कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया
कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया
- जंग का आज 32 वां दिन: वीडियो ईरान के इस्फहान शहर का है, ट्रंप ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपलोड किया है...1
- कोटा में अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त 🚨 स्क्रिप्ट: कोटा शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के बैग में रखी एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर अफीम 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पोलू पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी, थाना रानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🚔1
- ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l1
- Post by Ramkesh Nareda1
- लाखेरी में कृषि मंडी में समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।61
- अंता 29 मार्च , सेंट्रल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बालकों द्वारा एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को गदगद कर दिया गया । इस मौके पर शाला निदेशक राधिका मीणा द्वारा स्कूल की प्रोग्रेस पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया साथ ही अभिभावकों को बालकों का हौसला बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया गया । सर्व प्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीईओ ममता चौधरी , विकास अधिकारी राधे श्याम भील सहित प्रेस क्लब अंता के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोचर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई बाद में स्कूल के बालकों द्वारा देश भावनाओं से ओत प्रोत एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का दिल जीत लिया गया । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी बी ई ओ ममता चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं हे शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमे उच्चाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होती हे इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती हे । इस मौके पर 10 वी बोर्ड परीक्षा मे अव्वल रहे स्कूल के मेघावी छात्रों सहित अनेक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को शाला द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रिटायर्ड अध्यापक छोटू लाल मालव ,हरि प्रकाश मीणा सहित कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे ।7
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 406 वें दिन भी जारी रहा धरना कोटा। जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 से अधिक मजदूरों का 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया वेतन (18 प्रतिशत ब्याज सहित) अब तक नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार ने भुगतान नहीं किया। सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्टरेट गेट पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना आज 406वें दिन पहुंच गया है। मजदूरों और महिलाओं में आक्रोश बढ़ रहा है तथा उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर मौजूद मजदूरों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भूमाफियाओं के इशारों पर काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में मजदूरों के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उस आदेश की पालना नहीं की। गर्मी, सर्दी और बारिश झेलते हुए सैकड़ों मजदूर और महिलाएं लगातार धरने पर डटे हुए हैं। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि जेके सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि 406 दिनों को पार कर चुके इस धरने में हम सरकार को मजदूरों का बकाया भुगतान करने के लिए मजबूर करेंगे। जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन धरने की संचालित कमेटी के नेताओं कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद और सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने सोमवार को जिला कलेक्टर पियूष सामरिया से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि 24 जून 2025 को सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान के लिए अधिग्रहण कर ली थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने 4200 मजदूरों के बकाया वेतन (28 वर्षों का 18% ब्याज सहित, कुल 500 करोड़ से अधिक) का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी।जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मांगों पर कार्यवाही चल रही है। मामला संभागीय आयुक्त के पास है और जल्द ही मजदूरों को न्याय मिलेगा। धरने को इन नेताओं ने किया संबोधित सोमवार को 406 वें दिन धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया। धरने को संबोधित करने वालों में कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड हबीब खान, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड गोपाल शर्मा और कामरेड हनुमान सिंह शामिल रहे। धरने में ये रहे शामिल धरने में कामरेड केदार जोशी, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई, कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड छीतर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड महावीर प्रसाद सहित सैकड़ों मजदूर, महिलाएं, सीटू कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।4
- कोटा में युवक पर चाकू से हमला: मौसी के बेटे समेत 4–5 लड़कों ने पार्क में घेरकर मारी चाकू, हालत गंभीर स्क्रिप्ट: कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी निवासी 20 वर्षीय अक्षय यादव पुत्र नंद किशोर घर के पास स्थित पार्क में खेल रहे थे, तभी वहां पहुंचे 4–5 लड़कों ने पहले उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में अक्षय का मौसी का बेटा भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक नशे में गांजा पीने का आदी है और उसकी शिकायत मौसी से की गई थी, इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घायल अक्षय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- दौसा थाने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, क्या है पूरा मामला इसकी नहीं मिल पाई जानकारी1