logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा बाजार में श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), नगर पंचायत घघसरा बाजार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7 बजे से बुध बाजार स्थित सब्जी मंडी, घघसरा बाजार में किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार शिवम वर्मा, 'मन की बात सावर के साथ', गुनगुन दूबे (दिल्ली) एवं दीपिका मिश्रा अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोएंगे। कार्यक्रम में NARATANI CREATIONS की भी सहभागिता रहेगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाबा श्याम की निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। निशान शुल्क 101 रुपये निर्धारित किया गया है। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर, पुलिस चौकी रोड घघसरा बाजार से प्रारंभ होकर ठर्रापार, रिटुआखोर रोड, कुसम्हा रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां से यात्रा श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री श्याम संकीर्तन को लेकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन में शामिल होने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कीर्तन स्थल: बुध बाजार, सब्जी मंडी, घघसरा बाजार दिनांक: 20 सितंबर 2026 समय: शाम 7 बजे से निशान शुल्क: ₹101/- निवेदक: श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) नगर पंचायत घघसरा बाजार

13 hrs ago
user_उपेंद्र राज
उपेंद्र राज
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
d2962494-0224-4737-ab8f-14b9bab786f6

घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा बाजार में श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), नगर पंचायत घघसरा बाजार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु

441d167f-09e6-49f3-a9f8-d399947c5b1b

भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7 बजे से बुध बाजार स्थित सब्जी मंडी, घघसरा बाजार में किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार शिवम वर्मा, 'मन की बात सावर के साथ', गुनगुन दूबे (दिल्ली) एवं दीपिका मिश्रा अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोएंगे। कार्यक्रम में

NARATANI CREATIONS की भी सहभागिता रहेगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाबा श्याम की निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। निशान शुल्क 101 रुपये निर्धारित किया गया है। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर, पुलिस चौकी रोड घघसरा बाजार से प्रारंभ होकर ठर्रापार, रिटुआखोर रोड, कुसम्हा रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां से यात्रा श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री श्याम संकीर्तन को लेकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं

