पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया

- मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ मऊ जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जिला जज एवं अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने लोक अदालत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों और न्यायालयों में पहुंचकर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने की अपील की।1
- मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ के थाना सरायलखंसी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि थाना दिवस में कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- चंदौली के विद्युत मंत्रालय उप्र एके शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया किसान नेता राम अवध सिंह किसान प्रवक्ता जय नाथ सिंह1
- वाराणसी: रामनगर रामपुर में सीवर कार्य ने पकड़ी रफ्ताररामनगर-रामपुर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम तेजी से कराया जा रहा है। वाराणसी में सीवर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों ने काम की गति बढ़ाने और निगरानी के निर्देश दिए हैं। रामनगर-रामपुर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम तेजी से कराया जा रहा है। वाराणसी में सीवर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों ने काम की गति बढ़ाने और निगरानी के निर्देश दिए हैं।1
- पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी पैर में गोली, दो साथी फरार मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती के मामले में वांछित शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।3
- महमूदपुर वार्ड नंबर 4 में जल निगम की पाइपलाइन फटने की शिकायत मुगलसराय के महमूदपुर वार्ड नंबर 4 में जल निगम की पानी की पाइपलाइन फट गई है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क पर कीचड़ एवं जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। अतः संबंधित विभाग से निवेदन है कि पाइपलाइन की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी को रोका जाए।3
- “काम कागजों में, जमीन पर नहीं—सैदपुर विधायक अंकित भारती का सरकार पर आरोप” गाजीपुर में समाजवादी पार्टी ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अंकित भारती ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अंकित भारती ने कहा कि इस सरकार में काम सिर्फ कागजों पर दिखाई देता है, लेकिन जमीन पर उसकी हकीकत कुछ और है। उन्होंने बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता आज भी परेशान है। विधायक ने PDA से जुड़े दलित और वंचित समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया और सरकार से सवाल किया। अंकित भारती ने आरोप लगाया कि इस सरकार में विपक्ष के विधायकों के साथ भी भेदभाव किया जाता है और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन आरोपों पर जवाब देगी और गाजीपुर की जमीनी समस्याओं का समाधान करेगी? Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- कान्हा अगरबत्ती मऊ जेल उत्पाद जेल के कैदियों द्वारा बनाया गया कान्हा अगरबत्ती, कान्हा अगरबत्ती देख जिला जज ने की प्रशंसा मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार की गई ‘कान्हा अगरबत्ती’ भी आकर्षण का केंद्र रही। लोक अदालत परिसर में लगाए गए स्टॉल पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कान्हा अगरबत्ती को देखा और बंदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक ऐसा स्टॉल भी नजर आया, जिसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्टॉल था ‘कान्हा अगरबत्ती’ का, जिसे मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार किया गया है। जिला जज संजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्ती को देखकर उनकी मेहनत और हुनर की प्रशंसा की। कान्हा अगरबत्ती के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें सकारात्मक दिशा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज संजय कुमार यादव ने किया शुभारंभ मऊ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है जिसे लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलंकर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की। जिला जज संजय कुमार यादव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आम नागरिक लंबे समय से अदालतों में लंबित अपने मामलों का इस मंच के जरिए आसानी से और आपसी सहमति से समाधान करा सकते हैं। बैंक रिकवरी से जुड़े ऋण विवाद और प्री-लिटिगेशन मामले, पारिवारिक विवाद , वाहन चालान ,भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल शामिल है । जिला जज ने जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं लोक अदालत में मुकदमों के फैसले से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है।1