रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा होने पर भड़कीं महिलाएं, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग दौसा : रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा होने पर भड़कीं महिलाएं, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग दौसा। घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हाल ही में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष रेनू कटारिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी की जेब पर भारी बोझ प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ाई गई ₹60 की राशि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। रेनू कटारिया ने कहा कि पहले से ही चरम पर पहुंची महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की नई बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए 'कोढ़ में खाज' के समान है। रसोई का बिगड़ा बजट महिला कांग्रेस टीम ने विरोध जताते हुए कहा कि रसोई गैस हर घर की बुनियादी आवश्यकता है। इसकी कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा मार गृहणियों पर पड़ती है, क्योंकि इससे पूरा मासिक बजट बिगड़ जाता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राहत की पुकार ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अपील की गई है कि जनता की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत घटाया जाए, ताकि आम आदमी को इस असहनीय महंगाई से कुछ राहत मिल सके। इस दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

- दौसा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑफिस के ई-मेल पर एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर डाकघर परिसर और उसमें चल रहे पासपोर्ट ऑफिस की जांच की और परिसर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।1
- दौसा से इस वक्त की बड़ी खबर दौसा पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उडाने की मिली धमकी,धमकी भरे मेल मिलने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, दौसा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को कराया खाली, पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी3
- बांदीकुई।। से 23 लोको पायलट पदों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट ट्रेन पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सांसद मुरारी लाल मीणा को एक ज्ञापन भी सौंपा।रेल कर्मचारियों ने सांसद को बताया कि 2025 के कैडर रिव्यू में बांदीकुई में कुल 24 पद बढ़ाए गए थे। इनमें लोको पायलट मेल का 1, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5, लोको पायलट मालगाड़ी के 7, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 9 और सहायक लोको पायलट के 2 पद शामिल थे।हालांकि, पिन पॉइंटिंग के तहत लोको पायलट मेल का 1 पद, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित कर दिए गए। इसी तरह, लोको पायलट मालगाड़ी के 5 पद, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 10 पद और सहायक लोको पायलट के 2 पद बांदीकुई से न्यू फुलेरा स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिए गए, जिससे कुल 23 पद प्रभावित हुए।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बांदीकुई लोको लॉबी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेल के 3 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित किए गए थे। बांदीकुई-टूंडला बीट का कार्य भी बांदीकुई के स्टाफ से न करवाकर एनसीआर के क्रू द्वारा करवाया जा रहा है, जबकि यह बीट पारंपरिक रूप से बांदीकुई स्टाफ द्वारा ही संचालित की जाती रही है।दौरान मानसिंह गांगुली, खेमराज मीणा, हरिश्चंद्र गुर्जर, विमलेश मीणा, दिनेश बैरवा, रघुवीरसिंह, महावीर, हरिवल्लभ, नरमचंद शर्मा, रामहरी, सुनील गुर्जर, रमेश चंद, नवल किशोर, मनीष गुर्जर, घनश्याम, देशराज, राजेश जांगिड़, अशोक मीणा और राजेश मीरवाल सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे।1
- बांदीकुई : पासपोर्ट ऑफिस दौसा को बम से उड़ने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए , मामले की नज़ाकत्ता को देखते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चला कर ,की छानबीन1
- उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह में परीक्षा यज्ञ का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल बांसखोह में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे परीक्षा यज्ञ का शुभारंभ पंडित दीपक शर्मा के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर परीक्षा यज्ञ में हवन यज्ञ में बैठे मुख्य यजमान योगेश कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, प्यारेलाल,जो कि हवन यज्ञ में बैठे इस मौके पर पंडित दीपक शर्मा द्वारा हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करके हवन यज्ञ में आहुतियां दिलाई इसी के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुजर के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, व्यवस्थापक सुरेश पारीक, जिला संघ चालक रामनारायण यादव व विद्यालय स्टाफ व बालक बालिकाओं ने भी हवन यज्ञ में आहुतियां दी इस दौरान विद्यालय में परीक्षा से पूर्व परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यालय के बालक बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना पूरी होती है इस दौरान विद्यालय स्टाफ मोहनलाल बैरवा, रमेश महावर, शिवप्रसाद जांगिड़, ताराचंद शर्मा, कालूराम, प्रभुणारायण सैनी, घनश्याम बैरवा, दिनेश सैनी, ज्योति खंडेलवाल, सुनीता सोनी, सुनीता महावर, आचुकी सैनी, अनीता सैन, कोमल सोनी,समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुजर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के समापन के बाद आए हुए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया इस दौरान पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस हवन यज्ञ में आहुतियां देने से अपने परिवार की सुख शांति प्राप्त होती हैं और जब भी घर से निकले तो सिर पर तिलक लगाकर ही निकले जिससे दिन भर भी अच्छा लगता हैं और कार्य में भी सफलता मिलती हैं और भी कई तरह की जानकारी दी4
- सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक की 129वीं पुण्यतिथि पर लालसोट स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल पर समाजबंधुओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके शिक्षा प्रसार और सामाजिक समानता के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महात्मा सेवा समिति सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- महान समाज सुधारक एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई लालसोट उपखंड में सावित्री बाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सावित्री बाई फुले सर्किल, लालसोट पर समाजबंधुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने सावित्री बाई फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार और समानता के लिए किए गए महान कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया समिति के सचिव राजेश सैनी मालवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष किशन लाल जी सैनी धाकड़ा, उपाध्यक्ष हरकेश जी सैनी सोनंदा, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार माली जमात, सहसचिव गिर्राज प्रसाद सैनी डीडवाना,माली महासभाचौरासी के सभापति डॉक्टर रामनारायण जी वेध, गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला पूर्व जिला अध्यक्ष , श्रवण जी सैनी धाकड़या पूर्व अध्यक्ष, सावित्री सैनी पूर्व प्रधान,मुकेश जी सैनी बगड़ी सचिव माली महासभा चौरासी, पदम सैनी फड़कल्या कोषाध्यक्ष माली महासभा चौरासी,कांजीलाल सैनी खटवा सहसचिव माली महासभा चौरासी, जयप्रकाश सैनी पार्षद, हंसराज सैनी पार्षद, कमलेश सैनी बंजारा, मदन सैनी राजौली, चौथमल जी सैनी जेतपुरिया, रामजीलाल सैनी रूपपूरा वाले,रमेश जी सैनी बिलोना,रमेश सैनी ठेकेदार धाकड़या, सुरजन सैनी ढेबरया,कमलेश सैनी खराद, लल्लू जी सैनी जमात,मुकेश सैनी अमावर,रामधन सैनी खटवा,मुकेश सैनी मंडावरा,मुकेश सैनी मंडावरी वाले थला, प्रभु जी सैनी फड़कल्या,नाथू जी सैनी राजोली आदि समाज बंधु उपस्थित रहे ।4
- Live performance1