Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार में सवार कार चालक की मौत शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा
Amjad Khan
कार में सवार कार चालक की मौत शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- Post by Dipu Bilwal1
- Post by Hariom Saini1
- Post by AniKo2
- Post by Sajid Pathan1
- सीहोर में 960 बच्चों का टीकाकरण: 107 गर्भवती महिलाओं की जांच; 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगी हाथों की स्वच्छता के लिए सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं और शिविरों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनसार हाल ही में आयोजित शिविमें शून्य से एक वर्ष तक की आयु के 700 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक वर्ष से अधिक आयु के 260 बच्चों को भी टीके लगाए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। बालिकाओं को भी लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी टीका लगा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे गंभीर कैंसर है। इस बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीनों तक चलाया जाएगा।1
- शाजापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह, विधायक अरुण भीमावत ने बांटे प्रमाण पत्र शाजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को शाजापुर के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य सविता सोनी ने की। इस अवसर पर युवा भारत संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। विधायक अरुण भीमावत ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके सशक्तिकरण से ही देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, युवा भारत संस्था के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।4
- सीहोर के निपानिया खुर्द में खेत में लगी आगः 20 क्विंटल गेहूं जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू निपानिया खुर्द में खेत में लगी आग सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीकखान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।1
- सभी ने मिलकर रमजान में रोजा अफ्तार किया।। स्वास्तिक नगर के लोग रहे शामिल1