मानदेय बढ़ाने एवं नो सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचकर आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को नो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आशा सहयोगिनियों द्वारा श्रम एक्ट कानून के अनुसार न्यूनतम मजदूरी 1035 प्रतिदिन की दर से बढ़ाकर मासिक मानदेय करने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि 1 आशा सहयोगिनियों को स्वैच्छिक मानदेय कर्मी से बदलकर स्थाई राज्य कर्मी बनाया जाए तथा अन्य राज कर्मियों की भांति संपूर्ण लाभ दिया तथा। 2 आशा सहयोगिनियों को संविदा केडर रूल 2022 में शामिल किया जाये। 3 आशा सहयोगिनियों को मासिक मानदेय दिया जाये। 4 अनुभव एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रमोशन दिया जाए। 5 मासिक मानदेय प्रतिवर्ष 25% बढ़ाया जाए। 6 पेंशन के बाद एक मुस्त लाभ पेंशन एवं आरजीएचएस का लाभ दिया जाये। 7 आशा सहयोगिनी की मृत्यु के उपरांत परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। 8 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए। 9 ड्रेस कोड बदलकर चिकित्सा विभाग की तरह सफेद अप्रिन लागू किया जाये। ज्ञापन देने वालों में मालती बाई, मालती मेहता, नंद कुमार, शारदा मेहता, उषा मेहता, शारदा मेहता, सरिता जंगम, सपना खटीक, रामसखी, नौबस्ता मेहता, सुषमा सोनी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
मानदेय बढ़ाने एवं नो सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचकर आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को नो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आशा सहयोगिनियों द्वारा श्रम एक्ट कानून के अनुसार न्यूनतम
मजदूरी 1035 प्रतिदिन की दर से बढ़ाकर मासिक मानदेय करने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि 1 आशा सहयोगिनियों को स्वैच्छिक मानदेय कर्मी से बदलकर स्थाई राज्य कर्मी बनाया जाए तथा अन्य राज कर्मियों की भांति संपूर्ण लाभ दिया तथा। 2 आशा सहयोगिनियों
को संविदा केडर रूल 2022 में शामिल किया जाये। 3 आशा सहयोगिनियों को मासिक मानदेय दिया जाये। 4 अनुभव एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रमोशन दिया जाए। 5 मासिक मानदेय प्रतिवर्ष 25% बढ़ाया जाए। 6 पेंशन के बाद एक मुस्त लाभ पेंशन एवं आरजीएचएस का लाभ दिया जाये। 7 आशा सहयोगिनी की मृत्यु के उपरांत परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी
जाए। 8 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए। 9 ड्रेस कोड बदलकर चिकित्सा विभाग की तरह सफेद अप्रिन लागू किया जाये। ज्ञापन देने वालों में मालती बाई, मालती मेहता, नंद कुमार, शारदा मेहता, उषा मेहता, शारदा मेहता, सरिता जंगम, सपना खटीक, रामसखी, नौबस्ता मेहता, सुषमा सोनी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
- हर घर जल योजना से लोगों को घर बैठे मिल रहा पेयजल योजना का लाभ शाहाबाद उपखण्ड के ढिकवानी ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत ढिकवानी ग्राम पंचायत में हजारों ST, SC, OBC एवं PVTG सहरिया परिवारों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है। जलापूर्ति लाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न समस्या को तकनीकी स्तर पर ठीक कर स्थायी समाधान किया गया है। तकनीकी सहायक ललित मेहता ने बताया कि पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है और जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। जल समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मेहता ने कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर बैठे पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन और पाइपलाइन की सुरक्षा एवं देखरेख में ग्रामीणों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।3
- अपने ही बेटे से परेशान वृद्ध दम्पत्ति ने लगाई न्याय की गुहार, आईजी को सौंपा परिवाद कोटा में एक वृद्ध दम्पत्ति ने अपने ही बेटे से परेशान होकर पुलिस महानिरीक्षक को परिवाद सौंपते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। नांता निवासी 73 वर्षीय बाबू सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी गोपालीबाई ने आरोप लगाया कि उनका मंझला पुत्र देवेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी, पुत्र और ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दम्पत्ति का कहना है कि कई बार नांता थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सेवानिवृत्त बाबू सिंह की पेंशन की राशि भी दबाव बनाकर हड़प ली गई, जिसके चलते अब वृद्ध दम्पत्ति किराए की आय से अपना गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2026 को उनके पोते ने कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। वृद्ध दम्पत्ति ने पुलिस महानिरीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- नवोदय में 150 छात्रों का ‘विद्रोह’! 8 घंटे तक हॉल में कैद रहे बच्चे, बोले- कलेक्टर से बात किए बिना नहीं खुलेंगे दरवाजे1
