पादूकलां में शबे-कद्र की रात: रोशनी से जगमगाई मस्जिदें, इबादत में डूबा रहा कस्बा पादूकलां (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां में रमजान के पवित्र 26वें रोजे की रात (शबे-कद्र) पर आस्था और इबादत का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड की नूरानी मस्जिद और कादरी मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज, तरावीह और कुरान-ए-पाक की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, मौलाना मकसूद आलम, मौलाना नबी हसन और अल्ताफ हुसैन ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और नेकी का पैगाम देता है। इस दौरान रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। यही कारण है कि इस पूरे महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों की मदद और इंसानियत की सेवा पर विशेष जोर दिया जाता है।रमजान के चलते कस्बे में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। सदर बाजार, व्यापारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों और घरों को आधुनिक विद्युत सज्जा व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इस मौके पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी, जिससे पूरे कस्बे में एकता और सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।
पादूकलां में शबे-कद्र की रात: रोशनी से जगमगाई मस्जिदें, इबादत में डूबा रहा कस्बा पादूकलां (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां में रमजान के पवित्र 26वें रोजे की रात (शबे-कद्र) पर आस्था और इबादत का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड की नूरानी मस्जिद और कादरी मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज, तरावीह और कुरान-ए-पाक की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, मौलाना मकसूद आलम, मौलाना नबी हसन और अल्ताफ हुसैन ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और नेकी का पैगाम देता है। इस दौरान रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और
अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। यही कारण है कि इस पूरे महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों की मदद और इंसानियत की सेवा पर विशेष जोर दिया जाता है।रमजान के चलते कस्बे में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। सदर बाजार, व्यापारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों और घरों को आधुनिक विद्युत सज्जा व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इस मौके पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी, जिससे पूरे कस्बे में एकता और सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।
- हिंदू युवक तरुण की हत्या के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन। नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन। नागौर,,सर्व हिंदू समाज की ओर से होली के दिन दिल्ली में हिंदू युवक तरुण खटीक की जिहादियों द्वारा निर्मम हत्या करने के विरोध में आज नेहरू पार्क मैं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ओमकार सनातन वेद गुरुकुल आश्रम के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज ने कहा कि जिहादियों के हौसले आजकल संपूर्ण देश भर में बुलंद होते जा रहे हैं इसका मूल कारण हम सब सनातनी लोग एकजुट नहीं है इसलिए विधर्मी लोगों को इस प्रकार का कुकृत्य करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को होली का रंग बेचकर अपना पेट भरने में कोई शर्म नहीं आती वही लोग होली के अवसर पर थोड़ा सा रंग लगने पर इस प्रकार की जघन्य हत्या करने का साहस कर लेता है ऐसी दोहरी नीति वाले लोगों के प्रति सावधान रहकर हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला ने कहा कि हम सभी लोग देश और धर्म के लिए समय निकालकर एकजुटता का परिचय अगर हम देते हैं तो इस प्रकार की घटना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का साहस होगा इसलिए हिंदू समाज के साथ एकजुटता दिखाते हुए आगे बढ़े। बजरंग दल के देवेंद्र टाक ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं को सरकार नहीं रोकती है तो संपूर्ण हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसका प्रतिकार करना ही होगा। श्रद्धांजलि सभा को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा करने के बाद सर्व समाज के लोग नारेबाजी करते हुए जिहादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। समस्त खटीक समाज विकास सेवा समिति नागौर के अध्यक्ष ओमप्रकाश नागोरा ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली जैसे पावन पर्व के अवसर पर दलित हिंदू युवक तरुण खटीक की अत्यंत दुखद एवं निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश के सर्व हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है बल्कि समाज में भय और आक्रोश का वातावरण भी उत्पन्न करती है हम सर्व हिंदू समाज के नागरिक इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं तथा सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। *ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगे* 1= इस जघन्य निर्मम हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरता दंड फांसी की सजा दिलाई जाए। 2= पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप कम से कम 1 करोड रुपए का मुआवजा प्रदान किया जाए। 3= पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस मौके पर प्रहलाद नागोरा महावीर सांखला किशन नागोरा बबलू खीची हीरालाल राधेश्याम टोगसिया रामनिवास झाड़वाल रामदेव छाबा किशन सनातनी किशन नागोरा धनराज नागोरा कैलाश सांखला ओम प्रकाश नागोरा गोविंद टाक हरिराम नागौरा बालकिशन राजू नागोरा मनोज दुर्गेश महावीर नागौरा शक्ति नरेंद्र सियोता बजरंगलाल शर्मा अनिल गुजराती छोटू लाल तिवारी नथूराम सांखला सहित सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।4
- डेगाना/पालड़ी (नागौर): डेगाना क्षेत्र के पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी बावरी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। मेड़ता की पूर्व विधायक इंद्रा देवी बावरी ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।1
- बीकानेर में नव वर्ष हिंदू धर्म यात्रा रैली पर सजा बीकानेर #बीकानेर #लोगों #saja #bikaner1
- बीकानेर में गैस के लिए संघर्ष, गाड़ियों और टैक्सी का लंबा किराया लेगा नही ~ #Bikaner #BikanerNews #rajasthan #war #breakingnews1
- Post by SSSO News1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- *चेत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष बैनर का विमोचन किया* बीकानेर। बीकानेर मित्र एकता सेवा समिति द्वारा शहर में लगायें जाने वाले विक्रम संवत हिंदू नववर्ष 2083 के उपलक्ष्य पर 21 बैनर जिसका विमोचन मंगलवार की शाम को राजरतन बिहारी ठाकुर जी मंदिर के प्रांगण में मंदिर के पुजारी श्री कृष्ण मुरारी द्वारा विमोचन किया गया। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने मंगलवार को बताया कि विक्रम संवत भारतीय वैदिक नव-वर्ष के उपलक्ष्य पर हमारी संस्था द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर 21 बैनर लगाए जा रहे हैं। जिसके बैनर का विमोचन बीकानेर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध मंदिर पुजारी द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक एनडी रंगा, अध्यक्ष सुशील यादव, पूनम मोदी, रामकिशोर यादव, सुनील बांठिया,सैय्यद अख्तर, जितेंद्र व्यास,किसन जोशी, देवेश भाटी,दिलीप गुप्ता, के.कुमार आहूजा , विमल देवड़ा, शाकिर हुसैन चौपदार, सामसुखा जैन, नरेंद्र देवड़ा, कृपाल सिंह सहित आदि मौजूद रहे।1
- 2.40 लाख रूपये की कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद कर, वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत से अब तक पुलिस थाना कोतवाली नागौर द्वारा कुल 131 मोबाईल बरामद किये जा चुके हैं। नागौर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा गुमशुदा / चोरी के मोबाईल फोन बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में वेदपाल शिवरान थानाधिकारी थाना कोतवाली नागौर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कम्पनियों के गुमसुदा / चोरी के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद किये गये । नागौर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील में कहा है कि आपका मोबाईल गुम / चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई नम्बरों का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लॉक करवायें।2