मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
- फर्जी तरीके से प्रेस लेकर गाड़ी वहां चलने वालों पर होगी कार्रवाई1
- शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है - पाराशर कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का हुआ शुभारंभ अमर दीप सैन डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने शिव पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं। जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है।मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है। पाराशर ने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है। बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती, शरीर में साढ़े तीन करोड़ रोम होते हैं। अगर एक रोम के बराबर परमात्मा की अविरल भक्ति प्राप्त हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उनका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। अगर चित्तवृत्ति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी। शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर - आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कथा में प्रातः प्रतिदिन सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर की जायेगी।तथा कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।और 11 अगस्त को विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज,मेवा राम पटवारी,बबलू सोनी,हरे कृष्ण लवानिया,रमेश अरोड़ा,इन्द्र मोहन शर्मा,फूल लोहिया,मान सिंह राजपूत, राजेश फौजदार,विपिन जैन, रमाकांत नाहरौली वाले,भगवान सिंह कोली,राधे श्याम गर्ग जयपुर वाले, हरेश बंसल, दिनेश पाराशर,राजू काका,राजू गोयल , पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरिओम पाराशर,मालती गुप्ता,गीता तमोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त उपस्थित थे।4
- जन समेती गांव पल्ला राजस्थान डीग कामां गांव पल्ला में युवा कमेटी अध्यक्ष भाई राहुल,हवलदार ,सुनील सरपंच, महावीर जी गांव पल्ला में युवा कमेटी ने अपना सहयोग मिलकर के शमशान की साफ सफाई की जिस में सभी युवा कमेटी का सहयोग से मिलकर कार्य शुरू किया इस में पूरा सहयोग गांव पल्ला के युवा साथी ओ का है ना किसी सरकार का है और ना सरपंच का है2
- 🔥 वायरल YouTube Title: 🚨 परिसीमन बिल पर छिड़ा सियासी संग्राम! "तमिलनाडु से गद्दारी" वाले बयान से मचा बवाल 😱 | #BreakingNews 🎤 न्यूज़ वीडियो स्क्रिप्ट नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL, ब्रज की आवाज समाचार पत्र। देश की राजनीति में परिसीमन (Delimitation) विधेयक को लेकर एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। तमिल भाषा और अंग्रेज़ी में जारी एक राजनीतिक बयान में कहा गया है कि जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगा, वह तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात करेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि इतिहास ऐसे लोगों को "21वीं सदी का एट्टप्पन" के रूप में याद करेगा। इस बयान के बाद दक्षिण भारतीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। परिसीमन के मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और आने वाले समय में इस विषय पर सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए RPRNEWS TV DIGITAL और ब्रज की आवाज समाचार पत्र के साथ। कैमरामैन के साथ चंद्रमोहन दीक्षित, RPRNEWS TV DIGITAL। 📌 Hashtags: #Delimitation #TamilNadu #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaPolitics #RPRNEWSTV #BrajKiAawaz #ViralNews #TrendingNews #UPNews #IndiaNewsEXCLUSIVE1
- अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव "अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।4
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- 🚨 RLD छोड़कर फिर सपा में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल! EXCLUSIVE इंटरव्यू में खोले बड़े राजनीतिक राज | #SP vs #RLD | #LIVE 🎤 शुरुआत (Anchor Script): प्रेम से बोलो... राधे-राधे! 🙏 आज शाम ठीक 7 बजे देखिए #RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्र पर एक बड़ा EXCLUSIVE इंटरव्यू। RLD छोड़कर आखिर क्यों फिर समाजवादी पार्टी में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल? क्या हैं वापसी के असली कारण? किन नेताओं पर साधा निशाना? और 2027 की राजनीति को लेकर क्या किया बड़ा खुलासा? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे सिर्फ इस #EXCLUSIVE इंटरव्यू में। आज शाम 7 बजे जरूर जुड़िए। #RPRNEWSTV #DrAshokAgarwal #SamajwadiParty #RLD #ExclusiveInterview #PoliticalNews #MathuraNews #UPPolitics #BreakingNews #ViralNews #AkhileshYadav #BrajKiAwaaz #LiveInterview #SPNews #UPElection1
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय बुनकर प्रशिक्षण का शुभारंभ 'समर्थ' योजना के तहत 30 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रतिदिन ₹300 मानदेय और प्रशिक्षण के बाद करघा मथुरा। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊ ग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 'समर्थ' योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को अशोक सिंघल हॉल, गऊ ग्राम परखम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा हथकरघा उद्योग को नई पहचान दिलाना है।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा देश की सांस्कृतिक धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'समर्थ' योजना महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी।मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी है। यदि गांवों की महिलाएं हथकरघा उत्पादन से जुड़ेंगी तो उनकी आय बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।पारंपरिक कला को आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता और विपणन से जोड़कर बुनकरों को नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वस्त्र मंत्रालय के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक तपन शर्मा ने कहा कि विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय की योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कौशल विकास से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिदिन ₹300 मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर परीक्षा आयोजित होगी तथा सफल प्रतिभागियों को लगभग ₹30 हजार मूल्य का करघा उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर निर्धारित सरकारी अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम (राजस्थान) हैं, जबकि सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे।कार्यक्रम में नितिन बहल ने बताया कि प्रशिक्षण में 17 गांवों की महिलाएं भाग ले रही हैं, जबकि हरिशंकर शर्मा ने कहा कि परखम क्षेत्र के लगभग 52 गांवों में कभी हथकरघा बुनाई हर घर की पहचान थी।संस्था का उद्देश्य इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है। भविष्य में प्रत्येक घर तक करघा उपलब्ध कराने, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक हथकरघा तकनीक, स्वरोजगार के अवसर, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा टूल किट भी वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा ने किया।इस अवसर पर सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह, पारस, राजदर्शन, राजेंद्र प्रधान, गोविन्द, हरिनारायण, हरेंद्र, गौरी, जगन प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।1
- *प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर गाय का हमला, गंभीर घायल बच्चा सिविल अस्पताल रेफर। इस तरह से गाय का दूध निकालकर आवारा छोड़ दी जाता है। सरकार द्वारा इस तरह जो अपनी गाय को छोड़ देते है उनके ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कदम उठाए।* *प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर गाय का हमला, गंभीर घायल बच्चा सिविल अस्पताल रेफर। इस तरह से गाय का दूध निकालकर आवारा छोड़ दी जाता है। सरकार द्वारा इस तरह जो अपनी गाय को छोड़ देते है उनके ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कदम उठाए।*1