Shuru
Apke Nagar Ki App…
रानी की 29 ग्राम पंचायत संरपंचों की आरक्षण लॉटरी आज 3 बजे खुलेगी
RAJ BAHADUR MEGHWAL
रानी की 29 ग्राम पंचायत संरपंचों की आरक्षण लॉटरी आज 3 बजे खुलेगी
More news from राजस्थान and nearby areas
- सभापति योगेश गहलोत ने संभाला पदभार, शहर के विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं बालोतरा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति योगेश गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति योगेश गहलोत ने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने शहर की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, रोड लाइट के विद्युत पोल और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। सड़क, पानी और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता सभापति योगेश गहलोत के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, खराब एवं टूटे हुए रोड लाइट पोल को दुरुस्त करवाना तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, रोशनी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। इन कार्यों को लेकर नगर परिषद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना और नियमित निगरानी की आवश्यकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षदों तथा आयुक्त आशुतोष सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभापति के पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर नई कार्यकारिणी से उम्मीदें जुड़ी हैं। अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की ओर से सड़क, पेयजल, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर रहेगी।1
- 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित* पाली,| 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड, पाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम **“Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (आयुर्वेद—एक स्वस्थ कल के लिए)** निर्धारित की थी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयुर्वेद चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तथा निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। **उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली डॉ. कल्याण प्रसाद मीणा** ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर *स्वस्थ व्यक्ति–स्वस्थ परिवार–स्वस्थ समाज’** के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तेजसिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह भाटी, स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी, महामंडलेश्वर जाडन आश्रम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से राजवीर सिंह मीणा, महाप्रबंधक उपदेशक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. रविन्द्र सहारिया सहित आमजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न’* *गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की निकाली जाएगी लॉटरी* पाली।पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण तथा पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। मारवाड़ जंक्शन में 27, रोहट में 19, सोजत में 15, पाली में 17, सुमेरपुर में 21, बगड़ी नगर में 15, बाली में 31, देसूरी में 17 तथा रानी में 17 जिला परिषद वार्ड हैं। लॉटरी के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में 5 ओबीसी, 6 एससी एवं 1 एसटी, रोहट में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी, सोजत में 3 ओबीसी एवं 4 एससी, पाली में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा सुमेरपुर में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 3 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। इसी प्रकार बगड़ी नगर में 3 ओबीसी एवं 3 एससी, बाली में 1 ओबीसी, 5 एससी एवं 9 एसटी, देसूरी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा रानी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। *जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण जारी* जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के लिए श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार जारी किया गया है। जिला परिषद पाली के कुल 33 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 05, 28, 31 एवं 33, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25, 26 एवं 32, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 12 एवं 13, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 08 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 09, 22 एवं 27 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 एवं 11 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अनारक्षित वार्डों में 01, 03, 04, 07, 15, 17, 23 एवं 29 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए 02, 06, 16, 18, 19, 20, 21, 24 एवं 30 वार्ड शामिल हैं। प्रधान पंचायत समिति के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के लिए रानी, अनुसूचित जाति महिला वार्ड के लिए पाली, अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड के लिए सुमेरपुर, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य वार्ड के लिए रोहट, सामान्य वर्ग के अनारक्षित पद के लिए बाली एवं देसूरी तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी एवं सोजत पंचायत समितियां निर्धारित हैं। पंचायत समिति पाली के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 02 एवं 13, अनुसूचित जाति महिला के लिए 08 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 06, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 14, सामान्य अनारक्षित के लिए 04, 07, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 10, 11, 15 एवं 17 वार्ड हैं। पंचायत समिति रोहट के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 13 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 08 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 07, 09, 10 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 01, 05, 06, 12, 17 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सुमेरपुर के कुल 21 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 11 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 13 एवं 19, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04 एवं 05, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 09, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 17, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07, सामान्य अनारक्षित के लिए 08, 12, 16 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 03, 06, 10, 14 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बाली के कुल 31 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02, 21 एवं 29, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 24, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 09, 13, 14, 15 एवं 16, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, 17, 18 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 08, 11, 22, 28 एवं 30 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 07, 10, 20, 23, 25, 26, 27 एवं 31 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति देसूरी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02 एवं 04, अनुसूचित जाति महिला के लिए 11 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 08, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 17, सामान्य अनारक्षित के लिए 06, 07, 10 एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 09, 12, 13 एवं 15 वार्ड शामिल हैं। पंचायत समिति रानी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 10 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 07 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 08, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 06, 11, 13 एवं 15 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 01, 03 एवं 26, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 11 एवं 23, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 20, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02, 12 एवं 24, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07 एवं 13, सामान्य अनारक्षित के लिए 05, 09, 10, 14, 16, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 08, 15, 17, 19, 22, 25 एवं 27 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सोजत के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 06 एवं 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 10 एवं 15, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 08, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 05 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 07, 12 एवं 13 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बगड़ी के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 01 एवं 14, अनुसूचित जाति महिला के लिए 15, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02 एवं 11, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 09, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 05, 12 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 04, 06, 07, 08 एवं 10 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए निर्धारित आरक्षण आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लागू होगा। गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, आईएनसी के रफीक चौहान, आप के जेठाराम देवासी, बीएसपी के रमेश परमार समेत जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत सहित जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के संदीप दवे मौजूद रहे।1
- भगोडा के राजकीय विद्यालय में 70 वी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के भगोडा के राजकीय उच्च माध्यमिक वि में 70 वी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमे मुख्य अतिथि मिश्रिलाल बंजारा CBEO मारवाड़.ज. के द्वारा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। उद्घाटन मैच रा.उ. मा. वि. राजोला कला व रा. उ० प्रा० वि. अम्बेडकर पाली के बीच खेला गया जिसमे रा.उ. प्रा. वि. राजोला कला विजय रहा। श्री श्री 1008 देवाराम जी महाराज ने खिलाडीयो को बताया की खेल को खेल की भावना से खेले व खेल में हार-जीत हो सकती है कभी हार से नहीं घबराये। जीवन में संस्कारित बने व आगे बढ़े।इस प्रतियोगिता में जिले की विद्यालयों की छात्र 32 व 15 छात्राओं की टीमों ने भाग ले रही है।इस समारोह में ACBEO मारवाड़ जंक्शन दुर्गाशंकर , पीईईओ भगोडा गौतम चन्द मीणा, संतोषजीमहाराज, दुर्गा राम जाट, शक्ति सिंह, राजेंद्र कुमार पंवार, महेशपाल सिंह धनपाल मीणा, हरेन्द्र नाथ, कैलाश मेवाड़ा, नीरू सोलंकी, लीला,दुर्गा चौधरी, दिपक चौहान, मदन सिंह भामाशाह - मंगलाराम देवासी, राकेश देवासी, चुन्नीनाथ, मदनआदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से नगर परिषद राजसमंद में पदभार ग्रहण समारोह4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर1
- जालौर गुरुवार को शुभ मुहूर्त मैं नगर परिषद सभागार कक्ष में नवनिर्वाचित सभापति बंसीलाल माली उपसभापति मुमताज अली का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ आयोजित समारोह को पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बोर्ड के द्वारा शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमीला मेघवाल कांग्रेस नेता सवाराम पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल कांग्रेस नेता जुल्फिकार अली भुट्टो लक्ष्मण सांखला बसंत सुथार योगेंद्र सिंह कुंपावत सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे4