logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवीगंज में जिले के प्रथम सुरभि गौधाम का वर्चुअल शुभारंभ निराश्रित एवं घुमंतू गौवंशीय पशुओं के संरक्षण, संवर्धन तथा उनके समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गौधाम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से उनके संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम लाखासार एवं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार, बिलासपुर से गौधाम योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित गौधामों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण भी किया गया। इसी क्रम में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रथम सुरभि गौधाम श्याम-श्यामा गौशाला, देवीगंज का भी वर्चुअल रूप से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष श्री आषीष केषरी, जिला पंचायत सदस्य श्री बद्री यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, गणमान्य नागरिक श्री भानूप्रकाष दीक्षित, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी जूड़ रही है। जिसके तहत 29 गौधाम का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें गौवंषीय पशुओं का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे देष में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गौवंष की सेवा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं हमारा धर्म भी है। गौधाम योजना के तहत प्रषिक्षण केन्द्र का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें कृषकों एवं पशुपालकों को प्रषिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की मंषा है कि पशुपालकों की आय में वृद्धि हो इसके लिए विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है, जिसमें पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, आज मुख्यमंत्री के द्वारा गौधाम योजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निराश्रित एवं घुमंतू आवारा पशुओं की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत आज 29 गौधाम का शुभारंभ हुआ है। गौधाम में सड़कों पर घुमने वाले निराश्रित आवारा पशुओं को रखा जाएगा। जहां उनके लिए समुचित व्यवस्था होगी। साथ ही उनके देखभाल के लिए गौसेवक भी रहेंगे, जिन्हें शासन द्वारा मानदेय भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गौधाम योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित एवं घुमंतू गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से गौवंशीय पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय, उचित देखभाल एवं चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि गौवंश संरक्षण के साथ-साथ गांवों में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण का निर्माण हो सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव ने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से निराश्रित एवं घुमंतू गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इस योजना से गांवों एवं शहरों में खुले में घूमने वाले गौवंश को सुरक्षित स्थान मिलेगा और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी भी आएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना गौवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2 hrs ago
user_Vijay Singh
Vijay Singh
बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर जिले में एक दन्तैल हाथी ने दिया दस्तक... वन परीक्षेत्र कुसमी के सिविलदाग नवडीहा करकली की ओर बड़ रहा है .... वन परीक्षेत्र अधिकारी मणिकांत वर्मा जनकारी देते हुए बताया है कि हाथी यंग है स्वभाव उग्र एवम संवेदनसील है.... वन विभाग ने चेतावनी दी है हाथी दूरी बनाये रखें जनकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित करें...
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर
बलरामपुर जिले में  एक दन्तैल हाथी ने दिया दस्तक... 
वन परीक्षेत्र कुसमी के सिविलदाग नवडीहा करकली की ओर बड़ रहा है .... 
वन परीक्षेत्र अधिकारी मणिकांत वर्मा जनकारी देते हुए बताया है कि हाथी यंग है स्वभाव उग्र एवम संवेदनसील है.... 
वन विभाग ने चेतावनी दी है हाथी दूरी बनाये रखें जनकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित करें...
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • गढ़वा में गैस लेने के लिए लग रही लंबी कतार लोग kyc कराने के लिए कर रहे जद्दोजहद
    1
    गढ़वा में गैस लेने के लिए लग रही लंबी कतार लोग kyc कराने के लिए कर रहे जद्दोजहद
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • विभिन्न विभागों के रिक्त पदों में शीघ्र भर्ती करने को लेकर विधानसभा सत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया सवाल,,, विधानसभा सत्र 2026 के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सदन में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती को लेकर मांग की है,, विधायक जी ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियो का क्षेत्र है जहां के लाखों युवा ,कई वर्षों विभिन्न विभागों में रोजगार हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, परन्तु विभागों में समय पर भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण कई युवा उम्र सीमा से बाहर हो जाते हैं, और उनको नौकरी नहीं मिल पाती,, जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है, जिससे हमारे क्षेत्र के उन युवाओं को अवसर प्राप्त हो जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,,
    1
    विभिन्न विभागों के रिक्त पदों में शीघ्र भर्ती करने को लेकर विधानसभा सत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया सवाल,,,
