logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुबई,कतर व बहरीन में हालात को लेकर परिजनों की बढ़ी चिंता,पूर्व प्रधान हाजी रियाजनूर ने दिलाया भरोसा शेरपुर सहित पीलीभीत क्षेत्र के कई लोग खाड़ी देशों में कार्यरत, परिवारों में बेचैनी का माहौल पूरनपुर,पीलीभीत।दुबई, कतर एवं बहरीन में हो रहे हमलों और तनावपूर्ण हालात की खबरों के बीच जनपद पीलीभीत के शेरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रह रहे परिवारों की चिंता बढ़ गई है। खाड़ी देशों में रोजगार के सिलसिले में गए लोगों के परिजन लगातार समाचारों पर नजर बनाए हुए हैं और अपने अपनों की सलामती को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।शेरपुर के पूर्व प्रधान हाजी रियाजनूर ने बताया कि दुबई में रह रहे अब्दुल समी यार खान और फरमान खान और उनके साले भी वही है जबकि उनका भांजा बहरीन में कार्यरत है। हालात की खबरों के बाद परिवार के लोग काफी घबरा गए थे। ऐसे में उन्होंने स्वयं पहल करते हुए सभी से फोन पर बातचीत की, उनका हाल-चाल लिया और वहां की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।हाजी रियाजनूर ने बताया कि बातचीत के दौरान वहां रह रहे परिजनों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने घर के सभी सदस्यों को समझाया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि शेरपुर सहित पीलीभीत जनपद के काफी लोग दुबई, कतर और बहरीन जैसे देशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। ऐसे में किसी भी नकारात्मक खबर का सीधा असर यहां के परिवारों पर पड़ता है। कई घरों की आजीविका का मुख्य स्रोत यही प्रवासी लोग हैं। पूर्व प्रधान ने प्रशासन से भी अपील की कि यदि आवश्यकता हो तो विदेश मंत्रालय के माध्यम से वहां की स्थिति की स्पष्ट जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों में फैली आशंका दूर हो सके। फिलहाल परिवारजन अपने अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं।

17 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

दुबई,कतर व बहरीन में हालात को लेकर परिजनों की बढ़ी चिंता,पूर्व प्रधान हाजी रियाजनूर ने दिलाया भरोसा शेरपुर सहित पीलीभीत क्षेत्र के कई लोग खाड़ी देशों में कार्यरत, परिवारों में बेचैनी का माहौल पूरनपुर,पीलीभीत।दुबई, कतर एवं बहरीन में हो रहे हमलों और तनावपूर्ण हालात की खबरों के बीच जनपद पीलीभीत के शेरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रह रहे परिवारों की चिंता बढ़ गई है। खाड़ी देशों में रोजगार के सिलसिले में गए लोगों के परिजन लगातार समाचारों पर नजर बनाए हुए हैं और अपने अपनों की सलामती को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।शेरपुर के पूर्व प्रधान हाजी रियाजनूर ने बताया कि दुबई में रह रहे अब्दुल समी यार खान और फरमान खान और उनके साले भी वही है जबकि उनका भांजा बहरीन में कार्यरत है। हालात की खबरों के बाद परिवार के लोग काफी घबरा गए थे। ऐसे में उन्होंने स्वयं पहल करते हुए सभी से फोन पर बातचीत की, उनका हाल-चाल लिया और वहां की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।हाजी रियाजनूर ने बताया कि बातचीत के दौरान वहां रह रहे परिजनों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने घर के सभी सदस्यों को समझाया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि शेरपुर सहित पीलीभीत जनपद के काफी लोग दुबई, कतर और बहरीन जैसे देशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। ऐसे में किसी भी नकारात्मक खबर का सीधा असर यहां के परिवारों पर पड़ता है। कई घरों की आजीविका का मुख्य स्रोत यही प्रवासी लोग हैं। पूर्व प्रधान ने प्रशासन से भी अपील की कि यदि आवश्यकता हो तो विदेश मंत्रालय के माध्यम से वहां की स्थिति की स्पष्ट जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों में फैली आशंका दूर हो सके। फिलहाल परिवारजन अपने अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • ​न्यूज़ स्क्रिप्ट ​(INTRO) नमस्कार, मैं हूँ सरफराज़ अहमद खान और आप देख रहे हैं Upnewstv24। ​होली खुशियों और रंगों का त्यौहार है, लेकिन जब इसमें समाज सेवा का रंग मिल जाए, तो इसकी चमक दोगुनी हो जाती है। आज हम बात कर रहे हैं इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की, जिन्होंने राम होटल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया। ​(TRANSITION - दृश्य: फूलों की होली के विजुअल्स) इस कार्यक्रम का शानदार आयोजन क्लब की सदस्य पूनम गुप्ता, शशि खंडेलवाल, डिंपी गुप्ता, अंजू मिश्रा और मीना रस्तोगी द्वारा किया गया। उत्सव की शुरुआत गुलाल लगाकर एक-दूसरे का स्वागत करने से हुई। क्लब के सभी सदस्यों ने पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली खेलकर इस उत्सव को और भी खास बना दिया। ​(MAIN CONTENT - प्रतियोगिता और सेवा) उत्सव में केवल रंग ही नहीं थे, बल्कि कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं और गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें मीनाक्षी खन्ना, कल्पना गुप्ता और खुशबू गुप्ता ने बाजी मारी और विजेता रहे। ​लेकिन इस आयोजन की सबसे