Shuru
Apke Nagar Ki App…
आबूरोड। भगवती रिसोर्ट में IPL सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। आबू रोड। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर DST टीम, सायबर सेल ओर सदर पुलिस ने जुए-सट्टे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, आबू रोड के समीप वर्ती हाईवे स्थित भगवती होटल एंड रिसोर्ट में पुलिस ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान पुलिस ने IPL सट्टा संचालित करते हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से मनोज कुमार, रणजीत एवं अनिल को किया गिरफ्तार तो वही मौके से पुलिस ने चार मोबाइल, एक टैबलेट तथा कोडवर्ड में लिखा IPL सट्टे का हिसाब-किताब किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Ritik Sargara
आबूरोड। भगवती रिसोर्ट में IPL सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। आबू रोड। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर DST टीम, सायबर सेल ओर सदर पुलिस ने जुए-सट्टे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, आबू रोड के समीप वर्ती हाईवे स्थित भगवती होटल एंड रिसोर्ट में पुलिस ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान पुलिस ने IPL सट्टा संचालित करते हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से मनोज कुमार, रणजीत एवं अनिल को किया गिरफ्तार तो वही मौके से पुलिस ने चार मोबाइल, एक टैबलेट तथा कोडवर्ड में लिखा IPL सट्टे का हिसाब-किताब किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सिरोही आबूरोड से रिपोर्ट भूपेंद्र* *राजस्थान में अगले महीने बंद रहेगी राशन की दुकान.** मई और जून का राशन कार्ड धारको को निशुल्क मिलने वाला गेहूं एक साथ क्यों दिया जा रहा है??? क्या भारत में कोई विकट परिस्थितिया आने वाली है क्या सरकार गर्मी में राशन परिवार वालों को राहत देना चाहती है ?? या विश्व में वेश्वीक मंदी का होना इस महीने राशन कार्ड धारकों को लगातार 2 महीने मई और जून माह का गेहूं केंद्र सरकार की तरफ से एक मुश्त दिया जा रहा है बताया जा रहा है कि अगले महीने जून में सरकारी राशन वितरण की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है कि 2 माह का गेहूं एक साथ देने का क्या कारण है क्या भारत मे अत्यधिक गर्मी होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े ये कारण है या कोई ओर कारण है या इसके पीछे कोई और बात है जो केंद्र सरकार 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के दर से भारतीय नागरिकों को देती है जो की मई माह मै प्रति व्यक्ति दोगुना 10 किलो गेहूं के हिसाब से वितरण किया जा रहा है, यह सरकार की तरफ से सौगात है या कोई भारत के अन्न भंडार पर गहरा संकट मंडराने वाला है ये आने वाला समय ही तय करेगा1
- सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।3
- आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।1
- जालोर के रानीवाड़ा खुर्द में 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधीन होने के कारण यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।1
- उदयपुर के झाड़ोल थाने ने 'सुदर्शन चक्र-2' अभियान के तहत 4 साल से फरार स्थाई वारंटी प्रेमलाल उर्फ नानालाल को गिरफ्तार किया। यह आरोपी राजसमंद जिले में नकबजनी के मामले में वांछित था और पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था।1
- सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।3
- उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।1