Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के प्रभाव से चेन्नई के बाद अब मुंबई में भी गैस सप्लाई में कमी होती नजर आ रही है. इसकी वजह से शहर में 20% होटल पहले ही बंद हो चुके हैं. आहार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में 50% होटल बंद हो सकते हैं.
पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के प्रभाव से चेन्नई के बाद अब मुंबई में भी गैस सप्लाई में कमी होती नजर आ रही है. इसकी वजह से शहर में 20% होटल पहले ही बंद हो चुके हैं. आहार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में 50% होटल बंद हो सकते हैं.
More news from Haryana and nearby areas
- मथुरा अप धार्मिक नगरी मथुरा के भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर नाबालिक बच्चों से कोकर्म का आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई आरोपी साधु को पदकर उसकी जमकर पिटाई की गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया बताया जा रहा है कि भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर स्थानीय बच्चे के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आरोपी को पकड़ लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए थाना पुलिस अपनी हिरासत में ले गई आगे की कार्यवाही एवं सोशल मीडिया पर अपलोड हुई यह वायरल वीडियो आप लोगों तक सूचना के अनुसार दिखाई जा रहा है नेशनल मीडिया न्यू एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत2
- जयपुर (राजस्थान) 8 मार्च मार्च 2026 विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में आयोजित कुम्हार समाज चिंतन और मंथन कार्यक्रम में उपस्थित दोलतराम पेंसिया ने मूल ओबीसी आरक्षण पर चर्चा कर राजस्थान प्रदेश भर से आए समाजिक कार्यकर्ताओं को जागरूक किया ।1
- युवा प्रदेश अध्यक्ष Digvijay Chautala राज्यसभा चुनाव को लेकर कहीं चौंकाने वाली बात1
- कोई हादसा हो जाता है तो फिर कौन जुम्मेवार बिजली विभाग को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए संबंधित अधिकारी ध्यान दें।1
- ईसानगर–हसनपुर कटौली में आम के पेड़ों पर आरी, गरीब बच्चों के मुंह से छीने जा रहे मीठे फल? ईसानगर थाना क्षेत्र, हसनपुर कटौली (लखीमपुर खीरी) ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में इन दिनों बड़ी संख्या में आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सैकड़ों पेड़ों पर आरी चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में लकड़ी भरकर बाहर भेजी जा रही है। गांव वालों का कहना है कि जिन आम के पेड़ों से हर साल गरीब परिवारों के बच्चे मीठे फल खाकर खुश होते थे, वही पेड़ अब ठेकेदारों की भेंट चढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो इस सीजन में गरीब जनता के बच्चों को आम खाने के लिए तरसना पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भारी मात्रा में पेड़ों की कटाई होने के बावजूद वन विभाग और वन रेंज अधिकारी की चुप्पी आखिर क्यों है? ग्रामीणों में चर्चा है कि क्या यह सब “गुलाबी नोटों” के दम पर हो रहा है, या फिर प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ रही? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगातार “एक वृक्ष मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एक तरफ पेड़ लगाने की बात, तो दूसरी तरफ हजारों पेड़ों पर आरी चलने से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हसनपुर कटौली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कटे हुए पेड़ों की लकड़ी के ढेर और ड्रम पड़ी लकड़ी देखी जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि: इतनी बड़ी कटाई की अनुमति किसने दी? वन विभाग की जिम्मेदारी किसकी है? पर्यावरण और गरीबों के हक की रक्षा कौन करेगा? इस पूरे मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि पर्यावरण भी बचे और गरीबों के बच्चों के मुंह से मीठे फल न छीने जाएं। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक: ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा सन्नोआचार्य 📞 9005899149 हर खबर के लिए संपर्क करें1
- श्रीगंगानगर से बड़ी खबर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 6.462 किलो हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार श्रीगंगानगर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना समेजा कोठी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 6.462 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। बताया गया कि 8-9 मार्च 2026 की रात गश्त के दौरान बीएसएफ को भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जैसे यंत्र के आने की सूचना मिली। इसके बाद बीएसएफ ने तुरंत पुलिस थाना समेजा कोठी की थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सिमरजीत सिंह (36 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी गांव पंबा बडू, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पैकेट में कुल 6.462 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।1
- Post by Duc News Rajsthan चैनल1
- 🔴 ताज़ा खबर | जयपुर जयपुर हाईवे पुलिया नंबर 14 पर हादसा जयपुर हाईवे पर पुलिया नंबर 14 के पास आरटीओ की गाड़ी और एक बाइ1