ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर/महरौनी। आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। ललितपुर जिले के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्कूली बच्चे बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने ही अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन बारिश के बाद रास्ते में इतना कीचड़ हो गया कि साइकिल के पहियों में मिट्टी भर गई और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद चार बच्चों ने मिलकर साइकिल को उठाया और उसे हाथों पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और बच्चों की परेशानी को बयां कर रहा है। बारिश के बाद गांव का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मिट्टी और कीचड़ में धंसते हुए स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अब सवाल यह है कि जब गांव के बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को कीचड़ और जोखिम भरे रास्ते से निजात मिल सके।
ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर/महरौनी। आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। ललितपुर जिले के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्कूली बच्चे बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने ही अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन बारिश के बाद रास्ते में इतना कीचड़ हो गया कि साइकिल के पहियों में मिट्टी भर गई और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद चार बच्चों ने मिलकर साइकिल को उठाया और उसे हाथों पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और बच्चों की परेशानी को बयां कर रहा है। बारिश के बाद गांव का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मिट्टी और कीचड़ में धंसते हुए स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अब सवाल यह है कि जब गांव के बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को कीचड़ और जोखिम भरे रास्ते से निजात मिल सके।
- टीकमगढ़ में देश भक्ति गानों पर निकली तिरंगा यात्रा जमकर झूमे लोग *प्रेस विज्ञप्ति। युवा मोर्चा के तत्वाधान में हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत की उपस्थिति के साथ हर्ष उल्लास व देशभक्ति के रंग में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता हुए सम्मलित।* टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,लधु उधोग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व अजय यादव,वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी ,जिला कार्यक्रम संयोजक इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, कार्यक्रम सह संयोजक अंकित तोमर, प्रीति शर्मा व रामगोपाल चौरसिया, महामंत्री अश्वनी चढ़ार व मनोज देवलिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यात्रा प्रभारी संकल्प जैन, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, कलैक्टर विवेक श्रोतीय,अपर कलेक्टर शिवप्रकाश मंडरा, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, कुंडेश्वर मंडल व सावरकर मंडल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगरवासी, शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में नजरबाग प्रांगण में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर पूजन किया गया तत्पश्चात तीन-तीन की पंक्ति में डीजे पर देशभक्ति के गीतों व भारत माता के जय घोष के साथ पैदल तिरंगा यात्रा कोतवाली चौराहा, सिंधी धर्मशाला चौराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी, अवस्थी चौराहा व गांधी चौराहे पर यात्रा समाप्ति में भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया, भारत माता के जयकारे लगाकर राष्ट्रगान हुआ व पूर्व सेनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। विद्यार्थियों के लिए जल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतवासियों के हृदय में राष्ट्र व तिरंगे झंडे के लिए सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करना है, इस देश ने हमें पहचान दी है और इस झंडे के नीचे हम अपना आजादी का पर्व मना रहे हैं। सरोज राजपूत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन- शानबान है, इसका सम्मान बनाए रखना हम सभी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, तिरंगा झंडे के नीचे हम सभी एक समान है और बिना भेदभाव के समान अवसर व आजादी के उत्सव में हम जीते हैं।1
- 16 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर खरगापुर पहुंचे अमन सोनी, 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के किए दर्शन टीकमगढ़/खरगापुर। टीकमगढ़ के अमन सोनी करीब 16 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर खरगापुर नगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से जारी इस यात्रा के दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन किए तथा देश के 22 राज्यों में पैदल भ्रमण किया। खरगापुर पहुंचने पर कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। डीजे की धुन पर युवा यात्रा में शामिल हुए। खरगापुर के हनुमान जी मंदिर पर बृजेश मिश्रा, बड़े राजू राजा और अजय जोशी सहित अन्य लोगों ने अमन सोनी का स्वागत किया। अमन सोनी ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव हुए। कई बार उन्हें भूखे रहना पड़ा, तो कई रातें जंगलों में भी बितानी पड़ीं। यात्रा के दौरान साधु-संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना है। अमन सोनी ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यात्रा के माध्यम से सभी लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। #अमनसोनी #खरगापुर #soni 16 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर खरगापुर पहुंचे अमन सोनी, 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के किए दर्शन टीकमगढ़/खरगापुर। टीकमगढ़ के अमन सोनी करीब 16 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर खरगापुर नगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से जारी इस यात्रा के दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन किए तथा देश के 22 राज्यों में पैदल भ्रमण किया। खरगापुर पहुंचने पर कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। डीजे की धुन पर युवा यात्रा में शामिल हुए। खरगापुर के हनुमान जी मंदिर पर बृजेश मिश्रा, बड़े राजू राजा और अजय जोशी सहित अन्य लोगों ने अमन सोनी का स्वागत किया। अमन सोनी ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव हुए। कई बार उन्हें भूखे रहना पड़ा, तो कई रातें जंगलों में भी बितानी पड़ीं। यात्रा के दौरान साधु-संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना है। अमन सोनी ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यात्रा के माध्यम से सभी लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। #अमनसोनी #खरगापुर #soni1