सुंदर तस्वीर तब दिखी, जब क्लब ने अपनी खुशियों में समाज के उन बच्चों को भी शामिल किया जिन्हें इसकी ज़रूरत थी। क्लब द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों को पिचकारी और रंग के पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए, ताकि वे भी अपनी होली को मुस्कुराहटों के साथ मना सकें। ​(CLOSING) यह पूरा कार्यक्रम क्लब अध्यक्षा कल्पना गुप्ता के मार्गदर्शन में सफल रहा। इस मौके पर सचिव रुचि खन्ना, उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, ISO राजविंदर चीमा, संपादिका खुशबू गुप्ता सहित निधि गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, सोनम अग्रवाल, कीर्ति मल्होत्रा और कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। ​कैमरामैन के साथ, मैं सरफराज़ अहमद खान, Upnewstv24।
    1
    ​न्यूज़ स्क्रिप्ट
​(INTRO)
नमस्कार, मैं हूँ सरफराज़ अहमद खान और आप देख रहे हैं Upnewstv24।
​होली खुशियों और रंगों का त्यौहार है, लेकिन जब इसमें समाज सेवा का रंग मिल जाए, तो इसकी चमक दोगुनी हो जाती है। आज हम बात कर रहे हैं इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की, जिन्होंने राम होटल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया।
​(TRANSITION - दृश्य: फूलों की होली के विजुअल्स)
इस कार्यक्रम का शानदार आयोजन क्लब की सदस्य पूनम गुप्ता, शशि खंडेलवाल, डिंपी गुप्ता, अंजू मिश्रा और मीना रस्तोगी द्वारा किया गया। उत्सव की शुरुआत गुलाल लगाकर एक-दूसरे का स्वागत करने से हुई। क्लब के सभी सदस्यों ने पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली खेलकर इस उत्सव को और भी खास बना दिया।
​(MAIN CONTENT - प्रतियोगिता और सेवा)
उत्सव में केवल रंग ही नहीं थे, बल्कि कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं और गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें मीनाक्षी खन्ना, कल्पना गुप्ता और खुशबू गुप्ता ने बाजी मारी और विजेता रहे।
​लेकिन इस आयोजन की सबसे सुंदर तस्वीर तब दिखी, जब क्लब ने अपनी खुशियों में समाज के उन बच्चों को भी शामिल किया जिन्हें इसकी ज़रूरत थी। क्लब द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों को पिचकारी और रंग के पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए, ताकि वे भी अपनी होली को मुस्कुराहटों के साथ मना सकें।
​(CLOSING)
यह पूरा कार्यक्रम क्लब अध्यक्षा कल्पना गुप्ता के मार्गदर्शन में सफल रहा। इस मौके पर सचिव रुचि खन्ना, उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, ISO राजविंदर चीमा, संपादिका खुशबू गुप्ता सहित निधि गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, सोनम अग्रवाल, कीर्ति मल्होत्रा और कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
​कैमरामैन के साथ, मैं सरफराज़ अहमद खान, Upnewstv24।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    20 hrs ago
  • पूरनपुर,पीलीभीत)।होली के पावन पर्व से पहले शेरपुर कलां में जो नजारा देखने को मिला, उसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश कर दी। यहां प्रधान प्रतिनिधि तकी खां ने खुद होली स्थल पर खड़े होकर सफाई अभियान की कमान संभाली और हिंदू- मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। उनके साथ गांव के विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और पूरे होली स्थल व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।गांव में वर्षों से होली का त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है। इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तकी खां ने पहल की और साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया। मुस्लिम समाज के लोग जहां सफाई अभियान में जुटे दिखे, वहीं हिंदू समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। हर किसी के चेहरे पर उत्साह और आपसी विश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी।तकी खां ने कहा, “हमारा गांव हमेशा से भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है। त्योहार किसी एक धर्म का नहीं होता, बल्कि यह पूरे समाज को जोड़ने का अवसर होता है। हम सब मिलकर होली मनाते हैं और यही हमारी असली ताकत है।”ग्रामीणों ने बताया कि होली के दिन सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं देते हैं। रंगों के इस त्योहार में न कोई भेदभाव होता है और न ही कोई दूरी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ खुशियां मनाते हैं।सफाई अभियान के दौरान युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। गांव की महिलाओं ने भी स्वच्छता और सौहार्द का समर्थन करते हुए अपने स्तर पर सहयोग किया। पूरे क्षेत्र में इस पहल की चर्चा हो रही है और लोग इसे सामाजिक समरसता की मजबूत नींव बता रहे हैं।शेरपुर कलां में होली से पहले की यह तस्वीर साफ संदेश दे रही है कि जब समाज एकजुट होता है तो हर पर्व खुशियों का सच्चा उत्सव बन जाता है। यहां की मुस्लिम–हिन्दू एकता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपसी प्रेम और भाईचारा ही सबसे बड़ा रंग है, जो हर दिल को जोड़ देता
