मानवता परिवार की वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय वर्ष हुए पूरे जिसमें मुख्य अतिथि डॉ हीरा लाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी लोगो को मानवता के बारे में जानकारी दी **मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन** फतेहपुर। फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह सभागार में मानवता परिवार ने अपना स्थापना दिवस सम्मान समारोह तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हीरालाल (सचिव, एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शिवानी सिंह (उपायुक्त उद्योग, उत्तर प्रदेश), श्री दुर्गेश दीप (डिप्टी एसपी, फतेहपुर), IFS राजस्थान श्री संग्राम सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार तथा समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना तथा स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने स्वागत भाषण दिया और मानवता परिवार का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों के सहयोग, संस्था की शुरुआत तथा अब तक मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को दिए गए सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की प्रदेश संरक्षक शिवानी सिंह ने मानवता परिवार की सेवा यात्रा और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था से 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं। संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय है। अब तक 5 मृतक परिवारों को 17,56,910 रुपये की सहायता दी जा चुकी है। दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए भी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि एक जुट होकर मानवता परिवार की सदस्यता को आने वाले एक वर्ष में दो गुना करे और निस्वार्थ भाव से इस मुहिम से जोड़ने हेतु लोगों को प्रेरित करें।सेवा और करुणा के भाव से ही समाज का वास्तविक विकास हो सकता है।सभी धर्मों से बड़ा है सेवा धर्म ।इसी को साधना बना लें और मानवता परिवार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्था के लक्ष्यों की पूर्ति करने में अपना योगदान दें। मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता परिवार द्वारा किया जा रहा कार्य वास्तव में समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा, “आज जब समाज में संवेदनशीलता कम होती जा रही है, तब इस संस्था के माध्यम से मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को सहयोग पहुंचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। हिमांशु कुमार और उनके साथियों ने जो समर्पण दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। सरकार भी ऐसी संस्थाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करती है। मैं चाहता हूं कि यह संस्था और अधिक विस्तार लेकर शिक्षा, विवाह एवं रोजगार के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों की मदद करे।” उन्होंने उपस्थित सदस्यों को तकनीकी क़ृषि करके अपनी आय बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के समस्त सदस्यों, सभी ब्लॉक के सदस्यों तथा पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कवि एवं शिक्षक से शिव शरण बंधु हाथगामी एवं शिक्षिका प्रियंका वर्मा ने अपनी काव्य प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने बताया कि भविष्य में संस्था लड़कियों के विवाह, शिक्षा तथा रोजगार योजनाओं में भी सहयोग करने का प्रयास करेगी। सदस्यता की आयु सीमा अब 18 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दी गई है। अब 5 से 62 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति संस्था का सदस्य बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश वीर आर्य ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार चक्रवर्ती, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरुण सिंह, विनोद चक्रवर्ती, फहीम अहमद, अवनीश कुशवाहा, चंदन सिंह, प्रकाश पुंज वर्मा, दिनकर मौर्य, भानू, ऐश्वर्या प्रताप आनंद, अनुराग कुमार, ज्ञान सिंह, शशि कुमार, पंकज कुमार सिंह, अजय भदौरिया, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
मानवता परिवार की वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय वर्ष हुए पूरे जिसमें मुख्य अतिथि डॉ हीरा लाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी लोगो को मानवता के बारे में जानकारी दी **मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन** फतेहपुर। फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह सभागार में मानवता परिवार ने अपना स्थापना दिवस सम्मान समारोह तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हीरालाल (सचिव, एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शिवानी सिंह (उपायुक्त उद्योग, उत्तर प्रदेश), श्री दुर्गेश दीप (डिप्टी एसपी, फतेहपुर), IFS राजस्थान श्री संग्राम सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार तथा समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना तथा स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने स्वागत भाषण दिया और मानवता परिवार का परिचय प्रस्तुत
