logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद फूलपुर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश प्रयागराज। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग समेत लोक निर्माण विभाग, जल निगम, परिवहन, सहकारिता एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सांसद ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं उपकेंद्रों की नियमित जांच और आवश्यक अनुरक्षण कार्य समय से कराया जाए। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में बदलने तथा अधिक भार वाले क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत कराने तथा गड्ढों को अभियान चलाकर भरने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यों को दिसंबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों को भी पूर्व की स्थिति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश सहकारिता विभाग की समीक्षा में सांसद ने सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल की बुआई के समय परेशानी न हो। उन्होंने क्रय केंद्रों से ओवररेटिंग की शिकायत न आने देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सांसद ने अंश निर्धारण से संबंधित आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सांसद एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सुझावों और निर्देशों का पालन कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हाल में आई तेज आंधी से क्षतिग्रस्त पोल, तार एवं अन्य विद्युत उपकरणों का आकलन कर एस्टीमेट तैयार करने तथा शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_N24 MEDIA
N24 MEDIA
News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
c6952783-c28f-428b-85ba-efa8dcf74b7d

सांसद फूलपुर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश प्रयागराज। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग समेत लोक निर्माण विभाग, जल निगम, परिवहन, सहकारिता एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सांसद ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं उपकेंद्रों की नियमित जांच और आवश्यक अनुरक्षण कार्य समय से कराया जाए। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में बदलने तथा अधिक भार वाले क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत कराने तथा गड्ढों को अभियान चलाकर भरने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यों को दिसंबर

6adeb9e4-f22c-4c80-9c95-3b93c02ee7b0

2026 तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों को भी पूर्व की स्थिति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश सहकारिता विभाग की समीक्षा में सांसद ने सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल की बुआई के समय परेशानी न हो। उन्होंने क्रय केंद्रों से ओवररेटिंग की शिकायत न आने देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सांसद ने अंश निर्धारण से संबंधित आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सांसद एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सुझावों और निर्देशों का पालन कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हाल में आई तेज आंधी से क्षतिग्रस्त पोल, तार एवं अन्य विद्युत उपकरणों का आकलन कर एस्टीमेट तैयार करने तथा शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर निगम सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई। नगर निगम सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रयागराज शहर से जुड़ी विभिन्न जनसुविधाओं, विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    4
    नगर निगम  सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई।

नगर निगम  सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रयागराज शहर से जुड़ी विभिन्न जनसुविधाओं, विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Dheeraj kumar
    Dheeraj kumar
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • रसौली गांव में सड़क पर भैंस बांधने से आवागमन प्रभावित , कई बार शिकायत पर भी नहीं रुका
    2
    रसौली गांव में सड़क पर भैंस बांधने से आवागमन प्रभावित , कई बार शिकायत पर भी नहीं  रुका
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीजीटी पीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश प्रयागराज: धरना स्थल से प्रतियोगी छात्रों को जबरन हटाए जाने के बाद एक बार फिर छात्र हर्ष होटल के सामने जुटने लगे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया है,जबकि प्रतियोगी छात्र दोबारा धरना स्थल पर धरना देने पर अड़े हुए हैं। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं और टीजीटी-पीजीटी भर्ती भी पुरानी नियमावली से कराने की मांग कर रहे हैं।
    3
    टीजीटी पीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश
प्रयागराज: धरना स्थल से प्रतियोगी छात्रों को जबरन हटाए जाने के बाद एक बार फिर छात्र हर्ष होटल के सामने जुटने लगे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया है,जबकि प्रतियोगी छात्र दोबारा धरना स्थल पर धरना देने पर अड़े हुए हैं। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं और टीजीटी-पीजीटी भर्ती भी पुरानी नियमावली से कराने की मांग कर रहे हैं।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोगांव पुल के नवनिर्माण समेत चार मांगों को लेकर धरना जारी, एसडीएम ने समझाने का किया प्रयास चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे युवा भोगांव पुल के नवनिर्माण समेत चार मांगों को लेकर धरना जारी, एसडीएम ने समझाने का किया प्रयास कोरांव, प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के भोगांव पुल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर युवा साथी नवनीत पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चार प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे लोगों की प्रमुख मांगों में भोगांव पुल का नवनिर्माण, क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा तथा बड़ोखर में गौशाला की स्थापना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भोगांव पुल क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन पुल की स्थिति को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। वहीं बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने कहा कि हाल में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा बड़ोखर में गौशाला की स्थापना होने से बेसहारा पशुओं की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। चार सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों युवा और ग्रामीण धरना स्थल पर जुटे हुए हैं। कुछ युवा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी होगी। इसी बीच कोरांव एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवा साथी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और भूख हड़ताल जारी थी। धरना स्थल पर ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चारों मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
    1
    भोगांव पुल के नवनिर्माण समेत चार मांगों को लेकर धरना जारी, एसडीएम ने समझाने का किया प्रयास
चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे युवा
भोगांव पुल के नवनिर्माण समेत चार मांगों को लेकर धरना जारी, एसडीएम ने समझाने का किया प्रयास
कोरांव, प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के भोगांव पुल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर युवा साथी नवनीत पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चार प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने पर बैठे लोगों की प्रमुख मांगों में भोगांव पुल का नवनिर्माण, क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा तथा बड़ोखर में गौशाला की स्थापना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भोगांव पुल क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन पुल की स्थिति को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। वहीं बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग उठाई गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि हाल में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा बड़ोखर में गौशाला की स्थापना होने से बेसहारा पशुओं की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों युवा और ग्रामीण धरना स्थल पर जुटे हुए हैं। कुछ युवा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी होगी।
इसी बीच कोरांव एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवा साथी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और भूख हड़ताल जारी थी। धरना स्थल पर ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चारों मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज व्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज में सपा जिला सचिव पुलिस को सबूत मिले मुताबिक हमलावर बाइक से पहुंचे थे पीछे बैठे युवक ने सपा नेता को गोली मारी
    1
    प्रयागराज व्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज में सपा जिला सचिव पुलिस को सबूत मिले मुताबिक हमलावर बाइक से पहुंचे थे पीछे बैठे युवक ने सपा नेता को गोली मारी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Allahabad, Prayagraj•
    36 min ago
  • प्रयागराज-हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान मौत प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा हंडिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने मुगरहा गांव निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बाइट जारी की।
    1
    प्रयागराज-हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान मौत प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के
हंडिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा हंडिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने मुगरहा गांव निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले में पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बाइट जारी की।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गई जब पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दिया
    1
    प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गई जब पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दिया
    user_Rajendra Pandey
    Rajendra Pandey
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बड़ा सवाल: आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बड़ा सवाल: आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    1
    प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!

प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

   घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 बड़ा सवाल:

आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे?

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बड़ा सवाल:
आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे?
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.