logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमरिया मे राजश्री एवं अन्य पान मशालो मे हो रही काला बाजारी राजश्री पान मसाले की काला बाजारी से छोटे -छोटे व्यापारी एवं पान मसाला खाने वाले उपभोक्ता परेशान

6 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

उमरिया मे राजश्री एवं अन्य पान मशालो मे हो रही काला बाजारी राजश्री पान मसाले की काला बाजारी से छोटे -छोटे व्यापारी एवं पान मसाला खाने वाले उपभोक्ता परेशान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई
    1
    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शहडोल । जिला उमरिया मोर्चा फाटक में चलती कार में लगी आग यह घटना NH 43 कटनी शहडोल मार्ग के मोर्चा फाटक के पास की बताई जा रही है गाड़ी नंबर एमपी 20 CG 8227 है गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो पाई, कार में आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया...
    1
    शहडोल । जिला उमरिया मोर्चा फाटक में चलती कार में लगी आग
यह घटना NH 43 कटनी शहडोल मार्ग के मोर्चा फाटक के पास की बताई जा रही है गाड़ी नंबर एमपी 20 CG 8227 है गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो पाई, कार में आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया...
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨 NH-30 पर तेज रफ्तार थार का कहर: राहगीर गंभीर घायल, झिंझरी पुलिस ने दिखाई इंसानियत की मिसाल कटनी। जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार थार ने इंसानी जिंदगी को रौंदते हुए दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। ग्राम पिपरौध स्थित अग्रवाल ढाबा के पास करीब रात 9:30 बजे अज्ञात काले रंग की थार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि घायल सड़क पर तड़पता रहा। ⚡ पुलिस बनी ‘देवदूत’, समय पर पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही झिंझरी चौकी पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे और प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को बिना देर किए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कटनी भिजवाया। घायल की पहचान सिहोरा निवासी बाली प्रसाद के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जहां मदन महल स्थित वेस्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। 🚗 हिट एंड रन: आरोपी थार चालक फरार हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी काले रंग की थार गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही वाहन हादसे की वजह बताया जा रहा है। माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 281 और 125(ए) के तहत अपराध क्रमांक 346/26 दर्ज कर लिया है। 🎥 सीसीटीवी में कैद होगी सच्चाई फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा। 👉 इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है, वहीं झिंझरी पुलिस की तत्परता ने एक जिंदगी बचाने की उम्मीद जगा दी है।
    1
    🚨 NH-30 पर तेज रफ्तार थार का कहर: राहगीर गंभीर घायल, झिंझरी पुलिस ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
कटनी। जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार थार ने इंसानी जिंदगी को रौंदते हुए दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। ग्राम पिपरौध स्थित अग्रवाल ढाबा के पास करीब रात 9:30 बजे अज्ञात काले रंग की थार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि घायल सड़क पर तड़पता रहा।
⚡ पुलिस बनी ‘देवदूत’, समय पर पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही झिंझरी चौकी पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे और प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को बिना देर किए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कटनी भिजवाया।
घायल की पहचान सिहोरा निवासी बाली प्रसाद के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जहां मदन महल स्थित वेस्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।
🚗 हिट एंड रन: आरोपी थार चालक फरार
हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी काले रंग की थार गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही वाहन हादसे की वजह बताया जा रहा है। माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 281 और 125(ए) के तहत अपराध क्रमांक 346/26 दर्ज कर लिया है।
🎥 सीसीटीवी में कैद होगी सच्चाई
फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा।
👉 इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है, वहीं झिंझरी पुलिस की तत्परता ने एक जिंदगी बचाने की उम्मीद जगा दी है।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • *ट्रैक्टर चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में* पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 16.04.26 को प्रार्थी रमेश पटेल पिता दत्तराम पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्रामः झिन्नापिपिरया थाना ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.04.26 को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर राजिस्थान का मेरी टैक्टर ट्राली ग्राम खमतरा से बहोरिबंद ले जाने को कहकर गया था जो बहोरीबंद नही पहुंचा और फोन भी नही उठा रहा था जो मेरी टैक्टर ट्राली को बेईमानी पूर्वक चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कंमाक 226/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफतार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग का टैक्ट्रर ढाली किमती 700000 का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, का विशेष योगदान रहा।
    1
    *ट्रैक्टर चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में*
पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में  ढीमरखेड़ा  पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 16.04.26 को प्रार्थी रमेश पटेल पिता दत्तराम पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्रामः झिन्नापिपिरया थाना ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.04.26 को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर राजिस्थान का मेरी टैक्टर ट्राली ग्राम खमतरा से बहोरिबंद ले जाने को कहकर गया था जो बहोरीबंद नही पहुंचा और फोन भी नही उठा रहा था जो मेरी टैक्टर ट्राली को बेईमानी पूर्वक चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कंमाक 226/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफतार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग का टैक्ट्रर ढाली किमती 700000 का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, का विशेष योगदान रहा।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sourabh Shrivastava
