Shuru
Apke Nagar Ki App…
gaon ki rasta hamare gaon ke hamare mohalle ka yah rasta abhi tak pradhani mein bilkul nahin taiyar karvaya aur bahut bure hal hai hamare na aadami nikal sakta 24 ghante Pani bhara rahata hai
Ashvni deshval
gaon ki rasta hamare gaon ke hamare mohalle ka yah rasta abhi tak pradhani mein bilkul nahin taiyar karvaya aur bahut bure hal hai hamare na aadami nikal sakta 24 ghante Pani bhara rahata hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलन्दशहर (नरसेना): जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव वनभोरा में बीते शनिवार को हुई हिंसक घटना में अब एक नया मोड़ सामने आया है। हमारे चैनल पर प्रमुखता से दिखाई गई इस खबर के बाद, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक द्वारा पड़ोसियों पर हमला करने और कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया था, अब दूसरे पक्ष (आरोपी पक्ष) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। क्या है आरोपी पक्ष का दावा? आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया गया है। वीडियो में पक्ष रखते हुए बताया गया कि यह पूरा विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि अवैध अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से चल रहा है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह मामला पहले से ही संबंधित विभागों और माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष ने घटना के पीछे के कारणों को भूमि विवाद से जोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रहे हैं। जहाँ पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं अब इस 'नये मोड़' के बाद पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है, यह देखने वाली बात होगी। देखिये वनभोरा से यह विशेष रिपोर्ट...1
- बुलंदशहर: भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक का डरावना कारनामा। भाई से लेनदेन के विवाद में मिथुन सोलंकी नामक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी। टांग में गोली मारते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मिथुन परिवार के लोगों को धमकाते हुए खुद को गोली मारता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, मामले की जांच जारी है। बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी का मामला।1
- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी। जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर। क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों द्वारा बाटा गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से संपत्ति को लेकर के विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें आज मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है डॉक्टर द्वारा बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खुर्जा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों के आपसी विवाद के चलते कभी थाना पर कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और आज सुबह अपने आप को मिथुन द्वारा अपने पैर में 315 के तमंचे से गोली मार ली है।1
- थाना नर्सेना क्षेत्र के गांव बनभौरा में कुछ दिन पहले हुए आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा है विवाद। घर के सामने रास्ते को लेकर चल रहा है विवाद। विवाद का निर्णय शायद डेढ़ वर्ष से कोर्ट कचहरी में घूम रहा है लेकिन इस तरफ प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान शायद किसी अनहोनी की उम्मीद के इंतजार में है प्रशासन प्रथम पक्ष पर द्वितीय पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है की प्रथम पक्ष के लोगों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की जबकि प्रथम पक्ष से बात करने पर पता चला की रास्ते के निर्माण पर रोक लगने के बावजूद द्वितीय पक्ष रास्ते पर दीवार करने के लिए कार्य कर रहा था जिसमें ट्रैक्टर से मलवा हटाने के लिए ट्रैक्टर पर मांझा लगाकर मालवे ईंट रोडी बदरपुर आदि सामग्री को हटाने के लिए प्रथम पक्ष के लोग आए द्वितीय पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर लाठी डंडा बेलचा आदि से प्रहार किया और उल्टा ट्रैक्टर चालक पर ही इल्जाम थोप दिया प्रथम पक्ष का कहना है द्वितीय पक्ष के लोग हमेशा झगड़ा के लिए उतारू रहते हैं रास्ता पूर्वजों के टाइम का बना हुआ है जिस पर लगभग एक से डेढ़ वर्ष पूर्व सरकार की तरफ से खड़ंजा लगाना था तभी द्वितीय पक्ष के लोगों ने उसे पर रोक लगा दी और खरंजा नहीं होने दिया। आशीष चौहान वंदे भारत1
- जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा बाबूगढ़ में बन रहे खेल स्टेडियम का किया गया औचक निरीक्षण स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की की जांच: डीएम हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बन रहे खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए की खेल स्टेडियम समय सीमा के अंदर तैयार हो जाना चाहिए। स्टेडियम के निर्माण के दौरान ग्रीन हब का भी विशेष ध्यान रखा जाए।1
- अचेत अवस्था में हाइवे पर पड़े घायल भाई-बहन को अपनी गाड़ी से अस्पताल गए सीओ। सिकंदराबाद में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी हापुड़ निवासी तन्नू की बाइक। कोर्ट से लौट रहे सीओ गाड़ी रोककर बिना इंतज़ार किये पीड़ितों को अपनी बोलेरो से ले गए अस्पताल। ड्यूटी से बढ़कर इंसानियत निभाते नजर आए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा। सीओ की सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, बची जान। पीड़ितों ने जताया आभार, सिकंदराबाद के जाट चौक के पास हुआ था हादसा।3
- बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर मना जश्न। ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर दी जीत की बधाई। विधायक मीनाक्षी सिंह ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद बताया। बाइट मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा1
- सोमवार को नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, गंगा घाट का निरीक्षण व गश्त अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने तथा बाजार में अनावश्यक रूप से दो पहिया वाहन खड़ा करने को आमजन के लिए परेशानी का कारण बताया, और अनुरोध किया कि जनता की समस्या को दूर करने के लिए आम जन को स्वयं ही विचार करने की आवश्यकता है। यदि लोग अपील को नहीं मानेंगे, उस स्थिति में पुलिस को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। अनूपशहर मां गंगा का तट है। आस्था का बड़ा केन्द्र है। मस्तराम घाट पर जाने वाले मार्ग पर पूर्णिमा तथा अमावस्या पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर पालिका, प्रशासन के साथ मिलकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस की मदद करके पुलिस से मदद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ है। किंतु जनता को भी सहयोगात्मक कदम उठाना पड़ेगा।1
- कार छोड़ चालक मौके से हुआ फरार, ई रिक्शा सवार घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल। ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारकर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर खाई में गिरी बेकाबू क्रेटा कार। अगौता थाना क्षेत्र के लोहगला गांव से गुलावठी जा रहे थे ई-रिक्शा सवार घायल लोग, हालत सामान्य। घायलों में दो पुरुष और एक है महिला, पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाली कार। मेरठ-बदायूं हाईवे-234 पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में खुशहालपुर कट के पास हुआ हादसा।3