आरती घर के अंदर पहुंची तो बड़ी बेटी का फंदे से झूलता हुआ शव देखकर बेसुध होकर अचेतावस्था में पहुंच गई। शोरगुल पर रोने बिलखने की चीखे घर से बाहर पहुंची तो गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद निधि के परिजन और ग्रामीण निधि का शव लेकर स्कूल पहुंचे और स्कूल परिसर में शव रखकर दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर शासन और प्रशासन के अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मृतिका की बहन नेहा ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने अधिकारियों से दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे के बीच स्कूल में कोई नया बबाल ना हो इसके चलते स्कूल के स्टॉफ को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार अवनीश कुमार, के अलावा छिबरामऊ, सौंरिख, तालग्राम पुलिस स्थित पर नजर बनाए रहे। अधिकारियों द्वारा परिजनों और ग्रामीणों को कार्यवाही के आश्वाशन के बाद मामला शांत हो सका। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी थी वहीं परिजनों के निधि की मौत पर करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
प्राइमरी स्कूल टीचर की डांट से क्षुब्ध कक्षा 5 की छात्रा ने फांसी लगाकर चुनी मौत टीचर की डांट से क्षुब्ध कक्षा 5 की छात्रा ने फांसी लगाकर चुनी मौत, परिजनों का स्कूल में शव रखकर प्रदर्शन कन्नौज। प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल में शिक्षिका द्वारा डांट लगाने और कक्षा से बाहर निकाल दिए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा का कसूर यह था कि वह किसी कारणवश स्कूल नहा कर नहीं पहुंची थी। घटना की जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजन कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों की भीड़ के साथ छात्रा का शब लेकर स्कूल पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर शासन और पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के आश्वाशन के बाद मामला शांत हो सका। बताते चलें कि, जिले के थाना सौंरिख के रामपुर गांव निवासी अजय बॉथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी दो बेटियां जिनमें निधि (10 वर्ष ) गांव के रामपुर बेहटा के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है जबकि छोटी बेटी नेहा कक्षा तीन की छात्रा है।पता चला है कि, निधि और नेहा दोनों शनिवार को स्कूल पहुंची। इस दौरान विद्यालय में तैनात अध्यापिका मिथिला देवी द्वारा निधि को इस बात पर डांट लगाकर कक्षा से बाहर निकाल दिया गया कि वह किसी कारणवश नहा कर विद्यालय नहीं पहुंची थी। टीचर की डांट से क्षुब्ध निधि शिक्षिका द्वारा डांट लगाए जाने के बाद रोते हुए स्कूल से बाहर आ गई और अपनी बहन नेहा को साथ लेने के बाद
घर लौट आई। घर पहुंचने के बाद निधि बिना किसी परिजन से कोई बात किए बिना घर के अंदर चली गई और घर पर एक कमरे में रखे स्टूल के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घर पर शोरगुल की आहट पर जैसे ही बच्चियों की मां आरती घर के अंदर पहुंची तो बड़ी बेटी का फंदे से झूलता हुआ शव देखकर बेसुध होकर अचेतावस्था में पहुंच गई। शोरगुल पर रोने बिलखने की चीखे घर से बाहर पहुंची तो गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद निधि के परिजन और ग्रामीण निधि का शव लेकर स्कूल पहुंचे और स्कूल परिसर में शव रखकर दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर शासन और प्रशासन के अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मृतिका की बहन नेहा ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने अधिकारियों से दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे के बीच स्कूल में कोई नया बबाल ना हो इसके चलते स्कूल के स्टॉफ को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार अवनीश कुमार, के अलावा छिबरामऊ, सौंरिख, तालग्राम पुलिस स्थित पर नजर बनाए रहे। अधिकारियों द्वारा परिजनों और ग्रामीणों को कार्यवाही के आश्वाशन के बाद मामला शांत हो सका। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी थी वहीं परिजनों के निधि की मौत पर करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
- घर में घुसकर दबंगों का हमला, युवक व पत्नी से मारपीट — मुकदमा दर्ज राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र करन सिंह ने थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब 9 बजे गांव के ही रविंद्र पुत्र बृजेश कुमार और हरेंद्र उर्फ रवि पुत्र बृजेश कुमार जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- कहते हे न ऊपर वाला जब भी देता हे वो झपर फाड़ के देता हे वहीं कहावत सच हो गई1
- ko1
- देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए1
- Post by पत्रकार विकास दीक्षित1
- #हरदोई: पुलिस लाइन के ऑफीसर्स हॉस्टल के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया,जब दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।ऑटो रिक्शा चालक और बाइक सवार के बीच शुरू हुआ विवाद करीब 10 मिनट तक जमकर मारपीट में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे समय तक हंगामा चलता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। जबकि हॉस्टल में और अंदर पुलिस लाइन में सैकड़ो पुलिस वाले हर समय मौजूद रहते हैं। आसपास मौजूद लोग व राहगीर भी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। आखिरकार मामला जैसे-तैसे शांत हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जब डीएम ने अचानक औचक निरीक्षण किया, तो पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई—मरीजों की जान बचाने वाला ICU वार्ड कबाड़ से भरा 'स्टोर रूम' मिला! अस्पताल की इस घोर बदहाली, गंदगी और कुव्यवस्था को देखकर डीएम भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही CMS को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए 15 दिन का सख्त अल्टीमेटम दिया है। क्या 15 दिन में सुधरेगी अस्पताल की हालत या फिर सिस्टम रहेगा बीमार? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।2
- घर में घुसकर दबंगों का हमला, युवक व पत्नी से मारपीट — मुकदमा दर्ज राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र करन सिंह ने थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब 9 बजे गांव के ही रविंद्र पुत्र बृजेश कुमार और हरेंद्र उर्फ रवि पुत्र बृजेश कुमार जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- कैसे एक आदम खोर कुत्ते ने सभी लोगों पर हमला कर दिया1