*दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक* *6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित होगा पर्यावरण मेला* वन प्रमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग पूर्वी वन प्रमडल श्री विकास कुमार उज्ज्वल की अध्यक्षता में आगामी दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के बेहतर क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के दायित्व तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत दूधमटिया गांव में पर्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी तथा आमजनों की सहभागिता से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। साइकिल रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपस्थित पर्यावरणविदों ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि दूधमटिया पर्यावरण मेला पिछले लगभग 30 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। यह मेला जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा वृक्षों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन की परंपरा के माध्यम से लोगों को प्रेरित करता रहा है। मेले के दौरान आयोजन स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अस्थायी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नगर निगम द्वारा किए जाने की बात कही गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एनटीपीसी, एनएचएआई, सीसीएल सहित विभिन्न संस्थानों एवं विभागों को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पर्यावरण मेला को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वन्यप्राणी प्रमडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार,संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पर्यावरणविद, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं पर्यावरण समिति के सदस्य उपस्थित थे।
*दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक* *6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित होगा पर्यावरण मेला* वन प्रमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग पूर्वी वन प्रमडल श्री विकास कुमार उज्ज्वल की अध्यक्षता में आगामी दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के बेहतर क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के दायित्व तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत दूधमटिया गांव
में पर्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी तथा आमजनों की सहभागिता से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। साइकिल रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपस्थित
पर्यावरणविदों ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि दूधमटिया पर्यावरण मेला पिछले लगभग 30 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। यह मेला जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा वृक्षों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन की परंपरा के माध्यम से लोगों को प्रेरित करता रहा है। मेले के दौरान आयोजन स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अस्थायी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नगर निगम द्वारा किए जाने की बात कही गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मेले में विभिन्न
सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एनटीपीसी, एनएचएआई, सीसीएल सहित विभिन्न संस्थानों एवं विभागों को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पर्यावरण मेला को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वन्यप्राणी प्रमडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार,संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पर्यावरणविद, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं पर्यावरण समिति के सदस्य उपस्थित थे।
- सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान! #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand1
- मुस्कुराइए... आप हजारीबाग में हैं! जगह-जगह कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर सवाल1
- UPI पर 0.4% शुल्क! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर क्या बदलेगा? जानिए पूरी सच्चाई1
- चलकुशा प्रखंड : मसकेडीह पंचायत के पैरामाउंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कला प्रदर्शनी में चित्रकला, हस्तकला, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और दैनिक जीवन से जुड़ी झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह, आलोक सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ चलकुशा, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव, स्कूल के डायरेक्टर शशि सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे। चलकुशा प्रखंड : मसकेडीह पंचायत के पैरामाउंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कला प्रदर्शनी में चित्रकला, हस्तकला, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और दैनिक जीवन से जुड़ी झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह, आलोक सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ चलकुशा, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव, स्कूल के डायरेक्टर शशि सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।1
- चरही में नशामुक्ति के लिए सब एक साथ आके नशामुक्ति अभियान में शामिल हो गए1
- #सतगावां प्रखंड के खूंटा बगिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेश रविदास के इलाज के दौरान मंगलबार को रांची रिम्स में मौत हो गया, मंगलवार को उनका डेथ बॉडी उनके गांव लाया गया, इस दौरान उनके आवास पर उनके परिजन रोते विखलते लोग #सतगावां प्रखंड के खूंटा बगिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेश रविदास के इलाज के दौरान मंगलबार को रांची रिम्स में मौत हो गया, मंगलवार को उनका डेथ बॉडी उनके गांव लाया गया, इस दौरान उनके आवास पर उनके परिजन रोते विखलते लोग1
- मांदर की थाप पर झूमा हजारीबाग, करम पूर्व संध्या में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य तस्वीर #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nonfollowers #chatrajharkha1
- रातू गुडू में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान कुल्हाड़ी से वार कर किया हत्या1