- 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर अमन सोनी लोटे टीकमगढ़, बल्देवगढ़ में जगह जगह हुआ स्वागत 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर अमन सोनी लौटे टीकमगढ़, बल्देवगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत संपूर्ण भारत में ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा का संकल्प लेकर निकले अमन सोनी ने पूरा किया आध्यात्मिक सफर, बल्देवगढ़ से होते हुए अपने निवास टीकमगढ़ पहुंचे बल्देवगढ़/टीकमगढ़। संकल्प मजबूत हो तो लंबा रास्ता भी मंजिल तक पहुंचा देता है। इसी संकल्प और आस्था के साथ संपूर्ण भारत में पैदल यात्रा पर निकले टीकमगढ़ निवासी अमन सोनी ने 785 दिन बाद अपनी यात्रा पूर्ण कर ली। देशभर के ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा करते हुए निकली उनकी यह लंबी आध्यात्मिक यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। यात्रा पूर्ण करने के बाद अमन सोनी बल्देवगढ़ होते हुए अपने निवास स्थान टीकमगढ़ लौटे। अमन सोनी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पैदल भ्रमण करते हुए धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा के साथ अपनी यात्रा को आध्यात्मिक साधना का रूप दिया। हजारों किलोमीटर के इस कठिन सफर में मौसम की चुनौती, लंबा रास्ता, अपरिचित स्थान और रोजमर्रा की कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने संकल्प को टूटने नहीं दिया। 785 दिनों तक लगातार पैदल यात्रा करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। यात्रा के दौरान अमन सोनी जहां-जहां पहुंचे, वहां स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई और उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं तथा धार्मिक आस्था को करीब से देखने का अवसर मिला। इस दौरान अनेक स्थानों पर लोगों ने उनकी यात्रा के उद्देश्य को जाना और उनका उत्साह बढ़ाया। यात्रा पूर्ण कर बल्देवगढ़ पहुंचने पर उनके परिचितों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। इसके बाद वे टीकमगढ़ स्थित अपने निवास स्थान के लिए रवाना हुए। लंबे अंतराल के बाद अपने शहर लौटने पर परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। अमन सोनी की यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का सफर नहीं रही, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आस्था और संकल्प की कहानी बन गई। 785 दिनों तक पैदल चलते हुए ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा पूर्ण करना उन लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है, जो किसी लक्ष्य को कठिन मानकर रास्ते में ही रुक जाते हैं। यात्रा पूर्ण होने के बाद अमन सोनी ने कहा कि लंबे सफर के दौरान कई तरह की कठिन परिस्थितियां सामने आईं, लेकिन मन में एक ही संकल्प था कि यात्रा को पूरा करना है। इसी विश्वास और लोगों के सहयोग से वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। अमन सोनी की 785 दिन की पैदल यात्रा पूरी होने के साथ टीकमगढ़ ने भी एक ऐसी यात्रा की वापसी देखी है, जिसमें आस्था के साथ धैर्य, संघर्ष और संकल्प की झलक दिखाई देती है। लंबे सफर के बाद अपने शहर की धरती पर लौटना उनके लिए निश्चित रूप से भावुक और यादगार क्षण रहा।2
- तालबेहट पुलिस द्वारा सोलर प्लेटें चोरी के आरोप में 02 लोगों को किया गिरफ्तार। ललितपुर- तालबेहट पुलिस द्वारा थाना तालबेहट पर पंजीकृत धारा 303(2)/317(2) BNS में प्रकाश में आये अभिुयक्त आबिद पुत्र अब्दुल खान निवासी मुहल्ला चौबयाना थाना तालबेहट,राहुल रैकवार पुत्र विरजू रैकवार निवासी मुहल्ला चौबयाना थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया गयाहै। उनके कब्जे से 10 अदद सोलर प्लेटें, व चोरी की घटना में प्रयोग किया ऑटो बरामद किया है। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी कि अमर सिंह बुन्देला पुत्र स्व0 भगवान सिंह निवासी ग्राम कडेसराकलां थाना तालबेहट जनपद ललितपुर व राम सिंह यादव पुत्र हजरत निवासी रानीपुरा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर द्वारा दिनांक 11.08.2026 को पुलिस को सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी सोलर प्लोटों को चोरी कर लिया गया है । सूचना पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। गठित पुलिस टीमों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्तगण आबिद व राहुल रैकवार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । .2
- बक्षलापुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाय जाने को लेकर दिया ज्ञापन1
- मां जगदंबे के दरबार में संगीतमय श्रीराम कथा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण व अभिषेक का आयोजन, शुक्रवार को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा दिगौड़ा 13 अगस्त दिगौड़ा कस्बा के किले में विराजमान माँ जगदंबे के दरबार में 14 अगस्त से 21 अगस्त तक संगीतमय श्रीराम कथा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण व अभिषेक का धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। 14 अगस्त शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे कस्बा में गाजे बाजे के साथ विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दिगौड़ा सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।1
- टीकमगढ़ के संगम गार्डन में काली कंबल वाले वाला के निःशुल्क आरोग्य शिविर में पहुंचे मरीज़ टीकमगढ़ के संगम गार्डन में काली कंबल वाले वाला के निःशुल्क आरोग्य शिविर में पहुंचे मरीज़2
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे ग्राम पंचायत जाखलोन मे निकाली सौभाग्य यात्रा भीम आर्मी के ब्लाॅक उपाध्यक्ष मिस्टर बलराम चौधरी जी की ओर से सभी देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाये1
- breaking news Madhya Pradesh news live Tikamgarh Bane Rahe hamare channel ke sath1