Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking to Buy Other Vehicle Type : Tata Pickup Brand : tata Budget : 100000-200000 City / Locality : jhariya Year of Registration : 2022 Vehicle Type : Other Vehicle Condition : Old Fuel Type : Diesel good looking and pepar ok
UTTAM KUMAR
Looking to Buy Other Vehicle Type : Tata Pickup Brand : tata Budget : 100000-200000 City / Locality : jhariya Year of Registration : 2022 Vehicle Type : Other Vehicle Condition : Old Fuel Type : Diesel good looking and pepar ok
More news from झारखंड and nearby areas
- JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।6
- चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण1
- जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।2
- भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।1
- 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें1
- धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट। धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।5
- Slug:- मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला बलियापुर के हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में मची अफरातफरी............ पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों की सूझबूझ से बच्चों की जान बची............... Anchor:- धनबाद के बलियापुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय हरिबोल थान (मुकुंदा) में शुक्रवार को मिड डे मील तैयार करने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं और पूरे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार के बीच प्रधानाध्यापक, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जलते सिलेंडर को विद्यालय परिसर से बाहर कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को हरिबोल थान स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही विद्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बच्चे डरकर कक्षाओं से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए डंडे की सहायता से जलते गैस सिलेंडर को विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी, बालू और भीगे हुए बोरे की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एहतियात के तौर पर बिना मध्याह्न भोजन कराए ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। हीरालाल मोदक ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, मैं तुरंत विद्यालय पहुंचा। वहां देखा कि एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी और बच्चे डरे हुए थे। सबसे पहले सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद जलते सिलेंडर को बाहर कर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। यह सिलेंडर आज ही मंगाया गया था। आग लगने के कारणों की जांच होनी चाहिए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। Byte:- हीरालाल मोदक – पंचायत समिति सदस्य, मुकुंदा। V/O-Final:- विद्यालय में समय रहते आग पर काबू पा लेने से सभी बच्चों की जान सुरक्षित बच गई। हालांकि इस घटना ने स्कूलों में गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।2