रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 70 किलो मिठाई नष्ट; नौ नमूने जांच को भेजे औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार द्वारा आगामी पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अजीतमल चक सराय अनंतराम पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर पनीर , खोया का नमूने लिया इसके उपरांत फफूंद चौराहा फफूंद पर स्थित मिठाई की दुकान से रेडीमेड बर्फी व छेना मिठाई का नमूना लिया इसके उपरांत अछल्दा रोड फफूंद पर स्थित मिठाई की दुकान से रंगीन बूंदी के लड्डू का नमूना लिया इसके उपरांत अछल्दा मेन बाजार अछल्दा पर स्थित मिठाई की दुकान से रेडीमेड डोडा बर्फी व रेडीमेड बर्फी का नमूना लिया इसकी उपरांत टीम भगत सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची जिस पर रेडीमेड बर्फी और मिल्क केक भंडारित मिला मौके पर रेडीमेड बर्फी व रेडीमेड मिल्क केक का नमूना लिया मौके पर भंडार रेडीमेड बर्फी व मिल्क केक लगभग 70 किलो व अत्यधिक रंगीन छेना मिठाई को नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत12600 रूपये है। आज 9 नमूने संग्रहित किए गए जिनको जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की अंतर्गत सुसंगत धाराओं में की जाएगी। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार द्वारा जनपद में संचालित कर रहे खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों से अपील की गयी कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों द्वारा न तो रेडीमेड मिठाईयॉ जैसे-डोडा बर्फी, छैंना, मिल्क केक का क्रय करें और न ही रेडीमेड मिठाईयों का विक्रय किया जायेगा। यदि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता रेडीमेड मिठाईयों का क्रय करता है तो सम्बन्धित निर्माता फर्म का बिल, लाइसेन्स की प्रति, आधार कार्ड की प्रति अवष्य लें। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अवैध रूप से आपूर्ति कर रहे रेडीमेड मिठाईयों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर विभाग द्वारा गठित गोपनीय टीम द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि खाद्य पदार्थों में रंग एवं एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किसी भी दषा में न करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 70 किलो मिठाई नष्ट; नौ नमूने जांच को भेजे औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार द्वारा आगामी पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अजीतमल चक सराय अनंतराम पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर पनीर , खोया का नमूने लिया इसके उपरांत फफूंद चौराहा फफूंद पर स्थित मिठाई की दुकान से रेडीमेड बर्फी व छेना मिठाई का नमूना लिया इसके उपरांत अछल्दा रोड फफूंद पर स्थित मिठाई की दुकान से रंगीन बूंदी के लड्डू का नमूना लिया इसके उपरांत अछल्दा मेन बाजार अछल्दा पर स्थित मिठाई की दुकान से रेडीमेड डोडा बर्फी व रेडीमेड बर्फी का नमूना लिया इसकी उपरांत टीम भगत सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची जिस पर रेडीमेड बर्फी और मिल्क केक भंडारित मिला मौके पर रेडीमेड बर्फी व रेडीमेड मिल्क केक का नमूना लिया मौके पर भंडार रेडीमेड बर्फी व मिल्क केक लगभग 70 किलो व
अत्यधिक रंगीन छेना मिठाई को नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत12600 रूपये है। आज 9 नमूने संग्रहित किए गए जिनको जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की अंतर्गत सुसंगत धाराओं में की जाएगी। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार द्वारा जनपद में संचालित कर रहे खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों से अपील की गयी कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों द्वारा न तो रेडीमेड मिठाईयॉ जैसे-डोडा बर्फी, छैंना, मिल्क केक का क्रय करें और न ही रेडीमेड मिठाईयों का विक्रय किया जायेगा। यदि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता रेडीमेड मिठाईयों का क्रय करता है तो सम्बन्धित निर्माता फर्म का बिल, लाइसेन्स की प्रति, आधार कार्ड की प्रति अवष्य लें। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अवैध रूप से आपूर्ति कर रहे रेडीमेड मिठाईयों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर विभाग द्वारा गठित गोपनीय टीम द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि खाद्य पदार्थों में रंग एवं एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किसी भी दषा में न करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
- हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हसेरन: ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला। जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। **सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग** जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।1
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1
- कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी। कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।1