logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पप्पू यादव अब तुम्हारी खैर नहीं! तुम्हारी जुर्रत कैसे हुई भगवा पहनकर संसद के सामने बैठने की दिल्ली: हम सबको पता है कि ऐसा करने से आस्था नहीं, राजनीति आहत होती है ? देश में जब धर्म नहीं, "धर्म की ठेकेदारी" चल रही है। यहां भगवान से ज़्यादा चिंता इस बात की होनी चाहिए कि भगवान का इस्तेमाल ज्यादा कौन करेगा। जब चुनावी मंचों पर धर्म का सहारा लिया जाए, धार्मिक प्रतीकों के साथ राजनीतिक संदेश दिए जाएँ, तब सब कुछ "सनातन गौरव" कहलाता है। लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति भगवा वस्त्र पहनकर कथित अनियमितता या चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दे पर सवाल उठा दे, अचानक धर्म खतरे में पड़ जाता है। लगता है अब आस्था भी जाति, पार्टी और व्यक्ति देखकर तय होती है। यदि किसी धार्मिक प्रतीक का अलग-अलग अवसरों पर राजनीतिक या सार्वजनिक उपयोग स्वीकार्य माना जाता है, जैसे हमारे आराध्य हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाना, गाड़ी के आगे पार्टी का झंडा पकड़ा कर स्वागत में नचवाना, भगवान को बच्चा बनाकर ऊँगली पकड़ाकर चलना, तो फिर किसी दूसरे व्यक्ति के प्रतीकात्मक विरोध पर केवल इसलिए आपत्ति क्यों, क्योंकि वह पसंदीदा राजनीतिक खेमे से नहीं है? क्या धर्म का सम्मान व्यक्ति देखकर तय होगा? सच तो यह है कि आजकल भगवान कम और उनके नाम पर राजनीति ज़्यादा हो रही है। आस्था की रक्षा से अधिक चिंता अपनी-अपनी राजनीतिक दुकान बचाने की है। इसलिए सवाल उठाने वाला नहीं, सवाल का विषय बदल दिया जाता है। धर्म हमें सत्य बोलना सिखाता है, अन्याय का विरोध करना सिखाता है और पाखंड से दूर रहने की सीख देता है। लेकिन जब धर्म को ही राजनीतिक सुविधा का औज़ार बना दिया जाए, तब सबसे बड़ा अपमान किसी व्यक्ति का नहीं, स्वयं धर्म की मर्यादा का होता है। यदि धार्मिक भावनाएँ सचमुच सर्वोपरि हैं, तो उनका सम्मान हर परिस्थिति में समान होना चाहिए। यदि वे केवल राजनीतिक लाभ-हानि देखकर जागती और सोती हैं, तो फिर यह आस्था नहीं, सुविधा की राजनीति है। धर्म जितना ऊँचा है, राजनीति उतनी छोटी होनी चाहिए। जिस दिन राजनीति धर्म के कंधे पर बैठकर चलने लगे, उस दिन समाज में विवाद बढ़ते हैं और विश्वास घटता है।

8 hrs ago
user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
4d1432ab-fdb3-47c0-8a1a-b17dd7ab70c4

