मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढ़नी (कोल्ड स्टोरेज), नगर पंचायत भारत भारी में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सरकारी सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना रहा। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेल्पलाइन सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल रेनू, कांस्टेबल आशीष राजवंशी, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनु कुमार साह, प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, उप प्रधानाचार्य शहजाद आलम, फरियाद अहमद, शिवांगी वरुण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढ़नी (कोल्ड स्टोरेज), नगर पंचायत भारत भारी में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल
संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सरकारी सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं तक आसानी से पहुंच
उपलब्ध कराना रहा। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेल्पलाइन सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल रेनू, कांस्टेबल आशीष राजवंशी, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनु कुमार साह, प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, उप प्रधानाचार्य शहजाद आलम, फरियाद अहमद, शिवांगी वरुण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण#DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews1
- उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल। उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल।1