Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाटू श्याम बाबा का जागरण गांधी मैदान रेणुकूट सोनभद्र
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
खाटू श्याम बाबा का जागरण गांधी मैदान रेणुकूट सोनभद्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान, अब ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित सोनभद्र, 18 सितम्बर 2026। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान और गरिमा देने की दिशा में नई पहल की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। इस पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान कर किया। नई वेशभूषा धारण करने के बाद जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के साथ बैठकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सफाई कर्मियों में नई पहचान और सम्मान को लेकर उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कार्य करते हैं। उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है। उन्होंने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की विशिष्ट पहचान भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र बच्चों के बीच पहुंचे डीएम चर्चित गौड़, खुद बनाई ड्राइंग 🎨 उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साफ-सफाई, रसोई और मिड-डे मील का भी जायजा लिया। बेहतर अंक पाने वाले बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। #Sonbhadra #DM #SchoolInspection #Education DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- इधर बाढ से पीड़ित बिहार है और भारत के प्रधानमंत्री श्री दामोदरदास नरेंद्र अपने जन्मदिन पर दिया जलाने की बात कर रहे हैं अगर किसी के पास दिया जलाने के लिए घर नहीं है तो उनका गलती यही है वह बिहारी है अगर बिहार के अलावा कही भी बाढ़ आता तो तुरंत मदद की जाती लेकिन बिहार में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ भी मदद नहीं कियाजा रहा है1
- चिनियां थाना के नए प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने संभाली कमान, पदभार ग्रहण करते ही शुरू किया काम चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शेखर कुमार सिंह ने शुक्रवार से विधिवत रूप से कामकाज संभाल लिया। हालांकि उन्होंने बीते बुधवार को ही थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया था, लेकिन विभागीय स्तर पर कुछ प्रक्रिया के कारण तत्काल कार्यभार संभालने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। आवश्यक छानबीन एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने थाना प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार संभालते हुए काम शुरू कर दिया। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। उनके पदभार संभालने के बाद थाना कर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में भी नए प्रभारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, इससे पहले चिनियां थाना के प्रभारी रहे बिकू कुमार रजक ने अपने करीब चार माह के कार्यकाल के दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय स्तर पर उनका तबादला पुलिस लाइन गढ़वा किया गया है। नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।1
- बिहार राज्य किन्नर (ट्रांसजेंडर) कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. राजन सिंह ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा है। [1] मुख्य बातें प्रस्ताव किसने रखा: बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. राजन सिंह। स्थान: यह मंदिर पटना, बिहार में प्रस्तावित है। अनुमानित लागत: इस परियोजना की लागत लगभग 112 करोड़ रुपये बताई गई है। विशेषता: मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति लगाने की चर्चा है। वर्तमान स्थिति: यह अभी केवल एक बोर्ड द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव है। इसे राज्य सरकार और कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।1
- विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा विधि-विधान से हुआ पूजन, भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा रेलवे परिसर विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजन कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं पीडब्ल्यूआई (PWI) के नेतृत्व में कराया गया। पूजा के दौरान रेलवे कर्मचारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भगवान विश्वकर्मा की आराधना के साथ परिसर में जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में काशीराम, संतोष कुमार, पंकज कुमार, कपिल कुमार, कुलदेव पासवान, सुबोध कांत सिंह, बाबू दिवाकर कुमार, विश्वनाथ पासवान सहित रेलवे के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा संपन्न होने के बाद कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तिमय माहौल के बीच कई लोग नाचते-झूमते नजर आए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से रेलवे परिवार सहित क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा तकनीकी कार्यों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।1
- बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने बच्चों संग थामा ब्रश सोनभद्र, 18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की मनमोहक तस्वीरें उकेरीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर चित्रों को देखा। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए स्वयं भी रंग और ब्रश थामकर चित्र में रंग भरे। जिलाधिकारी के इस अंदाज से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा कि कला एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता को विकसित करती हैं। साथ ही ऐसी गतिविधियां बच्चों में देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखा और निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नव विवाहित द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से चोपन थाना क्षेत्र के डाला में मचा हड़कंप1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र जयंत सराफा डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया खुलासा मुठभेड़ में आरोपी रोशन कुमार घायल, गिरफ्तार। कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, करीब ₹50 हजार नकद, पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद। एक आरोपी फरार, अन्य बदमाशों की तलाश जारी। #Sonbhadra #BreakingNews #Police DM Sonbhadra SP Sonbhadra Aaj Tak1