लालगंज में आन-बान-शान से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस लालगंज/आदित्य सिंह +91 9142497957 वैशाली के लालगंज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। लालगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुधा देवी ने तिरंगा फहराया। वहीं पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी गोपाल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रेखा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि बीआरसी कार्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद लालगंज कार्यालय में नगर सभापति ने तिरंगा फहराया। लालगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद और करताहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति, शांति और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया। लालगंज बिहार वैशाली का नंबर वन चैनल #republicvaishali
लालगंज में आन-बान-शान से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस लालगंज/आदित्य सिंह +91 9142497957 वैशाली के लालगंज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। लालगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुधा देवी ने तिरंगा फहराया। वहीं पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी गोपाल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रेखा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि बीआरसी कार्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद लालगंज कार्यालय में नगर सभापति ने तिरंगा फहराया। लालगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद और करताहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति, शांति और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया। लालगंज बिहार वैशाली का नंबर वन चैनल #republicvaishali
- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में झंडा तोलन किया गया, करहटिया बुजुर्ग गांव वार्ड नंबर 5 🇮🇳🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में झंडा तोलन किया गया, करहटिया बुजुर्ग गांव वार्ड नंबर 5 🇮🇳🇮🇳 चेहरा काला वैशाली1
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आजादपुर क्षेत्र में सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन सवाल है—जमीन पर बदलाव कब दिखाई देगा? #आजादपुरमंडी #AzadpurMandi #DelhiNews #Delhi #CleanDelhi #GreenDelhi #दिल्लीकीसच्चाई #कचराकांड #सफाईव्यवस्था #कचरामुक्तदिल्ली #DelhiGovernment #RekhaGupta #दिल्लीसरकार #दिल्लीNCR #ViralNews #ViralVideo #BreakingNews1
- 🇮🇳 एक प्रयास मंच ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति 🇮🇳 📍 मुज़फ़्फ़रपुर | पुरानी गुदरी, भवानी सिंह मार्ग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रयास मंच की ओर से भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के संस्थापक संजय रजक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। 🇮🇳 झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का शानदार संदेश दिया। बच्चों के उत्साह और उमंग ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम के प्रति बच्चों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संजय रजक, रौशनी, लक्ष्मी, राज नंदनी, आरव और सिद्धार्थ सहित अन्य बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ❤️ बच्चों की प्रतिभा, तिरंगे का सम्मान और देश के प्रति प्रेम—यही रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह का संदेश।1
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा झंडा, विजयी विश्व तिरंगा झंडा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सरकार गैर सरकारी,संगठनों, संस्थाओं, विद्यालयों, विभिन्न दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने अपने अपने कार्यालय, पंचायतों, में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। आसमान में आन बान शान से।1
- कुढ़नी प्रखंड के रजला में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा कांवरियों के लिए शिविर लगाया गया1
- बिहार में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, बिहार (पटना) : बिहार में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को भारतीय स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। राज्य के विभिन्न जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। पटना के गांधी मैदान के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हाजीपुर में वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह, चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी, विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन में मुखिया पम्पी कुमारी, सरपंच रिंकू देवी, हिदायतपुर कटहरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिलिप कुमार भगत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने झंडोत्तोलन किया। समारोह के दौरान लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कई स्थानों पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- *BIG BREAKING -* मधुबनी में रौशन यादव के परिवार को न्याय दिलाने SSP ऑफिस पहुंचे PK, बोले - SSP ने 10 दिन के अंदर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया *PK बोले - 10 दिनों के भीतर अगर इंसाफ नहीं मिला तो फिर से मधुबनी SSP कार्यालय में आएंगे* *BIG BREAKING -* मधुबनी में रौशन यादव के परिवार को न्याय दिलाने SSP ऑफिस पहुंचे PK, बोले - SSP ने 10 दिन के अंदर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया *PK बोले - 10 दिनों के भीतर अगर इंसाफ नहीं मिला तो फिर से मधुबनी SSP कार्यालय में आएंगे*1
- जब सड़कें स्पेस टेक्नोलॉजी से बनाने के बड़े-बड़े दावे होते हैं, तो बारिश का पानी निकालने जैसी बुनियादी व्यवस्था क्यों नहीं संभल पा रही? #DelhiDehradunExpressway #NitinGadkari #NarendraModi #NHAI #Expressway #Waterlogging #Drainage #Infrastructure #GroundReport1
- पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में तीन किशोर डूबे एक का शव बरामद अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना जिला के खुसरूपुर में गंगा में डूबे तीन किशोर, अंकुश का शव बरामद, दो की तलाश जारी, पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन किशोरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने करीब 15 वर्षीय अंकुश का शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दो अन्य किशोर रौनक और सुंदरम की तलाश अब भी जारी है। SDRF की टीम मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव से छह किशोर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आदिलपुर घाट पहुंचे थे। सभी दोस्त बताए जा रहे हैं। गंगा में नहाने के दौरान अचानक अंकुश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देखकर 15 वर्षीय रौनक और 15 वर्षीय सुंदरम उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों किशोर नदी में लापता हो गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से तीनों किशोरों की तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया और गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद SDRF की टीम ने अंकुश का शव बरामद कर लिया। मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय अंकुश, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अंकुश अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। वहीं लापता दोनों किशोरों की पहचान 15 वर्षीय रौनक, पिता राजीव सिंह और 15 वर्षीय सुंदरम, पिता रत्नेश सिंह के रूप में हुई है। रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जबकि सुंदरम भी परिवार का इकलौता बेटा है। तीनों किशोर पढ़ाई करते थे और इसी वर्ष 11वीं कक्षा में पहुंचे थे। अंकुश का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं रौनक और सुंदरम के परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंगा में तेज बहाव के कारण SDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दो किशोरों की तलाश लगातार जारी है। पूरे जगमाल बीघा गांव में मातम पसरा हुआ है।1