logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तरकाशी. गंगोत्री धाम में संध्या आरती में मौजूद रही sp उत्तरकाशी. साथ ही श्रद्धालू भी रहे मौजूद पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा21अप्रैल 2026 की सांय को श्री गंगोत्री धाम पर मां गंगा की सांयकालीन आरती में सम्मिलित व पूजा-अर्चना कर सुरक्षित यात्रा एवं सभी के खुशहाली की कामना की गयी। इस पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, तीर्थ पुरोहित एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Virendra singh negi
Virendra singh negi
डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
2 hrs ago

उत्तरकाशी. गंगोत्री धाम में संध्या आरती में मौजूद रही sp उत्तरकाशी. साथ ही श्रद्धालू भी रहे मौजूद पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा21अप्रैल 2026 की सांय को श्री गंगोत्री धाम पर मां गंगा की सांयकालीन आरती में सम्मिलित व पूजा-अर्चना कर सुरक्षित यात्रा एवं सभी के खुशहाली की कामना की गयी। इस पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, तीर्थ पुरोहित एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    1
    वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • The Aman Times टिहरी: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरिया से लदे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित कार जा टकराई, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरी से कार को काटकर शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
    1
    The Aman Times 
टिहरी: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरिया से लदे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित कार जा टकराई, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरी से कार को काटकर शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामला पुलिस ने करीब 240 लीटर तेल के साथ एक संदिग्ध धरा कथित गैंग रात के अंधेरे में चुराता था तेल ◆ लगातार निगरानी कर गैंग तक पहुंची पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की कोशिश तेज कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। 15 फरवरी 2026 को शिकायत मिली तो SSP नवनीत सिंह का मैसेज साफ था - "ये सिर्फ तेल चोरी नहीं, फसलों की ओर नजर गढ़ाए किसान की रीढ़ पर हमला है, गैंग पकड़ो।" फिर शुरू हुआ कोतवाली लक्सर का ऑपरेशन फाइंड आउट। दिन-रात हर सुनसान जगह पर लगे ट्रांसफार्मर, हर ट्यूबवेल पर नजर, मुखबिर एक्टिव, गश्त टाइट। 19 अप्रैल की रात. मुखबिर की पिनपॉइंट सूचना. पुलिस टीम ने घेराबंदी की. अंधेरे में अपाचे मोटर साइकिल और EON कार दिखी. दो भाग गए, पर 24 साल का आशू 240 लीटर तेल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. पूछताछ में जुबान खुली - "साहब, गलती हो गई, हमें मुनाफा कमाने के लिए ये आसान रास्ता लगा था लेकिन नतीजा ये निकला कि कानून के हाथ हमारे गिरेबां तक पहुंच गए।"
    1
    विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामला
पुलिस ने करीब 240 लीटर तेल के साथ एक संदिग्ध धरा
कथित गैंग रात के अंधेरे में चुराता था तेल
◆ लगातार निगरानी कर गैंग तक पहुंची पुलिस
गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की कोशिश तेज
कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था।
15 फरवरी 2026 को शिकायत मिली तो SSP नवनीत सिंह का मैसेज साफ था - "ये सिर्फ तेल चोरी नहीं, फसलों की ओर नजर गढ़ाए किसान की रीढ़ पर हमला है, गैंग पकड़ो।"
फिर शुरू हुआ कोतवाली लक्सर का ऑपरेशन फाइंड आउट। दिन-रात हर सुनसान जगह पर लगे ट्रांसफार्मर, हर ट्यूबवेल पर नजर, मुखबिर एक्टिव, गश्त टाइट।
19 अप्रैल की रात. मुखबिर की पिनपॉइंट सूचना. पुलिस टीम ने घेराबंदी की. अंधेरे में अपाचे मोटर साइकिल और EON कार दिखी. दो भाग गए, पर 24 साल का आशू 240 लीटर तेल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया.
पूछताछ में जुबान खुली - "साहब, गलती हो गई, हमें मुनाफा कमाने के लिए ये आसान रास्ता लगा था लेकिन नतीजा ये निकला कि कानून के हाथ हमारे गिरेबां तक पहुंच गए।"
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by Om tv haridwar
    1
    Post by Om tv haridwar
    user_Om tv haridwar
    Om tv haridwar
    Astrologer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सोमवार को चार साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक की भी धुनाई कर दी। अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव जमीन पर रख दिया गया। इससे जाम भी लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर शव मोर्चरी भिजवाया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के तेहरी गांव निवासी जीवन रानीबाग में जैन आयरन स्टोर में बतौर श्रमिक काम करते हैं। पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे भी साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास राजकुमारी अपनी बेटी कनक (चार वर्ष) को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से घर ला रही थी।
    1
    हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत
तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सोमवार को चार साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक की भी धुनाई कर दी।
अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव जमीन पर रख दिया गया। इससे जाम भी लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर शव मोर्चरी भिजवाया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के तेहरी गांव निवासी जीवन रानीबाग में जैन आयरन स्टोर में बतौर श्रमिक काम करते हैं। पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे भी साथ रहते हैं।
सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास राजकुमारी अपनी बेटी कनक (चार वर्ष) को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से घर ला रही थी।
    user_Shaikh yusuf
    Shaikh yusuf
    Hardwar, Haridwar•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार में आजकल जगह जगह चल रहे विकास कार्यों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर नमामि गंगे के तहत चल रहे सीवर डालने के काम से जगह-जगह सड़कें खुदी होने के कारण लोग परेशान हैं। इससे आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही गड्ढों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है हालांकि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद कार्यदाई एजेंसी ने अब सड़कों को दुरुस्त करना शुरू किया है लेकिन अब भी बहुत काम अवशेष है। जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने बताया कि सीवर से संबंधित कार्य गतिमान है। विभाग को तेजी से काम करते हुए समस्त कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    हरिद्वार में आजकल जगह जगह चल रहे विकास कार्यों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर नमामि गंगे के तहत चल रहे सीवर डालने के काम से जगह-जगह सड़कें खुदी होने के कारण लोग परेशान हैं। इससे आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही गड्ढों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है हालांकि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद कार्यदाई एजेंसी ने अब सड़कों को दुरुस्त करना शुरू किया है लेकिन अब भी बहुत काम अवशेष है। जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने बताया कि सीवर से संबंधित कार्य गतिमान है। विभाग को तेजी से काम करते हुए 
