धामपुर में गूंजा “जय श्री श्याम”, श्री श्याम सखा मंडल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव भव्य संकीर्तन महोत्सव के रूप में संपन्न धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर । धर्मनगरी धामपुर में धर्म कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित अग्रणी संस्था श्री श्याम सखा मंडल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का ऐसा वातावरण बना कि पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारी प्रसिद्ध बंकू सिस्टर्स ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके हर भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं श्याम भक्त अंश गोयल के भजनों को भी खूब सराहा गया। इसके अलावा बरेली से आए राम-श्याम तथा दिल्ली से पधारे मास्टर बॉबी की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगीना मार्ग स्थित रामलीला बाग, धामपुर में बनाए गए विशाल पंडाल में सजे बाबा खाटू श्याम के दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और अखंड ज्योति कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दरबार के दर्शन किए। महोत्सव का शुभारंभ संकट मोचन श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम के महंत एवं संस्था के संरक्षक राहुल अग्रवाल के संरक्षण में सामूहिक पूजन से हुआ। मुख्य यजमान के रूप में नगर पालिका परिषद धामपुर के सभासद मनोज कुमार गोयल (पप्पी) एवं उनकी धर्मपत्नी आरती रानी गोयल सहित अनेक श्रद्धालु परिवारों ने पूजन में भाग लिया। पूजन कार्यक्रम नगर के प्रसिद्ध पुरोहित व कथा वाचक पंडित गौरव कृष्ण भारद्वाज तथा पंडित माधव कृष्ण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। महोत्सव के दौरान धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों और नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों को भी जय श्री श्याम अंकित पटका, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, महंत पीयूष अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी लोकेश नंदन रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। श्रद्धालु परिवारों के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक चले इस भव्य संकीर्तन महोत्सव का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल, उपाध्यक्ष प्रतीक वर्मा व आलोक अग्रवाल, महामंत्री मोनू गुप्ता, मंत्री विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितिन जुनेजा, उप कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रचार मंत्री अंश गोयल, निखिल अरोड़ा और नानू अरोड़ा सहित सभी श्याम भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
धामपुर में गूंजा “जय श्री श्याम”, श्री श्याम सखा मंडल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव भव्य संकीर्तन महोत्सव के रूप में संपन्न धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर । धर्मनगरी धामपुर में धर्म कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित अग्रणी संस्था श्री श्याम सखा मंडल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का ऐसा वातावरण बना कि पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारी प्रसिद्ध बंकू सिस्टर्स ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके हर भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं श्याम भक्त अंश गोयल के भजनों को भी खूब सराहा गया। इसके अलावा बरेली से आए राम-श्याम तथा दिल्ली से पधारे मास्टर बॉबी की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगीना मार्ग स्थित रामलीला बाग, धामपुर में बनाए गए विशाल पंडाल में सजे बाबा खाटू श्याम के दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और अखंड ज्योति कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दरबार के दर्शन किए। महोत्सव का शुभारंभ संकट मोचन श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम के महंत एवं
संस्था के संरक्षक राहुल अग्रवाल के संरक्षण में सामूहिक पूजन से हुआ। मुख्य यजमान के रूप में नगर पालिका परिषद धामपुर के सभासद मनोज कुमार गोयल (पप्पी) एवं उनकी धर्मपत्नी आरती रानी गोयल सहित अनेक श्रद्धालु परिवारों ने पूजन में भाग लिया। पूजन कार्यक्रम नगर के प्रसिद्ध पुरोहित व कथा वाचक पंडित गौरव कृष्ण भारद्वाज तथा पंडित माधव कृष्ण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। महोत्सव के दौरान धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों और नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों को भी जय श्री श्याम अंकित पटका, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, महंत पीयूष अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी लोकेश नंदन रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। श्रद्धालु परिवारों के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक चले इस भव्य संकीर्तन महोत्सव का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल, उपाध्यक्ष प्रतीक वर्मा व आलोक अग्रवाल, महामंत्री मोनू गुप्ता, मंत्री विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितिन जुनेजा, उप कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रचार मंत्री अंश गोयल, निखिल अरोड़ा और नानू अरोड़ा सहित सभी श्याम भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- बिजनौर में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर सपा विधायकों ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कुछ लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। वीओ: मीडिया से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि जिले की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को निशाना बनाया जा रहा है। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने एक पुराने विवाद में एकतरफा कार्रवाई और संपत्तियां सीज करने के आरोप लगाए। वीओ-2: विधायक ने ड्रोन से वीडियो बनाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसी निजी व्यक्ति को ऐसा अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सपा विधायकों ने 7 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला, तो पार्टी आंदोलन करेगी।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- गाँव पित्तानेहड़ी पोस्ट अकबराबाद तहशील नजीबाबाद थाना किरतपुर जिला बिजनौर पिन कोर्ड 246764 कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं आ रहा इस पानी का निर्माण कहीं को भी नहीं हो रहा और सभी ग्राम वासियों को यहां निकालने में बहुत कष्ट हो रहा है इसका निवारण करें धन्यवाद2
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- देख लो गांव के अस्पताल की सरकारी अस्पताल की क्या कंडीशन है 🫵🫵🫵🫵🫵1
- Post by Bebi Singh1
- Post by India News1
- लोकेशन: धामपुर (बिजनौर) स्लग: ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टर पर चालान, दोबारा मिलने पर सील की चेतावनी धामपुर से खबर है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड मिट्टी से भरी डबल ट्रॉली ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए चालान किया है। साथ ही दोबारा इसी तरह मिलने पर वाहन सील करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले में खनन अनुमति की शर्तों पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीओ: मामला शुक्रवार सायंकाल का है, जब आरएसएम तिराहा पर ट्रैफिक टीआई दरोगा नितिन मलिक अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी एक डबल ट्रॉली ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन या ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका, वहीं ट्रॉली ओवरलोड भी पाई गई। वीओ-2: ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान किया। चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह डाल रही हैं, हालांकि किसी ठेकेदार का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, जहां से मिट्टी उठाई जा रही है वहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है और दूसरी जगह भी मशीनों से मिट्टी डाली जा रही है। वीओ-3: टीआई नितिन मलिक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह ट्रैक्टर ट्रॉली दोबारा इसी तरह संचालित होती पाई गई, तो नियमानुसार इसे सील कर दिया जाएगा। खनन अनुमति (दस्तावेज़ के अनुसार) प्रकार: मिट्टी मात्रा: करीब 100 घन मीटर अवधि: 15 दिन (30 मार्च से 13 अप्रैल 2026) स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा परिवहन (MM-11/ई-रवन्ना): स्पष्ट उल्लेख नहीं फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि क्या खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1