Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर थाना लाइनबाजार क्षेत्रान्तर्गत टी0डी0 पीजी कॉलेज में C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 02 व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर थाना लाइनबाजार क्षेत्रान्तर्गत टी0डी0 पीजी कॉलेज में C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 02 व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बाथरूम में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।1
- *असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया* फाल्गुन कृष्ण पंचमी 7 फ़रवरी २०२६ श्रीविद्या मठ, वाराणसी काशी के श्रीविद्यामठ में पण्डित श्री रामचन्द्र देव जी सहित अनेक आचार्यों के आचार्यत्व में 'जगद्गुरुकुलम' के छात्रों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ है । ये आगे चलकर योग्य पण्डित बनकर समाज को सनातन धर्म के शाश्वत मार्ग पर ले कर चलेंगे । वेदाध्ययन के पूर्व उपनयन आवश्यक है और यही हमारी परम्परा है । आपको बता दें 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगदागुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '१००८' जी महाराज पूरे देश में भारतीय संस्कृति को आगे बढाने के लिए अभूतपूर्व सेवाकार्य करते हुए अनेकों कार्य कर रहे हैं । पूज्य शंकराचार्य जी महाराज पूरे देश में इस समय 'जगद्गुरुकुलम्' की १० से अधिक शाखा चला रहे है , उनकी इच्छा है कि हर जिले मे कम से कम एक निःशुल्क गुरुकुल हो ताकि हिन्दू सनातन धर्म की शिक्षा सभी को सहज प्राप्त हो सके । आज जगद्गुरुकुलम की काशी शाखा के छात्रों का उपनयन संस्कार गंगा तट श्रीशंकराचार्य घाट पर सम्पन्न हुआ । सभी उपनीत छात्रों को पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने शुभाशीर्वाद प्रदान किया । मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानन्द जी ने सभी उपनीत बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी। प्रबन्धक श्री कृष्ण कुमार पांडेय एवं उप प्राचार्य श्री आर्यन सुमन पांडेय जी ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।3
- चौबेपुर में सड़क हादसे के बाद बवाल, ट्रैक्टर चालक की मौत पर भगतुआ चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम1
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाद हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी UCG के समर्थन में प्रोटेस्ट1
- Post by Muhammad Ajam Ali1
- जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना परिसर में आयोजित विशेष कैंप के दौरान “ऑपरेशन नया जीवन” के तहत 54 बच्चों को चिन्हित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा किया गया था, जिसकी समीक्षा व सराहना करने स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक कार्यक्रम में पहुंचे। चिन्हित बच्चों में 28 लड़के एवं 26 लड़कियां शामिल हैं। इस मिशन का उद्देश्य असहाय व वंचित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक बनवाए जा चुके हैं तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी बच्चों का शीघ्र स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ शिक्षा विभाग, एचटीयू विभाग भदोही तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक ने कहा कि यदि इस वर्ग के बच्चे शिक्षित होंगे तो निश्चित रूप से बेरोजगारी में कमी आएगी और अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और स्कूल में प्रवेश के लिए पूरा सहयोग करें। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि “ऑपरेशन नया जीवन” की परिकल्पना उन्हीं के विचार से शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप आज 54 बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जनपद में निरंतर चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर भी चर्चा की गई। नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112, 1090, स्थानीय थाना अथवा जनपद के अधिकारियों को सूचित करें। इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहा और इसे बच्चों के भविष्य संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- जौनपुर ब्रेकिंग स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल जौनपुर: न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ता को आया अटैक, ठेले से ले गए हॉस्पिटल चार दिन पहले दीवानी मे एक अधिवक्ता की दीवानी न्यायालय परिसर में हार्ट अटैक से मौत का मामला थमा ही नहीं था, तब तक एक महिला अधिवक्ता सुधा तिवारी को दीवानी न्यायालय में कोर्ट में जाते समय अटैक आ गया, उन्हें तुरंत लेटाया गया।1
- वाराणसी | शिवपुर थाना क्षेत्र शिवपुर थाना अंतर्गत नटीनियादाई मंदिर के पास शनिवार को यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के आसपास सड़क पर वाहनों की अधिक भीड़ और सीमित मार्ग के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालते हुए धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया। करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पा लिया गया और आवागमन पुनः बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर व्यस्त समय में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।1
- भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी /क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा शैलेश पाण्डेय ने किया स्वागत विपिन सिंह भी रहे उपस्थित.!2