logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवनिर्वाचित भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिन्हा के अध्यक्षता तथा गोपाल सिन्हा के संचालन में किया गया। जिलाध्यक्ष के शेरमारी चौक पर पहुंचते ही सैकड़ो की तादाद में एनडीए कार्यकर्ताओं ने 'जिंदाबाद' का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया ।वहां से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए, वे बुढ़िया काली मंदिर में जाकर काली माता का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिए तत्पश्चात समारोह स्थल पर पहुंचे।समारोह के दौरान श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा की संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता तथा पार्टी के प्रति समर्पण सराहनीय है। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से होगा।इस मौके पर कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, सदस्य राज्य खाद्य आयोग महादेव मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ गोपाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा, मनोज शास्त्री ,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेराम शर्मा , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सौरभ साह, जदयू नेता पंकज साह, अरविंद ठाकुर, भाजपा नेता पंकज सिंह सहित भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्तागण मौजूद थे।वही मुखिया अगहनु मंडल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

on 13 March
user_Pawan Pandey Press
Pawan Pandey Press
Local News Reporter पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
on 13 March
1e0d0196-8375-487c-bd0e-163eff97272c

नवनिर्वाचित भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिन्हा के अध्यक्षता तथा गोपाल सिन्हा के संचालन में किया गया। जिलाध्यक्ष के शेरमारी चौक पर पहुंचते ही सैकड़ो की तादाद में एनडीए कार्यकर्ताओं ने 'जिंदाबाद' का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया ।वहां से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए, वे बुढ़िया काली मंदिर में जाकर काली माता का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिए तत्पश्चात समारोह स्थल पर पहुंचे।समारोह के दौरान श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा की संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता तथा पार्टी के प्रति समर्पण सराहनीय है। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से होगा।इस मौके पर कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, सदस्य राज्य खाद्य आयोग महादेव मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ गोपाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा, मनोज शास्त्री ,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेराम शर्मा , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सौरभ साह, जदयू नेता पंकज साह, अरविंद ठाकुर, भाजपा नेता पंकज सिंह सहित भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्तागण मौजूद थे।वही मुखिया अगहनु मंडल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • कटिहार में एक सराहनीय पहल के तहत शैक्षणिक टूर पर आए स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक यादगार अनुभव प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के डगरूआ स्थित JSM पब्लिक स्कूल के बच्चों का एक समूह अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर कटिहार पहुँचा था। भ्रमण के दौरान बच्चों में पुलिस प्रशासन को करीब से जानने की उत्सुकता जगी, जिसके बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक, कटिहार के कार्यालय पहुँचे। वहाँ पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनसे आत्मीय बातचीत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को कानून, सुरक्षा और समाज के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। मुलाकात को और खास बनाते हुए बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। यह पहल पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    कटिहार में एक सराहनीय पहल के तहत शैक्षणिक टूर पर आए स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक यादगार अनुभव प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के डगरूआ स्थित JSM पब्लिक स्कूल के बच्चों का एक समूह अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर कटिहार पहुँचा था।
भ्रमण के दौरान बच्चों में पुलिस प्रशासन को करीब से जानने की उत्सुकता जगी, जिसके बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक, कटिहार के कार्यालय पहुँचे। वहाँ पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनसे आत्मीय बातचीत की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को कानून, सुरक्षा और समाज के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
मुलाकात को और खास बनाते हुए बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला।
यह पहल पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी नीतीश कुमार ने दी बधाई।
    1
    बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी नीतीश कुमार ने दी बधाई।
    user_Raju Ranjan
    Raju Ranjan
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद बाहुबली अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया
    1
    बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद बाहुबली अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    21 hrs ago
  • साहिबगंज में आयोजित 11 कुंडिय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने, देवी देवताओं का पूजन करने श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही महायज्ञ परिसर में उमड़ी। पुरोहित वैदिक मंत्रोचारण के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वाहन करके यज्ञ मंडप में आहुति दे रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    1
    साहिबगंज में आयोजित 11 कुंडिय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने, देवी देवताओं का पूजन करने श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही महायज्ञ परिसर में उमड़ी। पुरोहित वैदिक मंत्रोचारण के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वाहन करके यज्ञ मंडप में आहुति दे रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    user_Pritam pandey
    Pritam pandey
    Journalist साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    22 hrs ago
  • पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी ने शपथ ली।
    1
    पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी ने शपथ ली।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    17 hrs ago
  • अररिया जिला के फारबिसगंज मैं रवि चौहान ने नबी हुसैन को सिर को धर से अलग कर दिया था उसके बाद भीड़ ने रवि चौहान को भी उतारा मौत का घाट उसके बाद रवि चौहान के बड़े भाई किया बोल रहा हैं अपने भाई के बारे मैं
    1
    अररिया जिला के फारबिसगंज मैं रवि चौहान ने नबी हुसैन को सिर को धर से अलग कर दिया था उसके बाद भीड़ ने रवि चौहान को भी उतारा मौत का घाट उसके बाद रवि चौहान के बड़े भाई किया बोल रहा हैं अपने भाई के बारे मैं
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    20 min ago
  • कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुर्सेला थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुर्सेला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष कुर्सेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचकर अवैध कमाई करते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी साइबर थाना और पोठिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के दो नाबालिग सदस्यों को भी पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: सचितानंद चौधरी, दीनानाथ चौधरी, जोगी कुमार सिंह, गंगा कुमार महतो, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, सुलेखा देवी, कुंदन कुमार महतो सहित अन्य। बरामद सामान: 26 मोबाइल फोन 2 मोटरसाइकिल पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच में जुटी है। इस कार्रवाई को जिले में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुर्सेला थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुर्सेला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष कुर्सेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचकर अवैध कमाई करते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी साइबर थाना और पोठिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के दो नाबालिग सदस्यों को भी पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
सचितानंद चौधरी, दीनानाथ चौधरी, जोगी कुमार सिंह, गंगा कुमार महतो, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, सुलेखा देवी, कुंदन कुमार महतो सहित अन्य।
बरामद सामान:
26 मोबाइल फोन
2 मोटरसाइकिल
पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच में जुटी है। इस कार्रवाई को जिले में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    12 hrs ago
  • जो लोग कल परिवारवाद को गाली दे रहे थे, आज बिना MLA/MLC बने अपने लड़के को मंत्री बना रहें हैं। कहां गया आपका सिद्धांत.?
    1
    जो लोग कल परिवारवाद को गाली दे रहे थे, आज बिना MLA/MLC बने अपने लड़के को मंत्री बना रहें हैं। कहां गया आपका सिद्धांत.?
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    22 hrs ago
  • दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर JDU बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली
    1
    दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर JDU बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.