विधानसभा सत्र 2026 के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सदन में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती को लेकर मांग की है,,
विधायक जी ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियो का क्षेत्र है जहां के लाखों युवा ,कई वर्षों विभिन्न विभागों में रोजगार हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,
परन्तु विभागों में समय पर भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण कई युवा उम्र सीमा से बाहर हो जाते हैं,
और उनको नौकरी नहीं मिल पाती,,
जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है,
जिससे हमारे क्षेत्र के उन युवाओं को अवसर प्राप्त हो जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,,
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • आपकी जानकारी के आधार पर एक आक्रामक और दमदार समाचार/शिकायत स्क्रिप्ट इस तरह बनाई जा सकती है: खरिखा पखाना उद्यान बना गंदगी का अड्डा, नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल नगर पंचायत लखनपुर के अंतर्गत आने वाले खरिखा पखाना उद्यान का हाल बेहद खराब हो चुका है। उद्यान के निरीक्षण के दौरान यहाँ भारी गंदगी देखने को मिली। उद्यान के बाहर और अंदर लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। उद्यान में स्थित तालाब कीसफाई नहीं की जा रही है तालाब में कचरा फेका जा रहा हैं ।भारी गंदगी है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उद्यान में नियमित रूप से कभी भी साफ-सफाई नहीं की जाती। इतना ही नहीं, उद्यान के पास स्थित तालाब में भी कचरा फेंका जा रहा है, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के वातावरण में बदबू फैल रही है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही दिखाई देती है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। यदि समय रहते सफाई और रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई तो यह स्थान बीमारी फैलने का कारण बन सकता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि उद्यान और तालाब की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। – हिमांशु राज वाइस ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज अंबिकापुर, सरगुजा मो. 7805838076
    1
    आपकी जानकारी के आधार पर एक आक्रामक और दमदार समाचार/शिकायत स्क्रिप्ट इस तरह बनाई जा सकती है:
खरिखा पखाना उद्यान बना गंदगी का अड्डा, नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर पंचायत लखनपुर के अंतर्गत आने वाले खरिखा पखाना उद्यान का हाल बेहद खराब हो चुका है। उद्यान के निरीक्षण के दौरान यहाँ भारी गंदगी देखने को मिली। उद्यान के बाहर और अंदर लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। उद्यान  में स्थित तालाब कीसफाई नहीं की जा रही है तालाब में कचरा फेका जा रहा हैं ।भारी गंदगी है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उद्यान में नियमित रूप से कभी भी साफ-सफाई नहीं की जाती। इतना ही नहीं, उद्यान के पास स्थित तालाब में भी कचरा फेंका जा रहा है, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के वातावरण में बदबू फैल रही है।
लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही दिखाई देती है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। यदि समय रहते सफाई और रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई तो यह स्थान बीमारी फैलने का कारण बन सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि उद्यान और तालाब की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
– हिमांशु राज
वाइस ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज
अंबिकापुर, सरगुजा
मो. 7805838076
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मिरचैया श्री शतचंडी महायज्ञ में पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही भाग लिए और परिक्रमा #menofjharkhand Bhanu Pratap #9_दिवसीय_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया #श्री_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया
    1
    मिरचैया श्री शतचंडी महायज्ञ में पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही भाग लिए और परिक्रमा #menofjharkhand Bhanu Pratap 
#9_दिवसीय_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया #श्री_शतचंडी_महायज्ञ_मिरचैया
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर पशु चिकित्सालय मे डॉक्टर की बड़ी लापरवाही डाक्टर मनमानी तरीके से संचालित करते हैं पशु चिकित्सालय डिप्टी से हमेशा डॉक्टर नदारत रहते हैं पशुपालकों के लिए प्राइवेट से दवा खरीदना पड़ रहा है बलरामपुर डिप्टी डायरेक्टर नहीं संभाल पा रहे हैं अपना कमान डिप्टी डायरेक्टर पहले गोंडा गांव थे वहां भी सुर्खियों में रहे और बलरामपुर सुर्खियों में रहना चाहते हैं पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजपुर पशुधन विभाग का बाइट हितग्राही ग्रामीण
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
बलरामपुर जिले के विकासखंड  राजपुर पशु चिकित्सालय मे डॉक्टर की बड़ी लापरवाही 
डाक्टर मनमानी तरीके से संचालित करते हैं पशु चिकित्सालय
डिप्टी से हमेशा डॉक्टर नदारत रहते हैं 
पशुपालकों के लिए प्राइवेट से दवा खरीदना पड़ रहा है
बलरामपुर डिप्टी डायरेक्टर नहीं संभाल पा रहे हैं अपना कमान 
डिप्टी डायरेक्टर पहले गोंडा गांव थे वहां भी सुर्खियों में रहे और बलरामपुर सुर्खियों में रहना चाहते हैं
पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजपुर पशुधन विभाग का
बाइट 
हितग्राही ग्रामीण
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    2
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.