- माननीय सदस्यगण... "अरुंधति चौधरी मेरे कोटा शहर की बेटी है।" — लोकसभा अध्यक्ष Om Birla यह भावुक और गर्व से भरा वक्तव्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अरुंधति चौधरी का उल्लेख करते हुए दिया। इस एक वाक्य ने न केवल अरुंधति चौधरी की उपलब्धियों को सम्मान दिया, बल्कि पूरे कोटा शहर के लिए भी गौरव का संदेश दिया। उनका यह संबोधन शहर की प्रतिभाओं के प्रति अपनापन और सम्मान को दर्शाता है। माननीय सदस्यगण... "अरुंधति चौधरी मेरे कोटा शहर की बेटी है।" — लोकसभा अध्यक्ष Om Birla यह भावुक और गर्व से भरा वक्तव्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अरुंधति चौधरी का उल्लेख करते हुए दिया। इस एक वाक्य ने न केवल अरुंधति चौधरी की उपलब्धियों को सम्मान दिया, बल्कि पूरे कोटा शहर के लिए भी गौरव का संदेश दिया। उनका यह संबोधन शहर की प्रतिभाओं के प्रति अपनापन और सम्मान को दर्शाता है।1
- अवैध रेत स्टॉक पर संयुक्त कार्रवाई, 1 हजार ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम् बड़ोदिया घाट तहसील बड़ौदा में स्टॉक कर रखी गई लगभग 1000 ट्रॉली रेत का विनिस्टीकरण करने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम गगन सिंह मीणा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा बडोदिया घाट पर स्टॉक में रखी गई अवैध रेत को जेसीबी के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर खुदबुर्द करते हुए विनिष्टीकरण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बड़ौदा सुरेश राठौर, नायब तहसीलदार पंडोला, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) सहित राजस्व विभाग का अन्य अमला व बडौदा थाने की पुलिस टीम मौजूद रहें। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन अथवा अवैध रेत भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अवैध रेत स्टॉक पर संयुक्त कार्रवाई, 1 हजार ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम् बड़ोदिया घाट तहसील बड़ौदा में स्टॉक कर रखी गई लगभग 1000 ट्रॉली रेत का विनिस्टीकरण करने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम गगन सिंह मीणा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा बडोदिया घाट पर स्टॉक में रखी गई अवैध रेत को जेसीबी के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर खुदबुर्द करते हुए विनिष्टीकरण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बड़ौदा सुरेश राठौर, नायब तहसीलदार पंडोला, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) सहित राजस्व विभाग का अन्य अमला व बडौदा थाने की पुलिस टीम मौजूद रहें। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन अथवा अवैध रेत भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- अयाना (अरनिया) क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से चेहरे खिले, सूखा पड़ रही फसलों को मिला नया जीवन अयाना (अरनिया) क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से चेहरे खिले, सूखा पड़ रही फसलों को मिला नया जीवन अयाना (अरनिया): क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बन रहे थे, जिससे किसान बेहद चिंतित और परेशान थे। बारिश के अभाव में फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा था और लहलहाती फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। हालांकि, अब अयाना में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। इस झमाझम बारिश से न केवल मौसम सुहावना हो गया है, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी खुशी और मुस्कान लौट आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद हुई इस बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिला है। खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिलने से किसानों ने सुकून की सांस ली है और अब उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।1
- विशाल कावड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ सीताबाड़ी से जल भरकर मध्य प्रदेश के बदरवास में किया जाएगा महाभिशेख शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल सीताबाड़ी में सावन महीने के दिनों में भक्तों का ताँता लगा रहता है इसी क्रम में सोमवार को बदरवास मध्य प्रदेश के मित्रमण्डली द्वारा सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लक्ष्मण कुंड से जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई। कावड़ यात्रा में लगभग 150 लोग शामिल हैं। वहीं 51 भक्त कावड़ लेकर चल रहे हैं अन्य लोग साथ में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए एक जैसे परिधान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से समरानिया पहुंचे जहां रात्रि विश्राम किया गया कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कावड़ यात्रा 9 अगस्त को बदरवास स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी पहुंचेगी जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूरे सावन महीने में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।3
- दिल्ली जंतर मंतर पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज मोदी डर के भागा1