Shuru
Apke Nagar Ki App…
Deva nath
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को 6 साल की सजा। डबल मर्डर के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी से पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में 6 साल की सजा। जेल में बंद हत्या के आरोप में सिपाही अवनीश गैंगस्टर एक्ट में बरी। अन्य सभी आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा।1
- औरैया। नारायणपुर मोहल्ले में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में मंगलवार को छह साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उनके भाई संतोष और रामू पाठक समेत आठ अन्य को पांच-पांच साल की सजा देते हुए जेल भेज दिया है। जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है जबकि गनर अवनीश प्रताप को दोषमुक्त कर दिया। पूर्व एमएलसी पर एक लाख व अन्य सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुलाई 2020 में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को अलग-अलग जेलों से कोर्ट में लाकर पेश किया गया था। सजा सुनाने के बाद सभी दोषियों को वापस जेल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुए दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमलएसी कमलेश पाठक समेत 11 को आरोपी बनाया गया था। इस वारदात के बाद 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सुनाई सजा सुनाई गई जिसमें एक आरोपी किशोर था। उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गैंगस्टर मामले में फरवरी में ही लगभग सुनवाई पूरी हो चुकी थी लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग लिया। इसके चलते सुनवाई आगे बढ़ गई थी। मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया। इसमें सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सजा सुनाई है।1
- औरैया। सोशल मीडिया पर तीन युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बातचीत के दौरान वेश्य समाज के बारे में अभद्र टिप्पणियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही समाज के लोगों में गहरी नाराज़गी फैल गई है और इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद वेश्य समाज के प्रतिनिधियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और इसका सार्वजनिक विरोध किया जाना आवश्यक है। उधर, विवाद बढ़ता देख संबंधित युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। युवकों का कहना है कि वायरल वीडियो में कही गई बातें किसी को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं थीं। बातचीत के दौरान आवेश में कुछ शब्द निकल गए, जिनका किसी समाज या व्यक्ति को आहत करने का मकसद नहीं था। उन्होंने इस पर खेद जताते हुए क्षमा मांगी है।2
- औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आज दिनांक 24 मार्च-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे चैत नवरात्रि छठ यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन विश्रांत पर यमुना आरती का दिव्य आयोजन किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया व विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. शिवकुमार पुरवार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा, औरैया मौजूद रहे, अतिथियों ने यमुना मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ घंटा शंख आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ यमुना मैया की दिव्य आरती व अंतर्गत से यमुना मैया के जयघोष के साथ श्रद्धापूर्वक गुणगान किया, आयोजन के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना का उद्गम यमुनोत्री से है, यमुनोत्री जाए बिना उस क्षेत्र की यात्रा अधूरी मानी जाती है, गढ़वाल क्षेत्र की यह 65 सौ मीटर सबसे बड़ी चोटी है, इसे सुमेर भी कहते हैं, इसके एक भाग का नाम कलिंद् है, यहीं से यमुना प्रारंभ होती हैं। प्रत्येक वर्ष चैत नवरात्र की छठ को यमुना जयंती के पावन अवसर पर समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर यमुना आरती का भव्य आयोजन धूमधाम से किया जाता हैं, यमुना मैया की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व अपने परिवार की सलामती, सुख-समृद्धि, शांति व संपन्नता हेतु अपनी आस्था का एक एक दीपक यमुना मैया के चरणों में समर्पित किया। महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि यमुना और यमराज परम् तेजस्वी सूर्य देवता की संतान हैं, यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वाले प्राणी को कभी यमलोक नहीं जाना पड़ेगा, नव संवत्सर शुरू होते ही छह दिन बाद चैत्र नवरात्रि छठ को यमुना अपने भाई यमराज को छोड़कर धरा धाम पर आ गई थी, इसलिए नवरात्र छठ को यमुना जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेविका का मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता, अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी, महिमा अग्रवाल, राखी गुप्ता, कुसुम, माया, सीता, उषा, देवमुनि पोरवाल, राकेश गुप्ता, विनोद पोरवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, संतोष कुशवाहा, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, अर्चना बिश्नोई, हिमांशु दुबे, राजीव अग्रवाल सुधीर कुमार, धर्मेश कुमार, अवधेश कुमार आदि आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।3
- नवरात्रि पर धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भव्य जागरण, भक्तों की उमड़ी भीड़। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अमावता में नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। गांव में मातारानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का गुणगान किया। जागरण कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की आयोजक राधा बाल्मीक ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मातारानी की आराधना करते हुए आयोजन को सफल बनाया। उनके नेतृत्व में पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। जागरण में माता के भजन, कीर्तन और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील भी की है।1
- औरैया स्थिति इटावा हाइवे पर मोहन गैस एजेंसी पर ऑनलाइन बुकिंग सिलेंडर कई दिनों से न पहुंचने का मामला सामने आया है गैस एजेंसी के ऑफिस का नंबर लगाने पर बार बार ऑफ़ जैसे स्थिति बनी हुई है उपभोक्ता परेशान है2
- औरैया,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हो रही एक बातचीत में तीन युवक वेश्य समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वेश्य समाज में गहरी नाराज़गी व्याप्त है।बताया जा रहा है कि यह मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र का है। समुदाय के लोगों ने मांग की है कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।1
- औरैया। सोशल मीडिया पर तीन युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बातचीत के दौरान वेश्य समाज के बारे में अभद्र टिप्पणियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही समाज के लोगों में गहरी नाराज़गी फैल गई है और इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद वेश्य समाज के प्रतिनिधियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और इसका सार्वजनिक विरोध किया जाना आवश्यक है। उधर, विवाद बढ़ता देख संबंधित युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। युवकों का कहना है कि वायरल वीडियो में कही गई बातें किसी को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं थीं। बातचीत के दौरान आवेश में कुछ शब्द निकल गए, जिनका किसी समाज या व्यक्ति को आहत करने का मकसद नहीं था। उन्होंने इस पर खेद जताते हुए क्षमा मांगी है।1