*मध्य प्रदेश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एंट्री से बड़ी राजनैतिक हलचल* *!!.रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सियासी बयानबाजी: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी संयम की नसीहत.!!* *पंकज पाराशर छतरपुर✍️* इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया है। पटवारी ने मुख्यमंत्री को भाषा में संयम बरतने और पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद प्रशासनिक जिम्मेदारी वाला होता है, इसलिए बयान देते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश में पेपर लीक, पटवारी और सिपाही भर्ती समेत परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठा रही है। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पटवारी की प्रतिक्रिया पर कहा कि अब कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी को ‘पप्पू’ मान रहे हैं।
*मध्य प्रदेश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एंट्री से बड़ी राजनैतिक हलचल* *!!.रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सियासी बयानबाजी: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी संयम की नसीहत.!!* *पंकज पाराशर छतरपुर✍️* इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया है। पटवारी ने मुख्यमंत्री को भाषा में संयम बरतने और पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद प्रशासनिक जिम्मेदारी वाला होता है, इसलिए बयान देते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश में पेपर लीक, पटवारी और सिपाही भर्ती समेत परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठा रही है। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पटवारी की प्रतिक्रिया पर कहा कि अब कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी को ‘पप्पू’ मान रहे हैं।
- भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन पर बनने जा रहा है मॉल संतोषी माता मंदिर के सामने भिंड भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन को 12 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है अब यहां पर माल बनाया जा रहा है1
- मकान की जमीन धंसी, 20 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा निकला, प्रशासन नहीं पहुंचा भिंड।शहर के बजरिया स्थित हिन्नारिया गली में मंगलवार शाम एक मकान के पास अचानक जमीन धंसने से करीब 20 फीट गहरा और 7 फीट चौड़ा कुएंनुमा गड्ढा बन गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई जबकि बुधवार सुबह गड्ढा देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मकान मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 10 वर्षीय सौम्या घर के बाहर खड़ी थी। तभी तेज हवा के साथ बिजली कड़की और उसने दीवार के पास जमीन धंसते देखी। बच्ची ने तत्काल परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी।लोगों ने लोहे की 20 फीट लंबी छड़ डालकर गहराई नापी तो गड्ढा करीब 20 फीट तक गहरा मिला। कुछ लोगों का कहना है कि नीचे सुरंग जैसी संरचना है जबकि अन्य के अनुसार ककइया ईंटों से बना पुराना कुआं हो सकता है।सबसे बड़ी चिंता यह है कि सूचना के बावजूद बुधवार तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि गड्ढे के आसपास आबादी होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- पाली गाँव मे आकाशीय बिजली गिरने से युबक़ की मौत,कराया गया पोस्टमार्टम दरअसल मंगलबार की रोज पाली गांव निवासी धीर सिंह खेतो पर पशुओं को चरा रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से धीर सिंह की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे ओर मृतक धीर सिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह लाया गया तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मृतक धीर सिंह के शव का चेकअप करके उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी जिसके बाद मृतक धीरसिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज दिया गया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुँच शव कब्जे में लिया और सभी परिजन को जिला अस्पताल के शव ग्रह बुलाया तो सभी बुधबार की रोज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिंट पर पहुँचे तो पुलिस ने मृतक धीरसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी1
- इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में क्राइम सीन मैनेजमेंट विषयक प्रशिक्षण आयोजित, पुलिसकर्मियों को दिए गए साक्ष्य संरक्षण के वैज्ञानिक गुर1
- इटावा राधा अष्टमी के अवसर पर नुमाइश पंडाल में होगा भव्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में 19 सितंबर को सजेगा भव्य “श्री राधाष्टमी महामहोत्सव” श्री गौर निताई परिवार करेगा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, हरिनाम संकीर्तन, श्री राधा रानी का महाभिषेक और छप्पन भोग रहेगा मुख्य आकर्षण इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार (ब्रह्म मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) के तत्वावधान में तथा प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रचारक पं. मनुपुत्र दास जी के पावन सानिध्य में आगामी 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को इटावा के प्रसिद्ध नुमाइश पंडाल में भव्य एवं अलौकिक “श्री राधाष्टमी महामहोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि यह महामहोत्सव समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं राधा-कृष्ण भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक छटा का अनूठा संगम होगा। महामहोत्सव के प्रमुख आकर्षण एवं कार्यक्रम 1. हरिनाम संकीर्तन एवं शुभारंभ — शाम 4:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य एवं दिव्य हरिनाम संकीर्तन से होगा, जिसमें प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा श्री राधा-कृष्ण के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। 2. श्री जी का महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के बीच राधा रानी जी का अलौकिक एवं भव्य महाभिषेक संपन्न होगा। 3. सांस्कृतिक कार्यक्रम इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति एवं राधा-कृष्ण लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 4. छप्पन भोग दर्शन श्री राधा रानी जी को समर्पित 56 प्रकार के दिव्य व्यंजनों (छप्पन भोग) का भव्य दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। 5. बधाई वितरण श्री राधा जी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के बीच बधाई एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 6. महाप्रसाद (रात्रि 8:00 बजे से) रात्रि 8:00 बजे से समस्त पधारे हुए भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति का संदेश सनातन धर्म प्रचारक पं. मनुपुत्र दास जी एवं श्री श्री गौर निताई परिवार (आयोजक समिति) ने इटावा एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन श्री राधाष्टमी महामहोत्सव में पधारकर श्री राधा रानी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बनें। प्रसारक / निवेदक श्री श्री गौर निताई परिवार (आयोजक समिति) इटावा, उत्तर प्रदेश शिवा ठाकुर की खबर Viralvibenews31 — सच्चाई के साथ हर खबर पर नजर1
- आज विश्वकर्मा जयंती पर दिनभर गर्मी का माहौल राज शाम के समय बरसात का मौसम हुआ सुहाना आज दिन भर गर्मी होने पर शाम को मौसम सुहाना हुआ और काफी तेज बारिश और आधी आई जिसे जान आने की कोई नुकसान नहीं हुआ है1
- जिला अस्पताल के शव ग्रह में पुलिस ने कराया मृतिका बुजुर्ग महिला के शव ग्रह में पोस्टमार्टम ऊमरी थाना पुलिस ने जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया है।दरअसल अकोड़ा वार्ड क्र 12 निवासी बुजुर्ग महिला लडेता देवी घर का कचरा बाहर फेकने जा रही थी तभी तेज़ रफ़्तार आ रहे ट्रेक्टर ने बुजुर्ग महिला लडेता देवी को बुधबार की रोज कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन ओर पुलिस मौके पर पहुँची ओर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मृतिका बुजुर्ग महिला लडेता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज कर घटना की जांच शुरू करके सभी परिजन को जिला अस्प्ताल के शव ग्रह बुलाया और मृतिका बुजुर्ग महिला लडेता देवी के शव का बुधबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने सभी परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया।1
- झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा* झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा*1