किया। उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों के सहयोग, संस्था की शुरुआत तथा अब तक मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को दिए गए सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की प्रदेश संरक्षक शिवानी सिंह ने मानवता परिवार की सेवा यात्रा और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था से 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं। संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय है। अब तक 5 मृतक परिवारों को 17,56,910 रुपये की सहायता दी जा चुकी है। दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए भी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि एक जुट होकर मानवता परिवार की सदस्यता को आने वाले एक वर्ष में दो गुना करे और निस्वार्थ भाव से इस मुहिम से जोड़ने हेतु लोगों को प्रेरित करें।सेवा और करुणा के भाव से ही
समाज का वास्तविक विकास हो सकता है।सभी धर्मों से बड़ा है सेवा धर्म ।इसी को साधना बना लें और मानवता परिवार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्था के लक्ष्यों की पूर्ति करने में अपना योगदान दें। मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता परिवार द्वारा किया जा रहा कार्य वास्तव में समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा, “आज जब समाज में संवेदनशीलता कम होती जा रही है, तब इस संस्था के माध्यम से मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को सहयोग पहुंचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। हिमांशु कुमार और उनके साथियों ने जो समर्पण दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। सरकार भी ऐसी संस्थाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करती है। मैं चाहता हूं कि यह संस्था और अधिक विस्तार लेकर शिक्षा, विवाह एवं रोजगार के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों की मदद करे।” उन्होंने उपस्थित सदस्यों को तकनीकी क़ृषि करके अपनी आय बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले
के समस्त सदस्यों, सभी ब्लॉक के सदस्यों तथा पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कवि एवं शिक्षक से शिव शरण बंधु हाथगामी एवं शिक्षिका प्रियंका वर्मा ने अपनी काव्य प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने बताया कि भविष्य में संस्था लड़कियों के विवाह, शिक्षा तथा रोजगार योजनाओं में भी सहयोग करने का प्रयास करेगी। सदस्यता की आयु सीमा अब 18 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दी गई है। अब 5 से 62 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति संस्था का सदस्य बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश वीर आर्य ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार चक्रवर्ती, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरुण सिंह, विनोद चक्रवर्ती, फहीम अहमद, अवनीश कुशवाहा, चंदन सिंह, प्रकाश पुंज वर्मा, दिनकर मौर्य, भानू, ऐश्वर्या प्रताप आनंद, अनुराग कुमार, ज्ञान सिंह, शशि कुमार, पंकज कुमार सिंह, अजय भदौरिया, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
- छिवलहा बाजार में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी, बर्तन की दुकान में घुसे, हजारों का नुकसान हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।1
- बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रदेश सचिव ने कहा जनगणना में ओबीसी का कलाम बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन लगातार जारी हैं जय मूल निवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रदेश सचिव ने कहा जनगणना में ओबीसी का कलाम बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन लगातार जारी हैं जय मूल निवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- बजरंग सेना के युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर तेजस हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल सके न्याय फतेहपुर जनपद के सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज शिव पुरम हरिहर गंज फ़तेहपुर के छात्र तेजस दिवेदी उर्फ यशु की घटना को लेकर पूरे परिवार में bajran सेना का मन व्यथित हो गया है जिसमें हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है पीड़ित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिले जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके अगर प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद पूरे विद्यालय को घेराव होगा जिसके जिम्मेदार शासन व प्रशासन एवं समस्त विद्यालय होगा2