    1
    पूरनपुर,पीलीभीत)।होली के पावन पर्व से पहले शेरपुर कलां में जो नजारा देखने को मिला, उसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश कर दी। यहां प्रधान प्रतिनिधि तकी खां ने खुद होली स्थल पर खड़े होकर सफाई अभियान की कमान संभाली और हिंदू- मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। उनके साथ गांव के विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और पूरे होली स्थल व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।गांव में वर्षों से होली का त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है। इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तकी खां ने पहल की और साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया। मुस्लिम समाज के लोग जहां सफाई अभियान में जुटे दिखे, वहीं हिंदू समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। हर किसी के चेहरे पर उत्साह और आपसी विश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी।तकी खां ने कहा, “हमारा गांव हमेशा से भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है। त्योहार किसी एक धर्म का नहीं होता, बल्कि यह पूरे समाज को जोड़ने का अवसर होता है। हम सब मिलकर होली मनाते हैं और यही हमारी असली ताकत है।”ग्रामीणों ने बताया कि होली के दिन सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं देते हैं। रंगों के इस त्योहार में न कोई भेदभाव होता है और न ही कोई दूरी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ खुशियां मनाते हैं।सफाई अभियान के दौरान युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। गांव की महिलाओं ने भी स्वच्छता और सौहार्द का समर्थन करते हुए अपने स्तर पर सहयोग किया। पूरे क्षेत्र में इस पहल की चर्चा हो रही है और लोग इसे सामाजिक समरसता की मजबूत नींव बता रहे हैं।शेरपुर कलां में होली से पहले की यह तस्वीर साफ संदेश दे रही है कि जब समाज एकजुट होता है तो हर पर्व खुशियों का सच्चा उत्सव बन जाता है। यहां की मुस्लिम–हिन्दू एकता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपसी प्रेम और भाईचारा ही सबसे बड़ा रंग है, जो हर दिल को जोड़ देता
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चुरा सकतपुर कस्बे में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित चुरा चौकी पर होली पर्व से पहले एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग तीन घंटे चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान पांच बाइक सवारों के चालान किए गए। चौकी इंचार्ज अंकित यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया। राहगीरों को भी सावधानी बरतने और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने के लिए धीमी गति अपनाने को कहा गया। यह अभियान चुरा चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उनके साथ चित्रपाल, माखनलाल, सतपाल सिंह, सूर्या और बृजेश दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    1
    चुरा सकतपुर कस्बे में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित चुरा चौकी पर होली पर्व से पहले एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग तीन घंटे चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान पांच बाइक सवारों के चालान किए गए।
चौकी इंचार्ज अंकित यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया। राहगीरों को भी सावधानी बरतने और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने के लिए धीमी गति अपनाने को कहा गया।
यह अभियान चुरा चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उनके साथ चित्रपाल, माखनलाल, सतपाल सिंह, सूर्या और बृजेश दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा कदम, तालाब के जगह पर अवैध कब्जाधारियों को 24 घंटे का समय #vairalvideoシ #MYogiAdityanath #NewsUpdate #pilibhit #यूपी
    1
    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा कदम, तालाब के जगह पर अवैध कब्जाधारियों को 24 घंटे का समय  #vairalvideoシ
#MYogiAdityanath #NewsUpdate #pilibhit #यूपी
    user_BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाजारघाट मे महिला से मारपीट व धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट निवासी शीला कौर पत्नी सरवन सिंह ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से पति के भाई गोविंद सिंह, सास संतोष कौर और देवरानी परमजीत कौर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी को गोविंद सिंह ने उसके साथ मारपीट की और शाम को शराब के नशे में दोबारा हमला कर घर से भगा दिया। थाना हजारा में शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप लगाया पीड़िता ने मामले में पुलिस अधीक्षक की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
    1