पप्पू यादव अब तुम्हारी खैर नहीं! तुम्हारी जुर्रत कैसे हुई भगवा पहनकर संसद के सामने बैठने की दिल्ली: हम सबको पता है कि ऐसा करने से आस्था नहीं, राजनीति आहत होती है ? देश में जब धर्म नहीं, "धर्म की ठेकेदारी" चल रही है। यहां भगवान से ज़्यादा चिंता इस बात की होनी चाहिए कि भगवान का इस्तेमाल ज्यादा कौन करेगा। जब चुनावी मंचों पर धर्म का सहारा लिया जाए, धार्मिक प्रतीकों के साथ राजनीतिक संदेश दिए जाएँ, तब सब कुछ "सनातन गौरव" कहलाता है। लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति भगवा वस्त्र पहनकर कथित अनियमितता या चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दे पर सवाल उठा दे, अचानक धर्म खतरे में पड़ जाता है। लगता है अब आस्था भी जाति, पार्टी और व्यक्ति देखकर तय होती है। यदि किसी धार्मिक प्रतीक का अलग-अलग अवसरों पर राजनीतिक या सार्वजनिक उपयोग स्वीकार्य माना जाता है, जैसे हमारे आराध्य हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाना, गाड़ी के आगे पार्टी का झंडा पकड़ा कर स्वागत में नचवाना, भगवान को बच्चा बनाकर ऊँगली पकड़ाकर चलना, तो फिर किसी दूसरे व्यक्ति के प्रतीकात्मक विरोध पर केवल इसलिए आपत्ति क्यों, क्योंकि वह पसंदीदा राजनीतिक खेमे से नहीं है? क्या धर्म का सम्मान व्यक्ति देखकर तय होगा? सच तो यह है कि आजकल भगवान कम और उनके नाम पर राजनीति ज़्यादा हो रही है। आस्था की रक्षा से अधिक चिंता अपनी-अपनी राजनीतिक दुकान बचाने की है। इसलिए सवाल उठाने वाला नहीं, सवाल का विषय बदल दिया जाता है। धर्म हमें सत्य बोलना सिखाता है, अन्याय का विरोध करना सिखाता है और पाखंड से दूर रहने की सीख देता है। लेकिन जब धर्म को ही राजनीतिक सुविधा का औज़ार बना दिया जाए, तब सबसे बड़ा अपमान किसी व्यक्ति का नहीं, स्वयं धर्म की मर्यादा का होता है। यदि धार्मिक भावनाएँ सचमुच सर्वोपरि हैं, तो उनका सम्मान हर परिस्थिति में समान होना चाहिए। यदि वे केवल राजनीतिक लाभ-हानि देखकर जागती और सोती हैं, तो फिर यह आस्था नहीं, सुविधा की राजनीति है। धर्म जितना ऊँचा है, राजनीति उतनी छोटी होनी चाहिए। जिस दिन राजनीति धर्म के कंधे पर बैठकर चलने लगे, उस दिन समाज में विवाद बढ़ते हैं और विश्वास घटता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    1
    पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित
आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ICICI Bank personal loan ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार पर्सनल, होम, कार और बिजनेस लोन प्रदान करता है। बैंक आकर्षक ब्याज दरें, आसान EMI विकल्प, तेज़ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शीघ्र लोन स्वीकृति की सुविधा देता है। पात्रता और दस्तावेज़ पूरे होने पर लोन जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। अजय कुमार सिंह कांटेक्ट नंबर 7827706895
    2
    ICICI Bank personal loan ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार पर्सनल, होम, कार और बिजनेस लोन प्रदान करता है। बैंक आकर्षक ब्याज दरें, आसान EMI विकल्प, तेज़ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शीघ्र लोन स्वीकृति की सुविधा देता है। पात्रता और दस्तावेज़ पूरे होने पर लोन जल्दी प्राप्त किया जा सकता है।
अजय कुमार सिंह कांटेक्ट नंबर 
7827706895
    user_Ajay Kumar Singh
    Ajay Kumar Singh
    Business banking service आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 आजमगढ़: ऑपरेशन दहन के तहत पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। कार्रवाई के दौरान 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, पैकिंग मशीन, एल्कोहल मीटर, यूरिया, नौसादर सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट किया गया। यह निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 📍 स्थान: पवई, आजमगढ़ #Azamgarh #Pawai #OperationDahan #UPPolice #AzamgarhPolice #CrimeNews #LiquorAction #TV24NewsExpress
    1
    🚨 आजमगढ़: ऑपरेशन दहन के तहत पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया।
कार्रवाई के दौरान 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, पैकिंग मशीन, एल्कोहल मीटर, यूरिया, नौसादर सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट किया गया।
यह निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
📍 स्थान: पवई, आजमगढ़
#Azamgarh #Pawai #OperationDahan #UPPolice #AzamgarhPolice #CrimeNews #LiquorAction #TV24NewsExpress
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऑपरेशन दहन: पवई पुलिस ने नष्ट किया अपमिश्रित शराब बनाने का लाखों रुपये का मुकदमाती माल, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई आजमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुकदमाती माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" के तहत पवई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये मूल्य के मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 30 जुलाई को एफटीसी-2 न्यायालय, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना पवई पर वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे (धारा 419, 420, 467, 468, 272, 273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम) से संबंधित जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए माल में 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद शामिल रहे। मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण किया जा रहा है।
    1
    ऑपरेशन दहन: पवई पुलिस ने नष्ट किया अपमिश्रित शराब बनाने का लाखों रुपये का मुकदमाती माल, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुकदमाती माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" के तहत पवई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये मूल्य के मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 30 जुलाई को एफटीसी-2 न्यायालय, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना पवई पर वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे (धारा 419, 420, 467, 468, 272, 273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम) से संबंधित जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए माल में 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद शामिल रहे।
मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण किया जा रहा है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Big Breaking: 🚨 आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी गैंग का खुलासा आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया था। वाहन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया था और मौके से 5 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। जांच के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई। 31 जुलाई की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। #Azamgarh #PoliceEncounter #Atraulia #CowSmuggling #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh
    2
    Big Breaking: 🚨 आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी गैंग का खुलासा
 
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया था। वाहन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया था और मौके से 5 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। जांच के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई।
31 जुलाई की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
#Azamgarh #PoliceEncounter #Atraulia #CowSmuggling #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh
    user_JOURNALIST VIJAY KUMAR
    JOURNALIST VIJAY KUMAR
    Media company आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.