    1
    Post by Sourabh Shrivastava
    user_Sourabh Shrivastava
    Sourabh Shrivastava
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 ट्रैक्टर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढीमरखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 7 लाख का वाहन बरामद 🚨 कटनी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 📌 क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झिन्नापिपिरया निवासी प्रार्थी रमेश पटेल (50 वर्ष) ने दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम खमतरा से बहोरीबंद ले जाने के बहाने लेकर गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ⚡ ऐसे पकड़ा गया आरोपी जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पिपरौंध-रैपुरा मोड़ से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से नीले रंग का इंडो फार्म ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी कीमत लगभग ₹7 लाख बताई जा रही है, बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 👮‍♂️ पुलिस टीम की अहम भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ-साथ सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं देवेंद्र अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही। 💬 संदेश साफ – अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून से बच पाना अब आसान नहीं। (कटनी से विशेष रिपोर्ट)
    1
    🚨 ट्रैक्टर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढीमरखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 7 लाख का वाहन बरामद 🚨
कटनी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झिन्नापिपिरया निवासी प्रार्थी रमेश पटेल (50 वर्ष) ने दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम खमतरा से बहोरीबंद ले जाने के बहाने लेकर गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
⚡ ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पिपरौंध-रैपुरा मोड़ से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से नीले रंग का इंडो फार्म ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी कीमत लगभग ₹7 लाख बताई जा रही है, बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
👮‍♂️ पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ-साथ सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं देवेंद्र अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
💬 संदेश साफ – अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं
ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून से बच पाना अब आसान नहीं।
(कटनी से विशेष रिपोर्ट)
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी: खूनी संघर्ष के आरोपियों का उसी इलाके में निकाला जुलूस, जहां फैलाई थी दहशत, जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर हुआ एक घायल ​कटनी। शहर के एन.के.जे. थाना अंतर्गत खिरहनी क्षेत्र में चाकूबाजी कर सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने न केवल सलाखों के पीछे पहुँचाया, बल्कि उनका उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों के मन में खौफ और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है। ​ ​थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 16 अप्रैल की रात करीब 4 बजे की है। जिला अस्पताल कटनी से पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चाकूबाजी की घटना में घायल होकर उपचार के लिए भर्ती हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुँची। ​वहाँ मौजूद घायल लव उर्फ अभिषेक साहू, शिव पूजन साहू और मनोज साहू का बयान लिया गया। घायलों में मनोज साहू की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। ​पुरानी रंजिश और गाली-गलौज बनी वजह ​घायल लव उर्फ अभिषेक ने पुलिस को बताया कि आरोपी आर्यन दुबे, अंकित चौधरी और विक्की यादव ने उन्हें घेर लिया और मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई। ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 296 बी, 109(1), 115(2), 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से ​आर्यन दुबे,​अंकित चौधरी (पिता कमलेश चौधरी, निवासी दुर्गा चौक, बड़ी खिरहनी) ​विक्की यादव (उम्र 19 वर्ष, निवासी छोटी खिरहनी को गिरफ्तार किया ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। ​गिरफ्तारी के बाद एन.के.जे. पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल ले जाकर उनका जुलूस निकाला, जहाँ उन्होंने खूनी खेल खेलकर लोगों में दहशत पैदा की थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    कटनी: खूनी संघर्ष के आरोपियों का उसी इलाके में निकाला जुलूस, जहां फैलाई थी दहशत, जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर हुआ एक घायल
​कटनी। शहर के एन.के.जे. थाना अंतर्गत खिरहनी क्षेत्र में चाकूबाजी कर सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने न केवल सलाखों के पीछे पहुँचाया, बल्कि उनका उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों के मन में खौफ और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है।
​
​थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 16 अप्रैल की रात करीब 4 बजे की है। जिला अस्पताल कटनी से पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चाकूबाजी की घटना में घायल होकर उपचार के लिए भर्ती हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुँची।
​वहाँ मौजूद घायल लव उर्फ अभिषेक साहू, शिव पूजन साहू और मनोज साहू का बयान लिया गया। घायलों में मनोज साहू की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।
​पुरानी रंजिश और गाली-गलौज बनी वजह
​घायल लव उर्फ अभिषेक ने पुलिस को बताया कि आरोपी आर्यन दुबे, अंकित चौधरी और विक्की यादव ने उन्हें घेर लिया और मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई।
​प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 296 बी, 109(1), 115(2), 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से ​आर्यन दुबे,​अंकित चौधरी (पिता कमलेश चौधरी, निवासी दुर्गा चौक, बड़ी खिरहनी) ​विक्की यादव (उम्र 19 वर्ष, निवासी छोटी खिरहनी को गिरफ्तार किया 
​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
​गिरफ्तारी के बाद एन.के.जे. पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल ले जाकर उनका जुलूस निकाला, जहाँ उन्होंने खूनी खेल खेलकर लोगों में दहशत पैदा की थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.