logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली(कांधला)। कांधला पुलिस ने दो युवकों को अवैध छुरों समेत दबोचा शामली जनपद के थाना कांधला पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में इसरार पुत्र स्वर्गीय सईद निवासी मोहल्ला खैल थाना कांधला जनपद शामली तथा हसीम पुत्र नईम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध छुरा बरामद हुआ।

13 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

शामली(कांधला)। कांधला पुलिस ने दो युवकों को अवैध छुरों समेत दबोचा शामली जनपद के थाना कांधला पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में इसरार पुत्र स्वर्गीय सईद निवासी मोहल्ला खैल थाना कांधला जनपद शामली तथा हसीम पुत्र नईम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध छुरा बरामद हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kuldeep Babra Abc news
    1
    Post by Kuldeep Babra Abc news
    user_Kuldeep Babra Abc news
    Kuldeep Babra Abc news
    Court reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र में लापता युवक के शव को पुलिस द्वारा लावारिस मानकर अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनो और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए कोर्ट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। मामला संतोषपुर गांव के पास नहर किनारे मिले एक शव से जुड़ा है। मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई, जो छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गए थे। परिजनो का आरोप है कि शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए और उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका कहना है कि कृष्णपाल की मौत किन परिस्थितियो मे हुई, यह स्पष्ट किया जाए। यदि मामला हत्या का है, तो दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। मृतक के भतीजे कपिल कुमार ने बताया कि कृष्णपाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटिया हैं, जिनका पालन-पोषण वे मेहनत मजदूरी कर करते थे। पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र में लापता युवक के शव को पुलिस द्वारा लावारिस मानकर अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनो  और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए कोर्ट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।
मामला संतोषपुर गांव के पास नहर किनारे मिले एक शव से जुड़ा है। मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई, जो छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियो  में लापता हो गए थे। परिजनो  का आरोप है कि शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए और उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका कहना है कि कृष्णपाल की मौत किन परिस्थितियो  मे  हुई, यह स्पष्ट किया जाए। यदि मामला हत्या का है, तो दोषियो  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
मृतक के भतीजे कपिल कुमार ने बताया कि कृष्णपाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटिया हैं, जिनका पालन-पोषण वे मेहनत मजदूरी कर करते थे।
पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा हाथा पाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई का है मामला
    1
    पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा हाथा पाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई का है मामला
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 12 जुलाई 2025 की वो यादें और आज का ये दर्द... माँ बहुत याद आ रही है! 😭 (Day 2) ​#JaiMaaVaishnoDevi #MaaKaBulawa #Memories #Day2 #VaishnoDeviYatra #BhaktKiPukar #Emotional #MaaVaishnoDevi #JHNIndia #jaimatadi
    1
    12 जुलाई 2025 की वो यादें और आज का ये दर्द... माँ बहुत याद आ रही है! 😭 (Day 2) ​#JaiMaaVaishnoDevi #MaaKaBulawa #Memories #Day2 #VaishnoDeviYatra #BhaktKiPukar #Emotional #MaaVaishnoDevi #JHNIndia #jaimatadi
    user_JHN INDIA News
    JHN INDIA News
    घरौंडा, करनाल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज
    1
    संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🙏🏻🌹जय श्री महाकालेश्वर ज़ी🌹🙏🏻 🔱 01-05-2026- संध्या आरती श्रृंगार दर्शन उज्जैन से🔱
    1
    🙏🏻🌹जय श्री महाकालेश्वर ज़ी🌹🙏🏻 
🔱 01-05-2026- संध्या आरती श्रृंगार दर्शन उज्जैन से🔱
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की NEFT स्लिप भेजकर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
    1
    मुजफ्फरनगर में व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की NEFT स्लिप भेजकर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
    user_Abdul Ahad Choudhary
    Abdul Ahad Choudhary
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: फर्जी NEFT स्लिप से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्यापारियों से फर्जी NEFT पेमेंट स्लिप दिखाकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कॉपर वायर खरीदकर नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाया और फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर आरोपी मुज्जमिल निवासी गाजियाबाद को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और करीब 10 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी इस तरह की ठगी कर चुका है और कई फर्जी NEFT रसीदें बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर: फर्जी NEFT स्लिप से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्यापारियों से फर्जी NEFT पेमेंट स्लिप दिखाकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कॉपर वायर खरीदकर नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाया और फरार हो गया था।
पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर आरोपी मुज्जमिल निवासी गाजियाबाद को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और करीब 10 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी इस तरह की ठगी कर चुका है और कई फर्जी NEFT रसीदें बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "ये दूधिया झरना नहीं बर्फ है.. पहाड़ों के ऊपर ग्लेशियर टूटा है.. बर्फ झरने के रूप में बह रही है.." वीडियो हिमाचल प्रदेश में चंबा का है.. पांगी घाटी में ग्लेशियर टूट गया.. ग्लेशियर इतना बड़ा था कि कई घंटे तक बर्फ एक झरने के रूप में गिरती रही.. पांगी और चिराग क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में से एक है.. यहां अभी भी अधिकतर क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है.. पांगी क्षेत्र में सड़क बहाली का काम चल रहा था.. ग्लेशियर टूटने से मजदूरों में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए
    1
    "ये दूधिया झरना नहीं बर्फ है.. पहाड़ों के ऊपर ग्लेशियर टूटा है.. बर्फ झरने के रूप में बह रही है.."
वीडियो हिमाचल प्रदेश में चंबा का है.. पांगी घाटी में ग्लेशियर टूट गया.. ग्लेशियर इतना बड़ा था कि कई घंटे तक बर्फ एक झरने के रूप में गिरती रही.. 
पांगी और चिराग क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में से एक है.. यहां अभी भी अधिकतर क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है.. पांगी क्षेत्र में सड़क बहाली का काम चल रहा था.. ग्लेशियर टूटने से मजदूरों में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.