दुर्गा अष्टमी पर आरएसएस ने सपेरा समाज में कराया कन्या भोज दुर्गा अष्टमी पर आरएसएस ने सपेरा समाज में कराया कन्या भोज औरैया जिले के विकास खण्ड अछल्दा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू समाज विभाग द्वारा दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर बंसी मंडल के ग्राम बैलीपुर में सपेरा समाज के डेरा पर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद स्वरूप जलेबी, बिस्कुट आदि वितरित किए गए तथा भोज के पश्चात दक्षिणा भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, जिससे बच्चे आगे चलकर नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह श्यामू शुक्ला, जिला घुमंतू समाज प्रमुख राजीव लोचन दुबे, बैलीपुर गांव के प्रधान विद्यासागर प्रजापति एवं सपेरा समाज के मुखिया महेंद्रनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और समाज के उत्थान के संदेश के साथ हुआ।

- औरैया थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत इटैली में सती माता मन्दिर मेले में एक ही परिवार के दो पक्षों के मध्य निशान चढाने को लेकर हुए विवाद के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी।1
- शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत महामाई माता मेले व थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत इटैली में सती माता मन्दिर मेले का भ्रमण किया गया। इस दौरान मेले में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस बल को चेक किया गया व आमजन से वार्ता की गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया के तकिया चौराहे पर बारात में सेल्फी लेते समय युवक का नया iPhone 17 Pro नाले में गिर गया। युवक घंटों तक नाले में फोन तलाशता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर बारातियों की भीड़ लग गई1
- इटावा चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, भरथना में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में युवक को ले जाया गया सीएचसी,हालत नाजुक होने पर सैफई पीजीआई किया गया रेफर, एम्बुलेंस मिलने में देरी के कारण करीब एक घंटे तक अस्पताल में तड़पता रहा घायल, घटना स्थल पर भी नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस ऑटो से घायल को ले जाया गया अस्पताल, एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से आक्रोशित हुए परिजन, आए दिन मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड़, कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति, जिम्मेदार फोन उठाना भी नहीं समझते मुनासिब, प्रयागराज से एक ही ट्रेन में सफर कर रहे थे दो दोस्त, भरथना रेलवे स्टेशन के समीप हुआ हादसा...1
- वैश्य समाज की सशक्तिकरण बैठक हेतु जनसंपर्क अभियान तेज औरैया जिले के कस्बा बिधूना के जवाहर नगर स्थित कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर वैश्य समाज की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राजीव कुमार पोरवाल ने बताया कि आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक को भव्य और सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वैश्य समाज के सशक्तिकरण के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के तहत राजीव कुमार पोरवाल ने कौशल पोरवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह बैठक इटावा जिले के बकेवर कस्बा स्थित औरैया रोड पर राजमाता रिसार्ट में 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इस अवसर पर कौशल पोरवाल, कपिल कुमार पोरवाल, मनीष गुप्ता, गौरव रंजन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।1
- जहाँ राम हैं, वहाँ धर्म है,जहाँ धर्म है,वहीं विजय है,आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएँ !! सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना.एन.सिंह जी "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका,टीवी पैनलिस्ट व राजनीतिक मामलों की जानकार तथा इंग्लैंड व वेल्स में सालीसिटर व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैँ !!1
- Post by दिलीप कुमार4