Shuru
Apke Nagar Ki App…
PM Modi Speech on LPG Crisis संसद में पीएम के भाषण के बाद क्यों Trend करने लगा Lockdownl Corona PM Modi Speech on LPG Crisis संसद में पीएम के भाषण के बाद क्यों Trend करने लगा Lockdownl Corona
Jagtar singh
PM Modi Speech on LPG Crisis संसद में पीएम के भाषण के बाद क्यों Trend करने लगा Lockdownl Corona PM Modi Speech on LPG Crisis संसद में पीएम के भाषण के बाद क्यों Trend करने लगा Lockdownl Corona
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- "मंत्री शकटाल और उनके 100 बेटों की ये दास्तान वाकई दिल दहला देने वाली है! 😱 लेकिन असली रोमांच तो अब शुरू हुआ है—इंद्रदत्त अब हमेशा के लिए राजा के शरीर में कैद हो चुका है! क्या शकटाल का यह बलिदान राजा के शरीर में छिपे इंद्रदत्त को बेनकाब कर पाएगा? कहानी का अगला भाग (Part 6) मिस मत करना, क्योंकि रहस्य और गहरा होने वाला है! ✨ ऐसी अनसुनी भारतीय कहानियों को देखने के लिए Rajat Ai परिवार का हिस्सा बनें। वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करके अपना सपोर्ट दिखाएं! 🙏 प्रश्न: आपको क्या लगता है, शकटाल का निर्णय सही था या गलत? कमेंट में बताएं! 👇"1
- गाँव पट्टी छज्जूपुर (विकासखंड बंडा, ज़िला शाहजहाँपुर)में देवकली रोड से पट्टी छज्जूपुर (ऊपर गाँव) तक सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है।पीपल फ़ॉर एनिमल्स (PFA) के सदस्य देवेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि काम मानक के अनुरूप नहीं हो रहा,न तो पर्याप्त मानक स्तर का कोलतार (बिटुमेन) डाला जा रहा है, न ही सड़क के गड्ढे ठीक से बराबर/लेवल किए जा रहे हैं। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछने पर जवाब मिला कि,ठेकेदार अभी यहाँ नहीं है, जब आएँगे तब देखा जाएगा। देवेंद्र शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि काम इसी तरह चला तो सड़क एक दो महीने भी नहीं टिकेगी। अब देखना है कि काम रोका जाता है या मानक के अनुसार दोबारा कराया जाता है।1
- शाहजहांपुर के पुवायां में एक दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी और सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बड़ागांव निवासी कमला देवी का आरोप है कि मामले के विवेचक दरोगा उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। यह मामला एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें 2 मार्च को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में युवक को नामजद किया है, जबकि परिजन इसे गलत बता रहे हैं। सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by सत्यम त्रिवेदी पत्रकार1
- संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।1
- ग्राम बढ़ेला, ब्लॉक सिंधौली, विधानसभा पुवायां, जनपद शाहजहांपुर में लाखन आर्मी जन-जागरूकता अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई। शाहजहांपुर के समस्त लाखन आर्मी परिवार का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद! माननीय श्री सूरज पासी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही। शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं। अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया1
- Post by सत्यम त्रिवेदी पत्रकार1