logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ ब्रेकिंग | नकली Gold Flake सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़ मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में नकली सिगरेट तैयार कर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 🔹 ग्राम दूधली खादर में डेयरी के नाम पर भवन किराये पर लेकर सिगरेट बनाने का सेटअप लगाया गया था। 🔹 पुलिस के अनुसार, Gold Flake ब्रांड के नाम से कूटरचित रैपर तैयार कर सिगरेट बनाई और सप्लाई की जा रही थी। 🔹 मौके से 94 कार्टन तैयार सिगरेट समेत भारी मात्रा में सिगरेट और रैपर बरामद हुए। 🔹 सिगरेट बनाने की ऑटोमैटिक मशीनें और फिल्टर भी बरामद किए गए। 🔹 पुलिस ने आरोपी रवि किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। ⚠️ पुलिस ने मामले में कॉपीराइट एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

2 hrs ago
user_Mohd Waseem
Mohd Waseem
मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मेरठ ब्रेकिंग | नकली Gold Flake सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़ मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में नकली सिगरेट तैयार कर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 🔹 ग्राम दूधली खादर में डेयरी के नाम पर भवन किराये पर लेकर सिगरेट बनाने का सेटअप लगाया गया था। 🔹 पुलिस के अनुसार, Gold Flake ब्रांड के नाम से कूटरचित रैपर तैयार कर सिगरेट बनाई और सप्लाई की जा रही थी। 🔹 मौके से 94 कार्टन तैयार सिगरेट समेत भारी मात्रा में सिगरेट और रैपर बरामद हुए। 🔹 सिगरेट बनाने की ऑटोमैटिक मशीनें और फिल्टर भी बरामद किए गए। 🔹 पुलिस ने आरोपी रवि किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। ⚠️ पुलिस ने मामले में कॉपीराइट एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर पालिका नौगांवा से वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार दीप नगर पालिका नौगांवा से वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार दीपक सैनी इन्होंने बताया हम अपने वार्ड का विकास करेंगे
    1
    नगर पालिका नौगांवा से वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार दीप
नगर पालिका नौगांवा से वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार दीपक सैनी इन्होंने बताया हम अपने वार्ड का विकास करेंगे
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेरठ में आवास विकास केखिलाफ महासंग्राम! 1.80 करोड़ चंदे पर उठे सवाल का क्या है जवाब?मांगपत्र का अपडेट देखिए पूरी खबर का वीडियो MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आवास विकास परिषद की सेटबैक और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां व्यापारी और निवासी सड़क पर हैं, वहीं दूसरी तरफ 1.80 करोड़ रुपये के चंदे का विवाद को लेकर समिति का क्या कहना है देखिए? क्या मांगपत्र पर दी गई मांगो का कोई लिखित आश्वासन मिला या नहीं ?? प्रेस कांफ्रेंस में क्या हुआ देखिए सच्चाई 'TRUTH X' में नवेद खान के साथ।
    1
    मेरठ में आवास विकास केखिलाफ महासंग्राम! 1.80 करोड़ चंदे पर उठे सवाल का क्या है जवाब?मांगपत्र का अपडेट देखिए पूरी खबर का वीडियो
MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आवास विकास परिषद की सेटबैक और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां व्यापारी और निवासी सड़क पर हैं, वहीं दूसरी तरफ 1.80 करोड़ रुपये के चंदे  का विवाद को लेकर   समिति का क्या कहना है देखिए? क्या मांगपत्र  पर दी गई मांगो का कोई लिखित आश्वासन मिला या नहीं ?? प्रेस कांफ्रेंस में क्या हुआ देखिए सच्चाई 'TRUTH X' में नवेद खान के साथ।
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेरठ कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम को पुलिस देर रात अस्पताल ले गई
    1
    मेरठ कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम को पुलिस देर रात अस्पताल ले गई
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एडवोकेट रवि गौतम पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं और पिछले 24 घंटे से न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे *“एडवोकेट रवि गौतम पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं और पिछले 24 घंटे से न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। लेकिन कल रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा उन्हें जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।* मेरा सवाल है कि क्या शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करना भी अपराध है? अगर प्रशासन को उनकी सेहत की चिंता थी तो दिन में भी उनसे बातचीत की जा सकती थी। आधी रात को पुलिस भेजकर धरना खत्म कराना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है। न्याय की आवाज को अस्पताल में भर्ती करके दबाया नहीं जा सकता। हम और हमारी पार्टी रवि गौतम के साथ हैं।
    1
    एडवोकेट रवि गौतम पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं और पिछले 24 घंटे से न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे
*“एडवोकेट रवि गौतम पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं और पिछले 24 घंटे से न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। लेकिन कल रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा उन्हें जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।*
