नाराहट में 700 विद्यार्थियों ने देखी विज्ञान बस, छात्रों ने सीखे विज्ञान के नए-नए प्रयोग जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार निर्देशन में आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान बस का आगमन जनपद के दूरस्थ क्षेत्र नाराहट के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुआ। इस विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित श्री छत्रसाल जिला परिषद हाई स्कूल नाराहट ,सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट ,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाराहट, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरा खुर्द ,पटेल ग्राम उत्थान इंटर कॉलेज बनयाना तथा वृंदावन लाल एजुकेशनल कॉलेज के लगभग 700 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अवलोकन किया । छात्र-छात्राओं ने विज्ञान बस में विज्ञान के नए-नए प्रयोग सीखे। सभी ने जिलाधिकारी की इस पहल की खूब सराहना की।
नाराहट में 700 विद्यार्थियों ने देखी विज्ञान बस, छात्रों ने सीखे विज्ञान के नए-नए प्रयोग जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार निर्देशन में आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान बस का आगमन जनपद के दूरस्थ क्षेत्र नाराहट के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुआ। इस विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित श्री छत्रसाल जिला परिषद हाई स्कूल नाराहट ,सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट ,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाराहट, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरा खुर्द ,पटेल ग्राम उत्थान इंटर कॉलेज बनयाना तथा वृंदावन लाल एजुकेशनल कॉलेज के लगभग 700 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अवलोकन किया । छात्र-छात्राओं ने विज्ञान बस में विज्ञान के नए-नए प्रयोग सीखे। सभी ने जिलाधिकारी की इस पहल की खूब सराहना की।
- कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल, की रिपोर्ट ललितपुर, जनपद के तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान माहौल मोहब्बत, अमन और भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ की दिली मुबारकबाद दी गई। लोगों ने समाज में मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने तथा अमन-चैन और एकता कायम रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार निरंजन, पंडित प्रमोद कुमार सिरौटिया, पंडित अनुज तिवारी, श्री राम निरंजन, सत्यांश जोशी, रविशंकर रजक, पुलिस चौकी इंचार्ज, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, हाजी साहब जुम्मन खां, हाजी साहब मोर खां, जनाब शहीद खान, जनाब बलि मुहम्मद, जनाब रमजानी, जनाब शहीद, जनाब कुन्नू साई, जनाब अलफ खां, जनाब शाहिद, जनाब पीर खां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- पटना, 6 साल की उम्र में आदित्य का ज्ञान सुनकर होश उड़ जाएंगे, BPSC प्रोटेस्ट,,, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक डाकबंगला चौराहे पर बीते 25 अगस्त को नौकरियों में अनियमितता और परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन उस समय एक अभूतपूर्व मोड़ पर आ गया, जब प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच 6 साल का एक मासूम बच्चा अपने स्कूल बैग में भारत का संविधान रखकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दिया। पहली कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है, जो पटना के पुनाईचक इलाके का रहने वाला है। हाथों में तिरंगा थामे और आंदोलनकारियों के सुर में सुर मिलाते हुए, आदित्य न केवल इस छात्र आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गया है, बल्कि उसके तीखे तेवरों और बेबाक बयानों ने सत्ता के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा दिया है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #bihar_patna @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले के सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक नहाते समय डूबा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी। ललितपुर के थाना पूराकला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक के नहाते समय डूब गया । इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की सुकमा ढुकमा बांध में डूब जाने की सूचना प्राप्त हुयी थी। इस सूचना पर डायल-112 व थाना पूराकला की पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टीमर एवं स्थानीय लोगो की मदद से बाँध में डूबे हुये युवक की तलाश की गयी और राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण अभी तक उस युवक का पता नही चल पाया है। डूबने वाले युवक का नाम सुखदेव पुत्र ख्याली अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष है जो ग्राम विरधा थाना पूराकला का रहने वाला है । यह अपने कुछ दोस्तो के साथ बाँध में नहाने के लिये गया हुआ था जहाँ पर यह घटना घटित हो गयी थी युवक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ गये थे । युवक की तलाश के लिये गोताखोरो की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।1
- पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी मे भीम आर्मी भारत एकता मिशन का आयोजन किया गया 2027 को लेकर नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद का चुनाव की तैयारी की बात चीत हुई1
- जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।1
- अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!1
- बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।1
- ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।1