सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियां छोटी होने के कारण आए दिन चौक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण प्रशांत का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं राकेश बीटीसी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास खुद ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया है, लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रहने के कारण जल निकासी अवरोध हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है। सोनू कुमार ने चिंता जताई कि इस गंदगी और जलभराव से मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्रधान की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क पर फैला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे हर समय गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियां छोटी होने के कारण आए दिन चौक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण प्रशांत का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं राकेश बीटीसी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास खुद ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया है, लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रहने के कारण जल निकासी अवरोध हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है। सोनू कुमार ने चिंता जताई कि इस गंदगी और जलभराव से मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्रधान की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क पर फैला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे हर समय गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
- निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को भावभीनी विदाई, नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत हाथरस। निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को आज राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का भी स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। विदाई समारोह में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवागत जिलाधिकारी ने निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रारम्भ कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाकर मूर्त रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवागत जिलाधिकारी के नेतृत्व में हाथरस विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। हाथरस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्कृष्ट टीम आपसी सहयोग एवं टीम भावना से कार्य करती है। निवर्तमान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कार्य की सफलता टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है, यह किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं होता। सरकारी सेवा समाज सेवा का महत्वपूर्ण अंग है। समारोह में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी (कलेक्ट्रेट), जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक, ई-डीएम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ बिताए कार्यकाल को प्रेरणादायक एवं यादगार बताया। विदाई समारोह में राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।4
- #अलीगढ़। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में अनिल कुमार डब्बू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी1
- अलीगढ़ में भी मौसम का मिजाज़ अचानक बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में छाए बादलों और बदले मौसम ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। अलीगढ़ में भी मौसम का मिजाज़ अचानक बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में छाए बादलों और बदले मौसम ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।1
- अलीगढ़,। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। अलीगढ़,। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: किसानों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बारिश तक बड़े अपडेट | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में सितंबर 2026 के प्रमुख सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक घटनाक्रमों पर एक नज़र। इस न्यूज़ अपडेट में किसानों के लिए कृषि प्रशिक्षण, स्कूलों में मिड-डे मील रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, सड़कों की मरम्मत और नई जेलों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव और स्कूलों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों के लिए फंडिंग व्यवस्था में संशोधन की जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों को स्थानीय भाषाओं में मरीजों से संवाद करने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश से अमेरिका को पावर ट्रांसफॉर्मर निर्यात होने की औद्योगिक उपलब्धि, राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां, अवैध ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते कई जिलों में स्कूल बंद किए जाने जैसे अहम अपडेट भी इस बुलेटिन में शामिल हैं। ऐसी ही उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए Shuru News App से जुड़े रहें। उत्तर प्रदेश न्यूज़ 2026, UP News Today, UP Latest News, उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर, यूपी समाचार, यूपी ताजा खबर, किसान समाचार उत्तर प्रदेश, शिक्षा विभाग खबर, मिड डे मील रसोइया मानदेय, यूपी स्कूल न्यूज़, यूपी स्वास्थ्य विभाग, यूपी बारिश खबर, उत्तर प्रदेश विकास समाचार, यूपी रोजगार और उद्योग, UP Breaking News, Uttar Pradesh News Hindi #UPNews #UttarPradeshNews #UPNewsToday #UPBreakingNews #उत्तरप्रदेश #यूपी_न्यूज़ #ताजा_खबर #बड़ी_खबर #HindiNews #NewsUpdate #KisanNews #EducationNews #HealthNews #UPGovernment #RainAlert #ShuruNews उत्तर प्रदेश न्यूज़, यूपी न्यूज़, UP News, Uttar Pradesh News, UP News Today, UP Latest News, UP Breaking News, Uttar Pradesh Latest News, यूपी की ताजा खबर, यूपी की बड़ी खबर, आज की खबर, हिंदी न्यूज़, Hindi News, किसान खबर, किसान समाचार, कृषि समाचार, मिड डे मील, रसोइया मानदेय, स्कूल न्यूज़, शिक्षा समाचार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य समाचार, डॉक्टर न्यूज़, यूपी विकास, सड़क निर्माण, यूपी उद्योग, पावर ट्रांसफॉर्मर एक्सपोर्ट, अमेरिका एक्सपोर्ट, ड्रग तस्करी, बारिश अलर्ट, स्कूल बंद, Shuru News, Shuru News App up news viral, up news trending, up breaking news today, latest news up, up news live, viral news today, trending news hindi, breaking news hindi, hindi news today, today news india, uttar pradesh viral news, up latest update, up government news, up news 2026, september 2026 news, UP news shorts, news shorts hindi, viral news shorts, trending shorts, latest update hindi, shuru news viral, shuru news today, shuru app news, यूपी वायरल खबर, यूपी ट्रेंडिंग न्यूज़, आज की वायरल खबर, ताजा न्यूज़ वायरल, ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी1
- #कोसीकलां- विषाक्त चावल-कोल्ड ड्रिंक से दो बहनों की मौत, चचेरी बहन गंभीर20 साल पुराने जमीनी विवाद में पड़ोसी पर जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी1
- अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने विशाख्त पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायन में एक महिला राजकुमारी पत्नी वीरेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।1
- #breakingnews फरह में दर्दनाक सड़क हादसा: रैपुरा जाट चौकी के पास ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवती की मौके पर मौत - पौरी गांव के लोगों ने किया हाईवे जाम #mathuranews1
- जलेसर में सराफा की दुकान से चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी जलेसर में सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में सर्राफा की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं, जबकि दो साथी फरार हो गए। 10 सितंबर 2026 को गनेशपुर निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर दी थी कि ग्राम पटना के पास स्थित उसकी और उसके मित्र की सर्राफा दुकान में रात में अज्ञात चोरों ने शटर और तिजोरी ग्राइंडर से काटकर जेवरात चोरी कर लिए। इस पर थाना जलेसर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर जांच की। 24 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पटना बिजलीघर से पहले वन विभाग के बंद गेस्टहाउस के पास से आरोपी अरुण पुत्र भीकम सिंह, निवासी महीपुरा, थाना नारखी, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, सफेद धातु के नौ लॉकेट, एक लेडिज रिंग और एक जोड़ी बिछिया बरामद की। पूछताछ के बाद मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी रजत पुत्र भूपेंद्र और कपिल पुत्र वीरपाल, निवासी कुसेत, थाना जलेसर की तलाश की जा रही है। बाईट- सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जलेसर1