58fc4f0c-5247-44f3-9d4d-daf15354c998

में उत्साह का माहौल है। समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन में शामिल होने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कीर्तन स्थल: बुध बाजार, सब्जी मंडी, घघसरा बाजार दिनांक: 20 सितंबर 2026 समय: शाम 7 बजे से निशान शुल्क: ₹101/- निवेदक: श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) नगर पंचायत घघसरा बाजार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस झील से चलने वाली पंप नहरों से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का सवाल है कि अगर बरसात के बाद झील का पानी लगातार राप्ती नदी में चला जाएगा, तो आने वाले समय में खेतों की सिंचाई कैसे होगी? इसी समस्या को लेकर नेवास निवासी उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चौरमा नाले पर पानी रोकने की व्यवस्था करने की मांग की। तिवारी ने मंत्री को किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि बखिरा झील के पानी को बचाए बिना पंप नहरों से किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना मुश्किल होगा। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा झील से पंप नहर प्रथम और पंप नहर द्वितीय चलती हैं। ये नहरें करीब 1956 में बनी थीं। दोनों पंप नहरों से क्षेत्र के लगभग 1000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है और कई किसान इन नहरों पर निर्भर हैं। किसानों के लिए ये नहरें सिंचाई का जरूरी साधन हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील में पर्याप्त पानी जमा हो जाता है। लेकिन बरसात खत्म होने के बाद झील का पानी चौरमा नाले के रास्ते राप्ती नदी की ओर बह जाता है। इससे झील में पानी का स्तर तेजी से कम होने लगता है और बाद में पंप नहरों को चलाने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर होता है। उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री से मांग की कि बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक या कोई और पानी रोकने का इंतजाम किया जाए। इससे बरसात के बाद झील का पानी बेवजह राप्ती नदी में जाने से रोका जा सकेगा और जरूरत के अनुसार पानी को बचाकर रखा जा सकेगा।
    4
    गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस झील से चलने वाली पंप नहरों से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का सवाल है कि अगर बरसात के बाद झील का पानी लगातार राप्ती नदी में चला जाएगा, तो आने वाले समय में खेतों की सिंचाई कैसे होगी?
इसी समस्या को लेकर नेवास निवासी उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चौरमा नाले पर पानी रोकने की व्यवस्था करने की मांग की। तिवारी ने मंत्री को किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि बखिरा झील के पानी को बचाए बिना पंप नहरों से किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना मुश्किल होगा।
उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा झील से पंप नहर प्रथम और पंप नहर द्वितीय चलती हैं। ये नहरें करीब 1956 में बनी थीं। दोनों पंप नहरों से क्षेत्र के लगभग 1000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है और कई किसान इन नहरों पर निर्भर हैं। किसानों के लिए ये नहरें सिंचाई का जरूरी साधन हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील में पर्याप्त पानी जमा हो जाता है। लेकिन बरसात खत्म होने के बाद झील का पानी चौरमा नाले के रास्ते राप्ती नदी की ओर बह जाता है। इससे झील में पानी का स्तर तेजी से कम होने लगता है और बाद में पंप नहरों को चलाने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर होता है।
उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री से मांग की कि बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक या कोई और पानी रोकने का इंतजाम किया जाए। इससे बरसात के बाद झील का पानी बेवजह राप्ती नदी में जाने से रोका जा सकेगा और जरूरत के अनुसार पानी को बचाकर रखा जा सकेगा।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान
    1
    गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान
गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कथावाचक का महिला संग डांस करते वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर मचा बवाल अयोध्या से कथित तौर पर सामने आए एक वीडियो में कथावाचक बताए जा रहे देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके आचरण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। क्या इस मामले में जिम्मेदार संस्थाएं संज्ञान लेंगी? #Ayodhya #AyodhyaNews #UttarPradesh #UPNews #ViralVideo #KathaVachak #HindiNews #NewsUpdate #DainikAdhyay
    1
    कथावाचक का महिला संग डांस करते वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
अयोध्या से कथित तौर पर सामने आए एक वीडियो में कथावाचक बताए जा रहे देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके आचरण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। क्या इस मामले में जिम्मेदार संस्थाएं संज्ञान लेंगी?
#Ayodhya #AyodhyaNews #UttarPradesh #UPNews #ViralVideo #KathaVachak #HindiNews #NewsUpdate #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ज्वेलर्स का थाने में उत्पीड़न, SSP ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित गोरखपुर में पुलिस पर एक बार फिर इल्जाम लगा है। ताजा मामले में चोरी के गहने खरीदने के संदेह में महादेवा बाजार निवासी ज्वेलर्स मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर टॉर्चर करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज के खिलाफ आरोप है कि जांच में सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के बाद भी उसे चौकी में बैठाए रखा गया। ज्वेलर्स के परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी खजनी के BJP विधायक श्रीराम चौहान को दी।विधायक के PRO ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को प्रताड़ित नहीं करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया। रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि ज्वेलर्स को चौकी में बैठाए जाने, पूछताछ की प्रक्रिया, उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    ज्वेलर्स का थाने में उत्पीड़न, SSP ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
गोरखपुर में पुलिस पर एक बार फिर इल्जाम लगा है। ताजा मामले में चोरी के गहने खरीदने के संदेह में महादेवा बाजार निवासी ज्वेलर्स मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर टॉर्चर करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया है। 
चौकी इंचार्ज के खिलाफ आरोप है कि जांच में सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के बाद भी उसे चौकी में बैठाए रखा गया। ज्वेलर्स के परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी खजनी के BJP विधायक श्रीराम चौहान को दी।विधायक के PRO ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को प्रताड़ित नहीं करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया।
रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि ज्वेलर्स को चौकी में बैठाए जाने, पूछताछ की प्रक्रिया, उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • UCC पर ओवैसी की अमित शाह को चुनौती! बोले- ‘गोवा में लागू करके दिखाएं उत्तराखंड वाला UCC’
    1
    UCC पर ओवैसी की अमित शाह को चुनौती! बोले- ‘गोवा में लागू करके दिखाएं उत्तराखंड वाला UCC’
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला,शिक्षा के निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकारों के उठाए मुद्दे गोरखपुर में छात्र राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं। छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया और छात्र सभा में नेहा बोरा ने शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।पेपर लीक से लेकर शिक्षा के निजीकरण तक नेहा बोरा ने कई सवाल उठाए।AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के गोरखपुर पहुंचने पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इसके बाद आयोजित छात्र सभा में उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।नेहा बोरा ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकार ऐसे मुद्दे हैं,जिन पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।उन्होंने छात्र आंदोलनों को लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।उन्होंने कहा शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।नेहा बोरा ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र किया।उन्होंने इन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई बताया।गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।गोरखपुर में नेहा बोरा का यह दौरा छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।शिक्षा, रोजगार,पेपर लीक और छात्र अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर AISA ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इन सवालों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं डराने वाले हैं।लोगों ने कहा था एनडीए सरकार में इस्तीफा नहीं होता है।लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर हमने प्रदर्शन किया।और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
    1
    AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला,शिक्षा के निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकारों के उठाए मुद्दे
गोरखपुर में छात्र राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है।
AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं।
छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया और छात्र सभा में नेहा बोरा ने शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।पेपर लीक से लेकर शिक्षा के निजीकरण तक नेहा बोरा ने कई सवाल उठाए।AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के गोरखपुर पहुंचने पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इसके बाद आयोजित छात्र सभा में उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।नेहा बोरा ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकार ऐसे मुद्दे हैं,जिन पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।उन्होंने छात्र आंदोलनों को लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।उन्होंने कहा शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही तय  होनी चाहिए।नेहा बोरा ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र किया।उन्होंने इन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई बताया।गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।गोरखपुर में नेहा बोरा का यह दौरा छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।शिक्षा, रोजगार,पेपर लीक और छात्र अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर AISA ने अपनी आवाज बुलंद की है।
अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इन सवालों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं डराने वाले हैं।लोगों ने कहा था एनडीए सरकार में इस्तीफा नहीं होता है।लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर हमने प्रदर्शन किया।और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया
    1
    आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना
    1
    योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना
योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छात्रों ने नहर में कूदी महिला की जान बचाई, डीएम ने किया सम्मानित महराजगंज के निचलौल इलाके में नहर में कूदी एक महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है। सोमवार को डीएम ने अपने कार्यालय में दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के स्कूल के प्रिंसिपल को भी स्मृति चिन्ह दिया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में सेखुई, थाना चौक के कृष्णा गुप्ता और कोहड़वल, थाना निचलौल के सद्दाम हुसैन शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला के नहर में कूदने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद कृष्णा और सद्दाम ने महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा और सद्दाम का साहस निश्चित रूप से दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
    1
    छात्रों ने नहर में कूदी महिला की जान बचाई, डीएम ने किया सम्मानित
महराजगंज के निचलौल इलाके में नहर में कूदी एक महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है। सोमवार को डीएम ने अपने कार्यालय में दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के स्कूल के प्रिंसिपल को भी स्मृति चिन्ह दिया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में सेखुई, थाना चौक के कृष्णा गुप्ता और कोहड़वल, थाना निचलौल के सद्दाम हुसैन शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं।
दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला के नहर में कूदने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद कृष्णा और सद्दाम ने महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा और सद्दाम का साहस निश्चित रूप से दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.