चकरोट की बदहाली से कई गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश चकरोट की बदहाली से कई गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश हैरिंग्टनगंज। रेवतीगंज रोड से विन्धापाठक का पुरवा, विश्राम और राम अहिर का पुरवा समेत कई गांवों को जोड़ने वाली चकरोट इन दिनों बदहाल है। ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता होने के बावजूद चकरोट की स्थिति पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चकरोट कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। खराब रास्ते के चलते वाहन फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण बबलू पाठक, विजय यादव, सर्वादिन पाठक, सदानंद पाल, महेश कोरी, गोविंद पाल, पप्पू पाठक, भगवती और लालू यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से चकरोट बदहाल पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि चकरोट को जल्द दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। गांवों को जोड़ने वाली चकरोट की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चकरोट की बदहाली से कई गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश चकरोट की बदहाली से कई गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश हैरिंग्टनगंज। रेवतीगंज रोड से विन्धापाठक का पुरवा, विश्राम और राम अहिर का पुरवा समेत कई गांवों को जोड़ने वाली चकरोट इन दिनों बदहाल है। ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता होने के बावजूद चकरोट की स्थिति पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चकरोट कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। खराब रास्ते के चलते वाहन फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण बबलू पाठक, विजय यादव, सर्वादिन पाठक, सदानंद पाल, महेश कोरी, गोविंद पाल, पप्पू पाठक, भगवती और लालू यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से चकरोट बदहाल पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि चकरोट को जल्द दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। गांवों को जोड़ने वाली चकरोट की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- रास्ते के बारे में और पेड़ो के बारे में काफी सालों से प्रयासरत होने के बावजूद रास्ता नही सही हो रहा है ग्राम प्रधान भी कार्य नही करवा रहे है 5 सालों में कभी प्रधान हमारे घर नही आये4
- संत रविदास जयंती की कलश यात्रा में दिखी आस्था, लेकिन भीड़ ने उठाए सियासी सवाल! (हैरिंग्टनगंज अयोध्या) संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। अछोरा स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा धर्मगंज, सिंधौरा होते हुए हैरिंग्टनगंज स्थित भगवान शंकर मंदिर पहुंची। जहां पर माल्यार्पण और कलश अर्पित करने के बाद यात्रा सिद्धपीठ चिरंगीवीर बाबा के दरबार पहुंची, जहां पूजा-अर्चना और परिक्रमा की गई। इसके बाद रेवतीगंज बाजार होते हुए यात्रा आस्तिक बाबा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा अर्चना कर समापन किया गया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विधायक और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, सुरक्षा व्यवस्था के लिए हैरिंग्टनगंज चौकी के पुलिस भी तैनात रहे। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता, प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश दिया उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। हालांकि, इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन के बीच जनभागीदारी को लेकर उठे बड़े सवाल, ने सियासी चर्चा को हवा दे दी। कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस विधायक को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंकी थी और मुख्यमंत्री समेत दर्जनों बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था, क्या अब वही उत्साह जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहा है? बहरहाल, कलश यात्रा ने संत रविदास के समरसता और भाईचारे के संदेश को जरूर सामने रखा, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित जनसैलाब का न जुटना भाजपा संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधित्व के लिए आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह (भोला), देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया), अजय सिंह, रामरूप मिश्रा, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया, विकास चौरसिया, मोहित मिश्रा, नन्कू पांडेय, अंकित श्रीवास्तव और डॉ. जेपी मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवा नियमावली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली अयोध्या में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवा नियमावली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सदर तहसील के PWD ऑफिस से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।जिलाध्यक्ष शिव जी वर्मा ने कहा कि विधायक-सांसदों की पुरानी पेंशन बहाल है तो सफाई कर्मियों की भी बहाल होनी चाहिए, यही हमारी मुख्य मांग है।2
- आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी* *आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी* *अयोध्या - पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।* उक्त अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं। राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है। *रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी,राकेश तिवारी पत्रकार ,अनस मुमताज़, विकास सोनकर,धर्मेन्द्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अविनाश तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्रा,शीमाल खान,रामसुन्दर वर्मा,अजीत वर्मा, शोएब अंसारी,गुफरान अहमद आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।* रक्तदान शिविर में अयोध्या जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू राय, श्रीमती पूजा वर्मा,सिमरन राय, मोहम्मद इजहार,शिवम विश्वकर्मा,अवध किशोर तिवारी,मोहित श्रीवास्तव आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे। *शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।*1
- अयोध्या समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद आजम का बयान अयोध्या | समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो विकास किया, वो पूरी जनता देख रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आज भी शान से खड़ा है, न टूटा, न बिखरा। वहीं कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की देख लीजिए, 80 गड्ढे हो गए, 47 हजार करोड़ रुपया लगा।गंगा एक्सप्रेसवे पर कई गड्ढों की खबर आ रही है। उसके साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने इकाना स्टेडियम बनाया, HCL बनाया, तमाम डेवलपमेंट किए। इनके पास कोई लैंडमार्क हो तो बताएं कि इन्होंने विकास किया? सिर्फ आरोप लगा देने से काम नहीं चलेगा। अगर आपका विकास होता तो दिखता, दिखता नहीं है। भ्रष्टाचार दिख रहा है, करप्शन दिख रहा है, गड्ढे दिख रहे हैं। जेन अल्फा, मासूम बच्चे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं सड़क पर आ के। इससे ज्यादा शर्मनाक बात किसी राज्य सरकार के लिए क्या हो सकती है?1
- वंदे भारत ट्रेन पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली वंदे भारत ट्रेन पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली!! नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीन में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति को बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी थी। इससे पहले इस सेक्शन पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान सेक्शन के लिए अनुमत गति 85 किमी प्रति घंटा और संगलदान से बनिहाल सेक्शन के लिए 75 किमी प्रति घंटा थी!!1
- बच्चों के खेल में टूटी साइकिल पर विवाद: मारपीट करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज बच्चों के खेल में टूटी साइकिल पर विवाद: मारपीट करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज इनायतनगर (अयोध्या)। बच्चों के मामूली विवाद में मारपीट और धमकी देने के मामले में इनायतनगर थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला क्षेत्र के पासिन का पुरवा (सिंधौरा) गांव का है, जहां बच्चों के खेल-खेल में साइकिल टूटने पर विवाद खड़ा हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली मालती सरोज पत्नी दिनेश के बेटे से खेल-खेल में उसकी देवरानी के लड़के की साइकिल टूट गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संजू पत्नी रमेश कुमार सरोज ने मालती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी संजू ने उस पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे मालती को चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता मालती सरोज की तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के आदेश पर आरोपी महिला संजू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने पर SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का बयान सामने आया अयोध्या के कचहरी परिसर में बने लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने पर SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का बयान सामने आया है उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। CO के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं फरार होने के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- फर्रुखाबाद में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा *फर्रुखाबाद में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा* जेई अजीत राजपूत ने महिला से कनेक्शन के नाम पर रिश्वत के मांगे थे 10 हजार विजिलेंस टीम ने शिकायत पर जेई व लाइन मैन को रंगे हाथों पकड़ा रिश्वत खोरी की जेई की काफी दिनों से हो रही थी शिकायतें जेई अजीत राजपूत गुरौरा विद्युत उपकेंद्र पर है तैनात विजिलेंस टीम कोतवाली फतेहगढ़ में लेजाकर कर रही पूछ ताछ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ भोलेपुर बिजली विभाग कार्यालय से पकड़ा1