श्री शिव महापुराण कथा के दिव्य आयोजन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने की अध्यक्षता,,,, रायबरेली:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, माननीय श्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में आगामी 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण कथा के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विधानसभा हरचंदपुर, बछरावां, सलोन, सरेनी तथा रायबरेली शहर के तमाम गणमान्य शुभचिंतकों और शिवभक्तों ने हिस्सा लिया, जहाँ आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस पावन आयोजन को प्रदेश का एक ऐतिहासिक और अलौकिक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, शिवभक्तों और सामाजिक संगठनों से बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का विशेष आह्वान किया गया। बैठक के दौरान देवों के देव महादेव से यह प्रार्थना की गई कि उनकी असीम अनुकम्पा से यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह से अविस्मरणीय बने, जिससे समस्त जनमानस को भगवान शिव की भक्ति और उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिलेभर से पधारे कई प्रमुख ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिष्ठित पदाधिकारी व प्रमुखजन उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री शिव महापुराण कथा के दिव्य आयोजन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने की अध्यक्षता,,,, रायबरेली:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, माननीय श्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में आगामी 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण कथा के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विधानसभा हरचंदपुर, बछरावां, सलोन, सरेनी तथा रायबरेली शहर के तमाम गणमान्य शुभचिंतकों और शिवभक्तों ने हिस्सा लिया, जहाँ आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस पावन आयोजन को प्रदेश का एक ऐतिहासिक और अलौकिक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, शिवभक्तों और सामाजिक संगठनों से बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का विशेष आह्वान किया गया। बैठक के दौरान देवों के देव महादेव से यह प्रार्थना की गई कि उनकी असीम अनुकम्पा से यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह से अविस्मरणीय बने, जिससे समस्त जनमानस को भगवान शिव की भक्ति और उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिलेभर से पधारे कई प्रमुख ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिष्ठित पदाधिकारी व प्रमुखजन उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
- ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन, भूमि पूजन संपन्न,,,, ऊंचाहार (रायबरेली) क्षेत्र में अध्यात्म और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चडराई टोल प्लाजा के समीप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए देव आह्वान और पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। पूजन के दौरान भू-देवताओं और मां भगवती का ध्यान करते हुए आगामी कथा समारोह के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान पूरा पांडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगोहा प्रधान वा मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल, रज्जन दुबे, शिवपूजन दिवेदी, प्रमोद सिंह (फौजी), हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रांजल पांडेय, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवकरन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, शिवपूजन पांडे एवं अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों ने समस्त रायबरेली व ऊंचाहार क्षेत्रवासियों से भावुक अपील की है कि वे 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें।1
- दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमटी भारत को मिली 213 रनों की बढ़त कोलंबो (SSC मैदान): SSC क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। भारत के विशाल 503 रनों (9 विकेट घोषित/पारी समाप्त) के जवाब में उतरी श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से एस. दिनुषा ने जुझारू खेल दिखाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं पी. सूर्यवंदरा ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका। भारत की ओर से सटीक और धारदार गेंदबाजी देखने को मिली। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और मेजबान टीम को 290 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 213 रनों की भारी-भरकम बढ़त के साथ अब भारतीय टीम मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड: भारत (पहली पारी): 503/9 श्रीलंका (पहली पारी): 290 ऑलआउट (एस दिनुषा – शतक, पी. सूर्यवंदरा – अर्धशतक | प्रसिद्ध कृष्णा – 3 विकेट, वाशिंगटन सुंदर – 3 विकेट)1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- कौशाम्बी में गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही! ₹995 के सिलेंडर के लिए मांगे ₹1100, वीडियो वायरल #Kaushambi #GasAgency #LPGPrice #Overrating #ViralVideo #UPNews #GasCylinder *चायल तहसील रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट* कौशाम्बी में गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही! ₹995 के सिलेंडर के लिए मांगे ₹1100, वीडियो वायरल #Kaushambi #GasAgency #LPGPrice #Overrating #ViralVideo #UPNews #GasCylinder *चायल तहसील रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट*1
- कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के पास बुधवार सुबह कुएं में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर कुएं के अंदर पड़ी तो महिला दिखाई दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे बेटे हिमांशु पाल ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल (60 वर्ष), निवासी कोटिया गांव के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा 👉👉अझुवा कौशाम्बी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल में निकाला गया। मदरसा यादगार आला हजरत सुन्नी अझुवा यंग ग्रुप के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग नबी की आमद के नारों से गूंजते रहे।जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 मदरसा से हुई। सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए लोग निर्धारित स्थान पर जुटने लगे थे।बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस का हिस्सा बने। लोग पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने तथा सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधे नजर आए। बच्चों और युवाओं के हाथों में विभिन्न रंगों की झंडियां दिखाई दीं, जिससे जुलूस का माहौल और भी आकर्षक नजर आया।विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा जुलूस वार्ड नंबर 4 से रवाना हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर सात में मोहम्मद उबैद के आवास के रास्ते टांडा मार्ग पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जुलूस वापस नगर की ओर आया। जुलूस वार्ड नंबर 10 स्थित इमामबाड़ा चौक पहुंचा, जहां से टेंड्री तिराहा होते हुए वार्ड नंबर 12 में सैय्यद फैसल हसन के घर के रास्ते मदरसा परिसर पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।जुलूस के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोग चलते रहे। रास्ते में लोगों ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के गुजरने के दौरान आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मौजूद रहे।जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, पानी, बिस्किट, फ्रूटी और मिठाइयां वितरित कीं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रसाद स्वरूप दी जा रही खाद्य सामग्री ग्रहण की। स्वागत स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।जुलूस के दौरान तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। धार्मिक नारों के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से भी वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी और अकीदत का इजहार किया। *नारा-ए-तकबीर* *नारा-ए-रिसालत* और *सरकार की आमद मरहबा* के नारों की आवाज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की,जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इससे नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकाला और मदरसा परिसर में इसका समापन किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौकी इंचार्ज अझुवा अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जुलूस में हाफिज मोइनुद्दीन, मोहम्मद उबैद, मोहम्मद शाकिर, इरफान, अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सिराज, मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद, असलम, सरफराज अहमद, अनीश, इरफान बजाजी, सरफराज, रुस्तम, ताबिश, सैय्यद फारूक हसन, सैय्यद फैसल हसन, अब्दुल समद खान, मोहम्मद अरशद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञान दत्त यादव, प्रदीप कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, दीपक साहू, पिंटू साहू समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी जुलूस में सहभागिता की।बारावफात का जुलूस धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।4
- मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली : बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।1