logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत सोनभद्र जिले के दुद्धी इलाके में रविवार को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पंचायत स्थित नंदन वन, ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज और गौशाला परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर श्रवण सिंह गोंड़ ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधारोपण नहीं है, बल्कि धरती माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती माता हमें अन्न, जल, फल और जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण देती हैं। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान का मूल उद्देश्य धरती माता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है, क्योंकि पूरी मानव जाति इन्हीं पर आश्रित है। वहीं नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने जनता से भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेगा तो देश पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, पूर्व जिला मंत्री दिलीप पांडे, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवँशी, पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा और बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रवण सिंह गोंड़ ने "वृक्ष धरा के भूषण, दूर करें प्रदूषण" का नारा देकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ba883d54-8173-4eca-a511-bc4df018f8d5

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत सोनभद्र जिले के दुद्धी इलाके में रविवार को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पंचायत स्थित नंदन वन, ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज और गौशाला परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण

1b662270-5743-4af6-b594-07c236611c40

संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर श्रवण सिंह गोंड़ ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधारोपण नहीं है, बल्कि धरती माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती माता हमें अन्न, जल, फल और जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण देती हैं। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान

dcd4e114-4dad-4278-90d0-ca08617ecd9b

का मूल उद्देश्य धरती माता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है, क्योंकि पूरी मानव जाति इन्हीं पर आश्रित है। वहीं नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने जनता से भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेगा तो देश पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, पूर्व

994ea6ab-43e6-4883-a73f-b2ae11213a67

जिला मंत्री दिलीप पांडे, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवँशी, पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा और बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रवण सिंह गोंड़ ने "वृक्ष धरा के भूषण, दूर करें प्रदूषण" का नारा देकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जापानी स्कूल में एक दिन की व्यवस्था के अंतर्गत वहां पढ़ाए जाने वाले एक खास विषय के बारे में बताया गया है। जापान के इन स्कूलों में 'जीवन शिक्षा' नाम का एक विषय शामिल है, जिसे वहां के छात्रों को पढ़ाया जाता है।
    1
    जापानी स्कूल में एक दिन की व्यवस्था के अंतर्गत वहां पढ़ाए जाने वाले एक खास विषय के बारे में बताया गया है। जापान के इन स्कूलों में 'जीवन शिक्षा' नाम का एक विषय शामिल है, जिसे वहां के छात्रों को पढ़ाया जाता है।
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • झारखंड के गढ़वा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर चंद्रवंशी ने अपनी 10 डिसमिल जमीन दान कर दी है।
    1
    झारखंड के गढ़वा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर चंद्रवंशी ने अपनी 10 डिसमिल जमीन दान कर दी है।
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    10 hrs ago
  • गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत सोनदाग पंचायत के भलुआनी गोटा टोला गांव में शनिवार अपराह्न 3:00 बजे 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) राजेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को बाल विवाह, नशाखोरी, डायन प्रथा, बाल मजदूरी, महिलाओं व बच्चों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी कानूनन अपराध हैं और इनके दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने और नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया। राजेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी कानूनी विवाद या अन्याय की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका कानूनी प्रक्रिया के अनुसार समाधान बताया गया। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    1
    गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत सोनदाग पंचायत के भलुआनी गोटा टोला गांव में शनिवार अपराह्न 3:00 बजे 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मौजूद पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) राजेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को बाल विवाह, नशाखोरी, डायन प्रथा, बाल मजदूरी, महिलाओं व बच्चों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी कानूनन अपराध हैं और इनके दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने और नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया।

राजेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी कानूनी विवाद या अन्याय की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका कानूनी प्रक्रिया के अनुसार समाधान बताया गया। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • बलरामपुर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जो वक्तव्य दिया, उसे यहाँ सुना जा सकता है।
    1
    बलरामपुर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जो वक्तव्य दिया, उसे यहाँ सुना जा सकता है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सोनभद्र के डाला मलिन बस्ती में चल रहे भूमि विवाद को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर जमीनी हकीकत को देखा। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों रहवासियों ने अपने भूमि व स्थायी निवास के अधिकार की मांग उठाते हुए हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय आने तक किसी भी तरह की बेदखली पर रोक लगाने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की इन समस्याओं और मांगों को सुना और उन्हें नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
    1
    सोनभद्र के डाला मलिन बस्ती में चल रहे भूमि विवाद को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर जमीनी हकीकत को देखा।

इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों रहवासियों ने अपने भूमि व स्थायी निवास के अधिकार की मांग उठाते हुए हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय आने तक किसी भी तरह की बेदखली पर रोक लगाने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की इन समस्याओं और मांगों को सुना और उन्हें नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • झारखंड के गढ़वा में आयोजित एक भरी सभा के बीच कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि यहां से कोई चुनाव क्यों नहीं लड़ता है।
    1
    झारखंड के गढ़वा में आयोजित एक भरी सभा के बीच कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि यहां से कोई चुनाव क्यों नहीं लड़ता है।
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    11 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की तहसील घोरावल के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना प्रदर्शन 419वें दिन में पहुंच गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं और इसका संचालन जिला सचिव संजय कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है।
    3
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की तहसील घोरावल के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना प्रदर्शन 419वें दिन में पहुंच गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं और इसका संचालन जिला सचिव संजय कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है।
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.