logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अकारण विवाद में पिता-पुत्रों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहूली का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहुली में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चिरहुली निवासी शगुना देवी पत्नी वंश लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सोनम गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग वहां आ पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता शगुना देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

अकारण विवाद में पिता-पुत्रों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहूली का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहुली में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चिरहुली निवासी शगुना देवी पत्नी वंश लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सोनम गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग वहां आ पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता शगुना देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई।
रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया।
परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया के बेला थाना क्षेत्र में दिलदहलाने बाली घटना को लेकर पीड़ित ने हकीकत खोल कर रख दी। बताया गया है कि दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हुई घटना।
    1
    औरैया के बेला थाना क्षेत्र में दिलदहलाने बाली घटना को लेकर पीड़ित ने हकीकत खोल कर रख दी। बताया गया है कि दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हुई घटना।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास कालोनी अग्रसेन महाराज पार्क में आज महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे होली के रंग लगते नजर आए।
    1
    औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास  विकास कालोनी अग्रसेन महाराज पार्क में आज महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे होली के रंग लगते नजर आए।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई।
रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया।
परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।* *कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।* *गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।* *दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।* *घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।* *सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।* *मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।* *तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।* *थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*
    4
    *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।*
*कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।*
*गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।*
*दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।*
*घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।*
*सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।*
*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।*
*तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।*
*थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया रिपोर्ट-नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भाई दौज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। हिमांशु सावरन ने बताया कि भाई दौज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधता है। कुलदीप अवस्थी ने कहा कि इस दिन बहन द्वारा किया गया तिलक और आशीर्वाद जीवन भर प्रेरणा देता है और रिश्तों में मजबूती लाता है। किशन चंद्र सावरन ने बताया कि भाई दौज भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है, जिसमें परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मनाता है। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    2
    औरैया रिपोर्ट-नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भाई दौज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
हिमांशु सावरन ने बताया कि भाई दौज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधता है।
कुलदीप अवस्थी ने कहा कि इस दिन बहन द्वारा किया गया तिलक और आशीर्वाद जीवन भर प्रेरणा देता है और रिश्तों में मजबूती लाता है।
किशन चंद्र सावरन ने बताया कि भाई दौज भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है, जिसमें परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मनाता है।
घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया के मोहल्ला रूहाई में अपने निज निवास पर होली उत्सव कार्यक्रम पूर्व राज्यमंत्री /बिधायक जनता जनार्दन के लोकप्रिय नेता रामजी शुक्ला व समाजसेवी लाल जी शुक्ला के द्वारा किया गया
    1
    औरैया के मोहल्ला रूहाई में अपने निज निवास पर होली उत्सव कार्यक्रम पूर्व राज्यमंत्री /बिधायक जनता जनार्दन के लोकप्रिय नेता रामजी शुक्ला व समाजसेवी लाल जी शुक्ला के द्वारा किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    4
    औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया।
होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने
सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.