logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच क्षेत्र के कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आए। सांसद बंटी विवेक साहू ग्राम सलैया सहित आसपास के विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने विकास रघुवंशी, गौरव रघुवंशी के पिता, श्रीमती कृष्णा उईके के पति, बलराम साहू के पिता और अन्य दिवंगत जनों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद ने धर्मसिंह यादव, संतलाल यादव सहित अन्य परिवारों में पहुंचकर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, बीमार परिजनों का हालचाल जानकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके अलावा भाजपा नेता पियूष बत्रा की माता स्वर्गीय सूरजकला बत्रा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर सांसद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

3 hrs ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
3 hrs ago
9174ded4-e453-439a-b639-9bb74364389a

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच क्षेत्र के कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में

1fc19e84-0bac-447f-8f43-a405949de98c

उनके साथ खड़े नजर आए। सांसद बंटी विवेक साहू ग्राम सलैया सहित आसपास के विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने विकास रघुवंशी, गौरव रघुवंशी के पिता, श्रीमती कृष्णा उईके के पति, बलराम साहू के पिता और अन्य दिवंगत जनों

e8744a49-0941-4714-b116-c3031b25d40d

के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद ने धर्मसिंह यादव, संतलाल यादव सहित अन्य परिवारों में पहुंचकर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, बीमार परिजनों का हालचाल जानकर शीघ्र स्वस्थ

b69e7e1d-f475-4fa8-906d-5a95c0955fc2

होने की कामना भी की। इसके अलावा भाजपा नेता पियूष बत्रा की माता स्वर्गीय सूरजकला बत्रा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर सांसद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है। अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है। अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं। अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    4
    मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है।
अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है।
अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं।
अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।
जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • कृषि समाचार मक्के की फसल कम होने की संभावना किसान चिंतन में जन जीवन में असर बारिश कम होने का असर कृषि और किसानों की चिंता बढ़ गई है जैसे तैसे मक्का की फसल हो जाएगी किंतु मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल में किसानों की चिंता बढ़ सकती है उसका असर आम इंसान को पड़ेगा
    1
    कृषि समाचार मक्के की फसल कम होने की संभावना
किसान चिंतन में  जन जीवन में असर
बारिश कम होने का असर कृषि और किसानों की चिंता बढ़ गई है 
जैसे तैसे मक्का की फसल हो जाएगी किंतु मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल में किसानों की चिंता बढ़ सकती है 
उसका असर आम इंसान को पड़ेगा
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोगों से आए दिन मारपीट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्ते छिंदवाड़ा शहर में आए दिन लोगों से मारपीट करने वाले आरोपी को आज पुलिस में दबोच लिया न्यायालय जाते समय पुलिस का भांग खराब होने के बाद आरोपी को पैदल न्यायालय ले जाया गया इस दौरान उसे उठक बैठक भी लगवाई गई
    4
    लोगों से आए दिन मारपीट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्ते 
छिंदवाड़ा शहर में आए दिन लोगों से मारपीट करने वाले आरोपी को आज पुलिस में दबोच लिया न्यायालय जाते समय पुलिस का भांग खराब होने के बाद आरोपी को पैदल न्यायालय ले जाया गया इस दौरान उसे उठक बैठक भी लगवाई गई
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे। क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं। आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे। क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
    1
    आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। 

नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है।

कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे।

क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? 
कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। 
नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है।
कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे।
क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? 
कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    1
    mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    user_Reva maiya
    Reva maiya
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • *ग्राम कोटकसा मे महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश* *शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले* बादलपार-- आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl
    1
    *ग्राम कोटकसा मे  महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश*
*शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले*
बादलपार--
आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही  ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई। पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही। बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा
दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद
पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई।
पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही।
बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा में आए दिन विवाद और मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाने वाले दबंगों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।
    4
    छिंदवाड़ा में आए दिन विवाद और मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाने वाले दबंगों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.