समस्त कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • चारधाम यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन को पधार रहें है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उमंग एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। तीर्थयात्रियों की सरल, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशीnकमलेश उपाध्याय ग्राउण्ड जीरो पर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग तथा धाम पर पुलिस ड्यूटियों को चैक तथा जवानों हौसला-अफजाई की गयी। यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों की प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक के स्मुथ संचालन, सुदृढ़ पार्किग व्यवस्था तथा भीड प्रबन्धन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। आगामी यात्रा पीक को देखते हुये सभी जवानों को सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गंगोत्री हाईवे के संकरे, संवेदशील स्थानों भटवाडी, चढेती, हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, लिमचीगाड, डबरानी, सुक्की, धराली, जांगला आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों तथा पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। संवेदशील स्थानों पर नियुक्त पुलिस व एसडीआरएफ के कर्मियों को अलर्ट रहते हुये ड्यूटी तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल के जरुरी नॉम्स पूरे करने हेतु तीर्थयात्रियों को कम से कम समय हेतु रोकने, श्रद्धालुओं से सौम्य/सरल व्यवहार करने तथा पार्किग में वाहनो के प्रवेश व निकासी हेतु उचित निर्देश दिये। गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरिअल के हिसाब से कतारबद्ध दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया, बेहतर यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में उनके अनुभव पूछे गये। सभी श्रद्धालुओं का यात्रा पर स्वागत करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 की दिग्दर्शिकाएं वितरित की गयी। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
    4
    चारधाम यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन को पधार रहें है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उमंग एवं उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीर्थयात्रियों की सरल, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशीnकमलेश उपाध्याय ग्राउण्ड जीरो पर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। 
आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग तथा धाम  पर पुलिस ड्यूटियों को चैक तथा जवानों हौसला-अफजाई की गयी। यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों की प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक के स्मुथ संचालन, सुदृढ़ पार्किग व्यवस्था तथा भीड प्रबन्धन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये।
आगामी यात्रा पीक को देखते हुये सभी जवानों को सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गंगोत्री हाईवे के संकरे, संवेदशील स्थानों भटवाडी, चढेती, हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, लिमचीगाड, डबरानी, सुक्की, धराली, जांगला आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों तथा पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। 
संवेदशील स्थानों पर नियुक्त पुलिस व एसडीआरएफ के कर्मियों को अलर्ट रहते हुये ड्यूटी तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। 
हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल के जरुरी नॉम्स पूरे करने हेतु तीर्थयात्रियों को कम से कम समय हेतु रोकने, श्रद्धालुओं से सौम्य/सरल व्यवहार करने तथा पार्किग में वाहनो के प्रवेश व निकासी हेतु उचित निर्देश दिये।
गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरिअल के हिसाब से कतारबद्ध दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। 
तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया, बेहतर यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में उनके अनुभव पूछे गये। सभी श्रद्धालुओं का यात्रा पर स्वागत करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 की दिग्दर्शिकाएं वितरित की गयी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • The Aman Times रुड़की से खबर है। वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार। ‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल। कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार। निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    1
    The Aman Times 
रुड़की से खबर है।
वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार।
‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल।
कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार।
निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया।
पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • घरेलू गैस संकट शुरू होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार की एक गैस एजेंसी गैस वितरण को लेकर विवादों में घिरी हुई है। लोगों का आरोप है कि उनके पास बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज तो आ रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही।इस गैस एजेंसी के बाहर रोज गैस लेने वालों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं।आज तो गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध ही टूट गया। गैस के लिए सुबह से कतार में खड़े लोगों को बार बार गाडी आने का आश्वासन दिये जाने के बाद कल गाड़ी आने की बात कहने पर लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। घंटों से कतार में लगे लोगों ने गैस एजेसीं के शटर गिरा कर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया और बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया और गैस कर्मचारियों को शटर उठाकर बाहर निकाला।बता दें कि एजेंसी एक पूर्व जनप्रतिनिधि की है।
    1
    घरेलू गैस संकट शुरू होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार की एक गैस एजेंसी गैस वितरण को लेकर विवादों में घिरी हुई है। लोगों का आरोप है कि उनके पास बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज तो आ रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही।इस गैस एजेंसी के बाहर रोज गैस लेने वालों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं।आज तो गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध ही टूट गया।
गैस के लिए सुबह से कतार में खड़े लोगों को बार बार  गाडी आने का आश्वासन दिये जाने के बाद कल गाड़ी आने की बात कहने पर लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। घंटों से कतार में लगे लोगों 
ने गैस एजेसीं के शटर गिरा कर  कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया और बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया और गैस कर्मचारियों को शटर उठाकर बाहर निकाला।बता दें कि एजेंसी एक पूर्व जनप्रतिनिधि की है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.