logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामली में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, संत श्री सुरेश जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी कथा-गंगा महू,। ग्राम जामली में पावन श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य संत श्री सुरेश जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्राम जामली स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम (श्मशान घाट) स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन समस्त ग्रामवासी एवं शिवभक्त, ग्राम जामली द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा-श्रवण का पुण्य लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' का जप करेंगे और कथा के माध्यम से शिव भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा

3 hrs ago
user_Gajal Rathore
Gajal Rathore
Photographer महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
eb1209d1-264c-4734-9484-82c7d71ff0b6

जामली में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, संत श्री सुरेश जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी कथा-गंगा महू,। ग्राम जामली में पावन श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य संत श्री सुरेश जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्राम जामली स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम (श्मशान घाट) स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन समस्त ग्रामवासी एवं शिवभक्त, ग्राम जामली द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा-श्रवण का पुण्य लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' का जप करेंगे और कथा के माध्यम से शिव भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ इंदौर. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विभिन्न आयामों की गतिविधियों को लेकर त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ उज्जैन में हुआ। प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी बने हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी ने कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विहिप की केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी छह माह के संगठनात्मक विस्तार, सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा तथा सामाजिक जागरण से संबंधित कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती तथा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर अनेक जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हितचिंतक अभियान के माध्यम से मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि बैठक में विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन हुआ बैठक में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, श्री अजय कोठी, प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    2
    विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ
इंदौर. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विभिन्न आयामों की गतिविधियों को लेकर त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ उज्जैन में हुआ। प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी बने हैं।
बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी ने कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विहिप की केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी छह माह के संगठनात्मक विस्तार, सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा तथा सामाजिक जागरण से संबंधित कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती तथा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर अनेक जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हितचिंतक अभियान के माध्यम से मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि बैठक में विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन हुआ
बैठक में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, श्री अजय कोठी, प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    54 min ago
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवयुवकों के नाम जारी किया वीडियो संदेश दिल्ली भारत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुए छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को और उनकी मां को गाली देने पर एक वीडियो संदेश जारी किया और कहां के नवयुवक दिशा भटक गए हैं अपना जीवन सुधारने के लिए सही दिशा पड़े यही मेरा उद्देश्य है
    1
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने नवयुवकों के नाम जारी किया वीडियो संदेश                                                     दिल्ली भारत                                               भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुए छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को और उनकी मां को गाली देने पर एक वीडियो संदेश जारी किया और कहां के नवयुवक दिशा भटक गए हैं अपना जीवन सुधारने के लिए सही दिशा पड़े यही मेरा उद्देश्य है
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026
    1
    देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद
    1
    खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Indore: मौलाना के कथित बयान पर विरोध, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग | Indore News
    1
    Indore: मौलाना के कथित बयान पर विरोध, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग | Indore News
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.