साप्ताहिक जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की समस्याएं सुनी दिए आवश्यक निर्देश समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। आज 15 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की गई पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रत्येक शिकायत को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई एवं समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार का अधिकारी है। पुलिस का दायित्व है कि पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा उसे समय पर उचित सहायता और न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संबंधित शिकायतों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
साप्ताहिक जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की समस्याएं सुनी दिए आवश्यक निर्देश समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। आज 15 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की गई पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रत्येक शिकायत को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई एवं समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार का अधिकारी है। पुलिस का दायित्व है कि पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा उसे समय पर उचित सहायता और न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संबंधित शिकायतों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
- टीकमगढ़ में सप्त श्रर्षि अखाड़ा के वाद प्रभु महाराज जी ने की चपाती होटल में की प्रेसवार्ता मे क्या कहा आप भी सुने प्रेसवार्ता टीकमगढ़ में सप्त श्रर्षि अखाड़ा के वाद प्रभु महाराज जी ने की चपाती होटल में की प्रेसवार्ता मे क्या कहा आप भी सुने प्रेसवार्ता1
- *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रि *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रिय, प्रशासन की भूमिका पर सवाल - बंडा जैसा हादसा होने का डर* *रिपोर्टर - संदीप सिंह घोष | घुवारा, छतरपुर* छतरपुर जिले के घुवारा नगर में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि नगर के हर वार्ड में गली-गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। *इन मोहल्लों में सक्रिय है कारोबार* नगर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड और बड़ा तालाब मुहल्ला में शाम ढलते ही अवैध शराब के अड्डे सज जाते हैं। सूत्रों के अनुसार किराना दुकानों और घरों की आड़ में कच्ची महुआ शराब से लेकर अवैध अंग्रेजी शराब तक ऊँचे दामों पर बेची जा रही है। *प्रशासन की मेहरबानी से बुलंद हैं हौसले* स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कारोबार संभव नहीं है। गश्त के दौरान भी इन अड्डों को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *युवा पीढ़ी बर्बाद, बंडा जैसा कांड दोहराने का खतरा* इस अवैध कारोबार के चलते नगर के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोहल्लों में रोज झगड़े और मारपीट आम हो गई है। सबसे बड़ा खतरा जहरीली शराब का है। बीते दिनों बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लोग भूले नहीं हैं। घुवारा में बिक रही शराब की कोई जांच नहीं है, यह कभी भी जहरीली साबित हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर छतरपुर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चिन्हित स्थानों - राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड, बड़ा तालाब पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।3
- प्रेम प्रसंग में दुस्साहस : होमगार्ड के घर दिनदहाड़े फायरिंग,चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे,चार कारतूस, 12 बोर की अवैध अदिया व कारतूस बरामद; युवती की दोस्ती को लेकर वारदात को दिया था अंजाम प्रेम प्रसंग में दुस्साहस : होमगार्ड के घर दिनदहाड़े फायरिंग,चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे,चार कारतूस, 12 बोर की अवैध अदिया व कारतूस बरामद; युवती की दोस्ती को लेकर वारदात को दिया था अंजाम इन्द्रपाल सिंह ‘प्रिइन्द्र’ ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में बीते 12 सितंबर को होमगार्ड के घर पर कार सवार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ और प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग एवं युवती की दोस्ती को लेकर उपजा विवाद सामने आया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। कार सवार होकर पहुंचे थे बदमाश बताया जाता है कि 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया में होमगार्ड के घर को निशाना बनाकर कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। दिनदहाड़े गोलियां चलने से गांव में हड़कंप मच गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना बार पुलिस एवं अन्य पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और अंततः चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेम प्रसंग में दोस्ती बनी विवाद की वजह पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार थाना बार क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी नानी के घर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान गांव में रहने वाली एक युवती से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला भी चलने लगा। इसी दौरान आरोपी को जानकारी हुई कि उक्त युवती की होमगार्ड के पुत्र सोनू से दोस्ती हो गई है। युवती की सोनू से बढ़ती नजदीकी की जानकारी मिलने के बाद यशप्रताप नाराज हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश पैदा हुई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू एवं उसके परिवार पर दबाव बनाने तथा भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से होमगार्ड के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी थी। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन तमंचे और 12 बोर की अदिया बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। बरामद असलहों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। चारों आरोपी मध्यप्रदेश से जुड़े गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार उम्र 19 वर्ष निवासी चिराई, जिला दतिया (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। इसके अलावा शिवम रावत उम्र 19 वर्ष, अजमेर रावत उर्फ नन्ना उम्र 20 वर्ष तथा सुरेन्द्र रावत उम्र 22 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम सड़, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) बताए गए हैं। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने घटना के पीछे छिपे विवाद का खुलासा करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त असलहों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े फायरिंग जैसी गंभीर वारदात का खुलासा होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।2
- पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा। पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।4
- नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा समेत कई मांगें उठाईं युवा सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल1
- *गणेशपुर में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल* *बलदेवगढ़।* तहसील के ग्राम पंचायत गणेशपुर में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। 50 फीट रोड नहीं होने से श्मशान तक जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भरा है। मजबूरी में ग्रामीण कंधे पर शव रखकर पानी में तैरते हुए श्मशान तक पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है। *गणेशपुर में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल* *बलदेवगढ़।* तहसील के ग्राम पंचायत गणेशपुर में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। 50 फीट रोड नहीं होने से श्मशान तक जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भरा है। मजबूरी में ग्रामीण कंधे पर शव रखकर पानी में तैरते हुए श्मशान तक पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है।1
- राहुल गांधी को लेकर उमा भारती का बड़ा तंज! बोलीं- डुकरा हो गए डुकरा | Rahul Gandhi | Uma Bharti मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी की उम्र और उनके ‘युवा नेता’ के तौर पर प्रचार को लेकर तंज कसा। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और उन्हें अब ‘जवान’ कहना ठीक नहीं है। उमा भारती के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आखिर उन्होंने राहुल गांधी पर ऐसा तंज क्यों कसा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखिए। नोट: वीडियो में बताए गए बयान को संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। #UmaBharti #RahulGandhi #BJP #Congress #MadhyaPradesh #MPNews #PoliticalNews #HindiNews #RahulGandhiNews #UmaBhartiNews #ViralNews #BreakingNews #Politics #IndiaNews #NewsUpdate1
- घर पर फायरिंग के मामले में चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे, पांच कारतूस और एक अदिया बरामद ललितपुर बार। थाना बार पुलिस ने घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित यशप्रताप परमार (19) निवासी ग्राम चिराई, थाना जिगना, जिला दतिया मध्य प्रदेश, शिवम रावत (19), अजमेर रावत उर्फ नन्ना (20) और सुरेन्द्र रावत (22), निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यशप्रताप के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, सुरेन्द्र रावत से एक तमंचा व एक कारतूस, शिवम रावत से एक तमंचा व एक कारतूस तथा अजमेर रावत उर्फ नन्ना से एक 12 बोर की अवैध अदिया व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 15 सितंबर 2026 को की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र भदौरिया, कांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।2