सिरमौर: बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, प्रदीप चौहान ने 16 विद्यार्थियों को बांटी फुटबॉल किट और जूते.. सिरमौर/ पांवटा साहिब जिला सिरमौर में बच्चों के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान एक बार फिर मदद के लिए आगे आए। उन्होंने डोबरी सालवाला स्कूल के 16 विद्यार्थियों को फुटबॉल किट वितरित की। इस दौरान सभी बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए जूते भी दिए गए। किट और जूते मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने इसके लिए प्रदीप चौहान का आभार जताया। गौरतलब है कि प्रदीप चौहान समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहते हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अपना योगदान दे रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही संसाधन और अवसर देने की है। इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने स्कूल प्रबंधन और एसएमसी प्रधान सुरेश चौहान का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल, अभिभावकों और समाज के लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
सिरमौर: बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, प्रदीप चौहान ने 16 विद्यार्थियों को बांटी फुटबॉल किट और जूते.. सिरमौर/ पांवटा साहिब जिला सिरमौर में बच्चों के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान एक बार फिर मदद के लिए आगे आए। उन्होंने डोबरी सालवाला स्कूल के 16 विद्यार्थियों को फुटबॉल किट वितरित की। इस दौरान सभी बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए जूते भी दिए गए। किट और जूते मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने इसके लिए प्रदीप चौहान का आभार जताया। गौरतलब है कि प्रदीप चौहान समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहते हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अपना योगदान दे रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही संसाधन और अवसर देने की है। इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने स्कूल प्रबंधन और एसएमसी प्रधान सुरेश चौहान का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल, अभिभावकों और समाज के लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
- जिला सिरमौर के पशमी गांव में आस्था का महासंगम: हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच शाही स्नान को निकले चालदा-बोठा महासू महाराज, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु....देखिए सुंदर तस्वीरें.....1
- सिरमौर जिले में मासूम महाराज के तीर्थ पशमी गांव में रात्रि जागरण और तीन दिवसीय पंचमी पर्व का भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने और महाशिव महाराज के दर्शनों के लिए यहां हिमाचल सहित उत्तराखंड दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि पंचमी पर्व में 50,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।1
- गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।2
- CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।1
- बड़कोट सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर उठी आवाज, मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी । NIU देहरादून NIU ✍️ #BadkotCHC उत्तरकाशी में यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों के रिक्त पदों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से अस्पताल में स्वीकृत सभी चिकित्सकीय पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, वर्ष 2015 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के लिए आठ चिकित्सकीय पद स्वीकृत किए गए थे। लेकिन इन पदों के सापेक्ष अब तक सिर्फ एक दंत चिकित्सक की नियुक्ति हो सकी है। बाकी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को सामान्य उपचार के लिए भी जिला अस्पताल या देहरादून सहित दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में दूरी, खराब मौसम और सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बड़कोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में प्रसव सुविधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। इससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।1
- दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral1
- 🌾 डोईवाला के खेरी गांव में बंदरों का आतंक, गन्ने की फसल तबाह The Aman Times 🌾 डोईवाला के खेरी गांव में बंदरों का आतंक, गन्ने की फसल तबाह डोईवाला। मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के खेरी गांव में बंदरों के झुंड ने किसानों की गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान राजकुमार मौर्य, तरसेम सिंह, राजा और अरविंद की फसल बंदरों ने बर्बाद कर दी। किसानों का कहना है कि लच्छीवाला वन रेंज के खेरी जंगलों से बंदर, हाथी और अन्य जंगली जानवर लगातार खेतों की ओर आ रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के प्रधान परमिंदर सिंह बाबू ने कहा कि वन विभाग से किसानों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गई है, ताकि किसानों की मेहनत बर्बाद न हो। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से हुए फसल नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। किसानों ने वन विभाग से फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- एटनबाग में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका विकासनगर के एटनबाग चाय बागान के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे मलूकावाला निवासी इसम सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि इसम सिंह महिंद्रा वर्कशॉप में रात्रि चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1