मेरा सवाल है कि क्या शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करना भी अपराध है? अगर प्रशासन को उनकी सेहत की चिंता थी तो दिन में भी उनसे बातचीत की जा सकती थी। आधी रात को पुलिस भेजकर धरना खत्म कराना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है।
न्याय की आवाज को अस्पताल में भर्ती करके दबाया नहीं जा सकता। हम और हमारी पार्टी रवि गौतम के साथ हैं।
    user_अतीक अहमद
    अतीक अहमद
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MP=पाली में समरसता सम्मेलन , जनजाति आयोग के सदस्य हुए शामिल
    1
    MP=पाली में समरसता सम्मेलन , जनजाति आयोग के सदस्य हुए शामिल
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हापुड़: पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग, 3 घायल; SIT गठित, 4 गिरफ्तार हापुड़, उत्तर प्रदेश: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव हो गया। सुबह करीब 8 बजे कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही ADG मेरठ जोन भानु भास्कर, DIG कलानिधि नैथानी, SP हापुड़ ज्ञानंजय सिंह और ASP विनीत भटनागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घायलों की निगरानी और उपचार के लिए SP ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव और SP क्राइम अवनीश कुमार को अस्पताल में तैनात किया गया है। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए SIT गठित की गई है। पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ADG भानु भास्कर ने पुलिस की पूर्व कार्रवाई को लेकर भी जांच के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि करीब छह महीने पहले इसी विवाद में FIR दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बावजूद दोबारा हिंसा होने पर ASP देहात मेरठ अभिजीत कुमार को विभागीय जांच सौंपी गई है। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं कि पूर्व में पर्याप्त निरोधात्मक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और 10 आरक्षियों की विशेष पुलिस टीम तैनात की गई है। ADG ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #HapurNews #Firing #StonePelting #UPPolice #Report1Bharat
    1
    हापुड़: पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग, 3 घायल; SIT गठित, 4 गिरफ्तार
हापुड़, उत्तर प्रदेश: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव हो गया। सुबह करीब 8 बजे कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की घटना सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही ADG मेरठ जोन भानु भास्कर, DIG कलानिधि नैथानी, SP हापुड़ ज्ञानंजय सिंह और ASP विनीत भटनागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया।
फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घायलों की निगरानी और उपचार के लिए SP ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव और SP क्राइम अवनीश कुमार को अस्पताल में तैनात किया गया है।
मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए SIT गठित की गई है। पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ADG भानु भास्कर ने पुलिस की पूर्व कार्रवाई को लेकर भी जांच के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि करीब छह महीने पहले इसी विवाद में FIR दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बावजूद दोबारा हिंसा होने पर ASP देहात मेरठ अभिजीत कुमार को विभागीय जांच सौंपी गई है। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं कि पूर्व में पर्याप्त निरोधात्मक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और 10 आरक्षियों की विशेष पुलिस टीम तैनात की गई है। ADG ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#HapurNews #Firing #StonePelting #UPPolice #Report1Bharat
    user_Report1 Bharat
    Report1 Bharat
    Media company मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेरठ जन्माष्टमी के त्यौहार पर मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति : देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ जन्माष्टमी के त्यौहार पर मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति : देखिए पूरी खबर का वीडियो
    1
    मेरठ जन्माष्टमी के त्यौहार पर मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति : देखिए पूरी खबर का वीडियो 
मेरठ जन्माष्टमी के त्यौहार पर मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति : देखिए पूरी खबर का वीडियो
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ के बीच एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बोरे में बंद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ के बीच एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बोरे में बंद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुड्डू पंडित विधायक, नाम तो सुना ही होगा............... बुलंदशहर: झाड़ू से जो पिट रहे हैं, ये दो बार के विधायक गुड्डू पंडित हैं, और जो झाड़ू से पीट रही हैं, ये उनकी धर्मपत्नी हैं। पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे। जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
    1
    गुड्डू पंडित विधायक, नाम तो सुना ही होगा...............
बुलंदशहर: झाड़ू से जो पिट रहे हैं, ये दो बार के विधायक गुड्डू पंडित हैं, और जो झाड़ू से पीट रही हैं, ये उनकी धर्मपत्नी हैं।
पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।
जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.