logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय कार्यशालाएं सम्पन्न भ्रांतियों के निराकरण, जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAMG)” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। आगामी 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही इस योजना को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्व तैयारी के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल की। कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजना से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण करना तथा सभी संबंधित पक्षों को इसकी समग्र एवं सही जानकारी प्रदान करना रहा, ताकि भविष्य में क्रियान्वयन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ टीम द्वारा योजना के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, पात्रता, लाभ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों की भूमिका को सरल भाषा में समझाते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अमृत सदन सभाकक्ष सहित भरतपुर एवं खड़गवां में आयोजित कार्यशालाओं में कुल 120 से अधिक नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री रविशंकर वैश्व, श्रीमती पूजा कोल, श्री आनंद सिंह, श्रीमती अशोतीया बाई, भैयालाल गोड, रामनरेश सिंह, सीता देवी आयाम, सुश्री सूरतिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंचों—ग्राम पंचायत लोहारी के मोती सिंह, चनवारीडाड़ के सोनू सिंह, सिरौली की श्रीमती जुगुम बाई, भलौर के धर्मपाल, डोमनापारा की श्रीमती मानमति, चैनपुर की श्रीमती मीना कुमारी, डगौरा की श्रीमती कमला एवं मुख्तियारपारा की श्रीमती मालती सिंह—ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों की उपस्थिति रही। कार्यशालाओं के सुचारू संचालन हेतु प्रोजेक्टर, लैपटॉप सहित सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई तथा प्रतिभागियों को योजना संबंधी बुकलेट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह में क्लस्टर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक योजना की सही जानकारी पहुंच सके और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। इसी अवसर पर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मनरेगा कार्यस्थल पर आकस्मिक निधन हुए हितग्राही स्वर्गीय भैयालाल की पत्नी अहिल्या बाई को 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक जनप्रतिनिधियों के करकमलों से प्रदान किया गया। इस पहल से प्रशासन के प्रति जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। कार्यशालाओं के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में VB-GRAMG योजना के प्रति व्यापक जागरूकता का विस्तार हुआ है, जिससे आने वाले समय में योजना का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

on 25 March
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
on 25 March
2bae20dc-3e63-45ff-8a2e-9933627e8d0c

VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय कार्यशालाएं सम्पन्न भ्रांतियों के निराकरण, जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAMG)” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। आगामी 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही इस योजना को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्व तैयारी के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल की। कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजना से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण करना तथा सभी संबंधित पक्षों को इसकी समग्र एवं सही जानकारी प्रदान करना रहा, ताकि

9e030b06-90c7-483a-bdc9-6a9315576bc0

भविष्य में क्रियान्वयन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ टीम द्वारा योजना के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, पात्रता, लाभ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों की भूमिका को सरल भाषा में समझाते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अमृत सदन सभाकक्ष सहित भरतपुर एवं खड़गवां में आयोजित कार्यशालाओं में कुल 120 से अधिक नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री रविशंकर वैश्व, श्रीमती पूजा कोल, श्री आनंद सिंह, श्रीमती अशोतीया बाई, भैयालाल गोड, रामनरेश सिंह, सीता देवी आयाम, सुश्री सूरतिया सहित अनेक

c4fe073c-81fa-45c9-8432-9b3313f2f592

जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंचों—ग्राम पंचायत लोहारी के मोती सिंह, चनवारीडाड़ के सोनू सिंह, सिरौली की श्रीमती जुगुम बाई, भलौर के धर्मपाल, डोमनापारा की श्रीमती मानमति, चैनपुर की श्रीमती मीना कुमारी, डगौरा की श्रीमती कमला एवं मुख्तियारपारा की श्रीमती मालती सिंह—ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों की उपस्थिति रही। कार्यशालाओं के सुचारू संचालन हेतु प्रोजेक्टर, लैपटॉप सहित सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई तथा प्रतिभागियों को योजना संबंधी बुकलेट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह में क्लस्टर स्तर पर

b4a1eb9d-9e97-49ee-a4db-ae9af7246974

व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक योजना की सही जानकारी पहुंच सके और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। इसी अवसर पर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मनरेगा कार्यस्थल पर आकस्मिक निधन हुए हितग्राही स्वर्गीय भैयालाल की पत्नी अहिल्या बाई को 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक जनप्रतिनिधियों के करकमलों से प्रदान किया गया। इस पहल से प्रशासन के प्रति जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। कार्यशालाओं के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में VB-GRAMG योजना के प्रति व्यापक जागरूकता का विस्तार हुआ है, जिससे आने वाले समय में योजना का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Chhatisgarh ambikapur
    4
    Chhatisgarh ambikapur
    user_Vedprakash kumar
    Vedprakash kumar
    Carpenter अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    10 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    ज्योतिषी सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की। 14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया। 21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।
    1
    शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की।
14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया।
21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    10 hrs ago
  • कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    1
    कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है।
🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है
🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी
⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया
👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है।
📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
    1
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.