logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सोरा में शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर दो युवकों के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे पैसे छीन लिए और जब वे शिकायत करने गए तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोरा गाँव के रहने वाले पीड़ित रामसिंह यादव (28), पिता नंदकिशोर यादव, और भगवानदास अहिरवार (21), पिता नत्थू अहिरवार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे काम से लौटकर घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गाँव के ही सुरेंद्र श्रीवास, नरेंद्र, भज्जू, टाइगर दुबे, मनीष और तन्नू दुबे ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए पैसे माँगे। मना करने पर आरोपियों ने उनसे जबरन पैसे छीन लिए और विरोध जताने पर गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। घायलों के अनुसार, वे तुरंत शिकायत दर्ज कराने ओरछा रोड थाने पहुँचे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद जब वे वापस घर लौट रहे थे, तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें दोबारा रोककर फिर से पीटा। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवक रातभर गाँव में ही पड़े रहे। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को जानकारी दिए जाने के बाद 25 जुलाई की सुबह करीब 5:00 बजे 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

3 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छतरपुर शहर में पहली बार इस्कॉन मंदिर द्वारा आज 25 जुलाई शाम करीब 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ पुरानी तहसील स्थित इस्कॉन मंदिर से होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। नगर भ्रमण के लिए विशेष रूप से उज्जैन में तैयार किया गया 25 फीट ऊंचा भव्य रथ पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। यह यात्रा पुरानी तहसील से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक और पन्ना नाका होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का विश्राम होगा। इस्कॉन मंदिर के अनुसार इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग में भक्तजन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन करेंगे।
    1
    छतरपुर शहर में पहली बार इस्कॉन मंदिर द्वारा आज 25 जुलाई शाम करीब 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ पुरानी तहसील स्थित इस्कॉन मंदिर से होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है।

नगर भ्रमण के लिए विशेष रूप से उज्जैन में तैयार किया गया 25 फीट ऊंचा भव्य रथ पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। यह यात्रा पुरानी तहसील से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक और पन्ना नाका होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का विश्राम होगा।

इस्कॉन मंदिर के अनुसार इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग में भक्तजन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन करेंगे।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • 120 रुपये के एक मोबाइल कवर की डिलीवरी को लेकर उपजे विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को उपजेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित SDM पर डिलीवरी बॉय के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    120 रुपये के एक मोबाइल कवर की डिलीवरी को लेकर उपजे विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को उपजेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित SDM पर डिलीवरी बॉय के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • छतरपुर जिले के लवकुशनगर सिंचाई क्षेत्र अंतर्गत पोखरा पूर्वा में सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। पोखरा पूर्वा में सड़क न ढाले जाने के कारण क्षेत्र में गहरी नाराजगी है और निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय आवागमन प्रभावित हो रहा है।
    4
    छतरपुर जिले के लवकुशनगर सिंचाई क्षेत्र अंतर्गत पोखरा पूर्वा में सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। पोखरा पूर्वा में सड़क न ढाले जाने के कारण क्षेत्र में गहरी नाराजगी है और निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय आवागमन प्रभावित हो रहा है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    लवकुशनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संतू आदिवासी ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि चंद्रभान दुबे की जमीन पर काम करने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। शिकायत में आरोपियों द्वारा मशीनें छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित है और फिलहाल मामले की जांच जारी है, जिसके बाद ही आधिकारिक रूप से तथ्यों की पुष्टि होगी।
    1
    छतरपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संतू आदिवासी ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि चंद्रभान दुबे की जमीन पर काम करने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे।

शिकायत में आरोपियों द्वारा मशीनें छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित है और फिलहाल मामले की जांच जारी है, जिसके बाद ही आधिकारिक रूप से तथ्यों की पुष्टि होगी।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.