- अपना दल एस की मासिक बैठक शैलेंद्र पटेल जी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर फतेहपुर में सम्पन्न हुई अपना दल एस की मासिक बैठक शैलेंद्र पटेल जी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर फतेहपुर में सम्पन्न हुई जनपद फतेहपुर में अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य बिंदु पर चर्चा हुई सक्रिय सदस्य जो पदाधिकारी नहीं बने हैं। और जो पदाधिकारी हैं। वो संबंधित अपना सेक्टर बूथ अध्यक्ष का नाम नम्बर जिले के सीनियर पदाधिकारी लोगों के माध्यम से लखनऊ पार्टी कार्यालय को लिखित ताैर पे भेजने का कार्य करें।, सभी पदाधिकारी अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने व व्यवस्था देख रेख का कार्य किया जाय और सभी पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और सभी विधान सभा अध्यक्ष हर हाल में अपने सभी जोन में 12तारीख को बैठक कराना है। और जोन की बैठक में प्रभारी हर हाल में उपस्थित रहेंगे संगठन विस्तार की समीक्षा व चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करना है । श्रीमती रेशम देवी पत्नी कुलदीप निवास को अधिकारी नगर पालिका फतेहपुर से खाली पड़ी कॉलोनी आवंटन के संबंध में वार्ता की गई। दिनांक 8 9.2026 को मिलने के लिए कहा गया है। जिसका समाधान आवेदन करने पर जांच के आधार पर आवेदन के भीम की जान की जानकारी दी गई है। जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। शैलेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष, बृजेश पाल( जिला उपाध्यक्ष), बिपिन कौशल जिला अध्यक्ष (आई टी मंच), अरुण पटेल,लाखन सिंह पटेल,वीरेंद्र सिंह पटेल, लालमन पटेल, सुरेश सिंह पटेल ,विजयपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिव कुमार ,काली शंकर ,विनोद कुमार कुशवाहा ,शिव शरण निषाद ,रामराज प्रधान, कप्तान सिंह राठौड़, आलोक कुमार पांडे,कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, अनूप पटेल, महेंद्र कुमार पटेल, राजकुमार उमराव, अनिल कुमार, ताज खान ,राजेंद्र कुमार ,आशीष कुमार पटेल ,दिलदार अली, शिवांश पटेल ,राहुल ,दीपू पटेल ,जिला अध्यक्ष( श्रम प्रकोष्ठ )दीपांशु पटेल, सर्वेश पटेल, हेमंत पटेल, शर्मा आदित्य तिवारी ,सुनील, कांति कुशवाहा जिला अध्यक्ष (महिला मंच), रेशमा देवी, नीलम देवी ,सुमन पासवान, प्रीति श्रीवास्तव, सीताराम, अशोक पटेल ,पप्पू वर्मा ,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।1
- छिवलहा बाजार में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी, बर्तन की दुकान में घुसे, हजारों का नुकसान छिवलहा बाजार में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी, बर्तन की दुकान में घुसे, हजारों का नुकसान हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।1
- जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए घंटे बरामद, ग्रामीणों में खुशी जनपद फतेहपुर के थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहीपुर स्थित जखई बाबा मंदिर से चोरी हुए घंटों की बरामदगी हो गई है। मंदिर से एक बड़ा और तीन छोटे घंटे चोरी होने के बाद लगातार खोजबीन की जा रही थी। 7 सितंबर को दुधेल नाला के किनारे एक खड्डे से काले झाल और जूट के बोरे में रखे चोरी हुए घंटे बरामद किए गए। मौके पर उप निरीक्षक रमेश कुमार राय ने गवाहों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। घंटों की बरामदगी के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बकेवर थाना पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। 📍स्थान: मोहीपुर, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर #Fatehpur #Bakewar #UPNews #FatehpurNews #BakewarPolice #Mohipur #LocalNews #HindiNews #BreakingNews1
- बाइक मे पीछे बैठी महिला की गिरकर कोई मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने आर्या अग्रवाल को किया सम्मानित l -अपनी प्रतिभा से जिले का नाम किया रोशन l फतेहपुर lअखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आज आर्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया l अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कैंप कार्यालय पीलूतले चौराहे में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में आर्या अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l आर्या अग्रवाल ने पांच साल की उम्र में आध्यात्मिक ज्ञान एवं स्मरण शक्ति से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराकर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसने एक हजार से अधिक संस्कृत श्लोक, शिवतांडव, हरबान चलीसा, सुना कर विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है l इस दौरान मुख्य रूप से बृजेश कुमार सोनी, रंजन गुप्ता, उमेश तिवारी, मयंक अग्रवाल, बीरेंद्र साहू, मनोज सोनी आशीष अग्रहरि, संजय जौहरी, सुरेंद्र पाठक, रोहित चौरसिया,1