    बाजारघाट मे महिला से मारपीट व धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट निवासी शीला कौर पत्नी सरवन सिंह ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से पति के भाई गोविंद सिंह, सास संतोष कौर और देवरानी परमजीत कौर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी को गोविंद सिंह ने उसके साथ मारपीट की और शाम को शराब के नशे में दोबारा हमला कर घर से भगा दिया। थाना हजारा में शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप लगाया पीड़िता ने मामले में पुलिस अधीक्षक की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, जंगल को रात्रि के समय बंद कर दिया जाएगा, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। युवा जिला अध्यक्ष टिकट गुटके गुरदीप सिंह गोगी ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि रास्ता बंद होने से किसानों की फसलों को निकालना मुश्किल होगा और मंडी तक पहुंचाना भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलें समय पर मंडी तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। गोगी ने कहा कि रास्ता बंद होने से शादियों का आयोजन भी प्रभावित होगा, क्योंकि बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में परेशानी होगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारी व प्राइवेट ड्यूटी करने वालों को भी परेशानी होगी, क्योंकि उन्हें अपने घर पहुंचने में देर हो सकती है। तो वह कैसे पहुंच पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। *आंदोलन की चेतावनी* गोगी ने पीटीआर प्रशासन से मांग की है कि वे इस आदेश को वापस लें और लोगों की समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो 7 तारीख को डीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आगे भी संघर्ष किया जाएगा।
    1
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, जंगल को रात्रि के समय बंद कर दिया जाएगा, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। युवा जिला अध्यक्ष टिकट गुटके गुरदीप सिंह गोगी ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि रास्ता बंद होने से किसानों की फसलों को निकालना मुश्किल होगा और मंडी तक पहुंचाना भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलें समय पर मंडी तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।
गोगी ने कहा कि रास्ता बंद होने से शादियों का आयोजन भी प्रभावित होगा, क्योंकि बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में परेशानी होगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारी व प्राइवेट ड्यूटी करने वालों को भी परेशानी होगी, क्योंकि उन्हें अपने घर पहुंचने में देर हो सकती है। तो वह कैसे पहुंच पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है।
*आंदोलन की चेतावनी*
गोगी ने पीटीआर प्रशासन से मांग की है कि वे इस आदेश को वापस लें और लोगों की समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो 7 तारीख को डीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आगे भी संघर्ष किया जाएगा।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरुभाग सिंह पर एक राइस मिल पर अवैध कब्जे के प्रयास, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला तब चर्चा में आया जब पीड़ित व्यापारी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। 🏭 क्या है पूरा मामला? शिर्डी राइस मिल के स्वामी संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि: उनकी बंडा रोड स्थित राइस मिल (गाटा संख्या 403, रकबा 1.121 हेक्टेयर) की बैंक द्वारा कभी कोई नीलामी या विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इसके बावजूद गुरुभाग सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा मिल को खरीदने का दावा किया जा रहा है। जब संपत्ति की कोई नीलामी हुई ही नहीं, तो खरीद का दावा किस आधार पर किया जा रहा है — यह बड़ा सवाल है। 💰 आपसी सौदे का विवाद संजीव अग्रवाल के अनुसार: मिल को लेकर एक आपसी समझौता गवाहों की मौजूदगी में तय हुआ था। एग्रीमेंट का समय नजदीक आने पर जब भुगतान की मांग की गई, तो गुरुभाग सिंह ने टेंडर और ठेकों का हवाला देकर भुगतान टाल दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरुभाग सिंह पर एक राइस मिल पर अवैध कब्जे के प्रयास, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला तब चर्चा में आया जब पीड़ित व्यापारी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई।
🏭 क्या है पूरा मामला?
शिर्डी राइस मिल के स्वामी संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि:
उनकी बंडा रोड स्थित राइस मिल (गाटा संख्या 403, रकबा 1.121 हेक्टेयर) की बैंक द्वारा कभी कोई नीलामी या विज्ञापन जारी नहीं किया गया।
इसके बावजूद गुरुभाग सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा मिल को खरीदने का दावा किया जा रहा है।
जब संपत्ति की कोई नीलामी हुई ही नहीं, तो खरीद का दावा किस आधार पर किया जा रहा है — यह बड़ा सवाल है।
💰 आपसी सौदे का विवाद
संजीव अग्रवाल के अनुसार:
मिल को लेकर एक आपसी समझौता गवाहों की मौजूदगी में तय हुआ था।
एग्रीमेंट का समय नजदीक आने पर जब भुगतान की मांग की गई, तो गुरुभाग सिंह ने टेंडर और ठेकों का हवाला देकर भुगतान टाल दिया।
    user_BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.